[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology Bitchat: ट्विटर वाले जैक डोर्सी लाये ऐसा मैसेजिंग ऐप, जो बिना इंटरनेट के चलेगा

Bitchat: ट्विटर वाले जैक डोर्सी लाये ऐसा मैसेजिंग ऐप, जो बिना इंटरनेट के चलेगा

0
Bitchat: ट्विटर वाले जैक डोर्सी लाये ऐसा मैसेजिंग ऐप, जो बिना इंटरनेट के चलेगा
Jack Dorsey BitChat Messaging App

Jack Dorsey BitChat App: ट्विटर (अब X) के सह-संस्थापक और ब्लॉक कंपनी के सीईओ जैक डोर्सी ने एक नया मैसेजिंग ऐप ‘Bitchat’ लॉन्च किया है, जो पूरी तरह से ऑफलाइन काम करता है. यह ऐप इंटरनेट, वाई-फाई या मोबाइल नेटवर्क की आवश्यकता के बिना ब्लूटूथ मेश नेटवर्किंग के जरिए संदेश भेजने की सुविधा देता है.

डोर्सी ने इसे एक “वीकेंड प्रोजेक्ट” बताया है, जिसका उद्देश्य ब्लूटूथ मेश नेटवर्क, स्टोर एंड फॉरवर्ड मॉडल और एन्क्रिप्शन तकनीकों को समझना था. ‘Bitchat’ ऐप में यूजर्स को न तो फोन नंबर की जरूरत है और न ही किसी अकाउंट की. यह ऐप पूरी तरह से डिवाइस-टू-डिवाइस कम्युनिकेशन पर आधारित है.

इस ऐप की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह नेटवर्क ब्लैकआउट, आपातकालीन परिस्थितियों या इंटरनेट सेंसरशिप के दौरान भी काम करता है. संदेश एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड होते हैं और एक निर्धारित समय के बाद अपने आप डिवाइस से हट जाते हैं.

‘Bitchat’ में ग्रुप चैट, पासवर्ड-प्रोटेक्टेड रूम्स और स्टोर-एंड-फॉरवर्ड जैसे फीचर्स भी शामिल हैं. यह ऐप फिलहाल Apple Test Flight पर बीटा वर्जन में उपलब्ध है, जहां इसके सभी 10,000 स्लॉट्स कुछ ही समय में भर गए. डोर्सी का यह कदम डिजिटल फ्रीडम और डीसेंट्रलाइजेशन की दिशा में एक बड़ा प्रयास माना जा रहा है.

ब्लूटूथ मेश नेटवर्किंग क्या है? (What Is Bluetooth Mesh Networking in Hindi)

ब्लूटूथमेश नेटवर्किंग एक वायरलेस तकनीक है, जिसमें कई डिवाइस मिलकर एक डीसेंट्रलाइज्ड नेटवर्क बनाते हैं. इसमें हर डिवाइस “नोड” की तरह कार्य करती है और संदेश एक नोड से दूसरे तक मल्टी-हॉप तरीके से पहुंचते हैं. यह तकनीक बिना इंटरनेट, वाई-फाई या मोबाइल नेटवर्क के काम करती है. स्टोर-एंड-फॉरवर्ड फीचर संदेशों को अस्थायी रूप से सहेजता है. सभी संदेश एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड होते हैं जिससे गोपनीयता बनी रहती है. यह प्रणाली आपात स्थिति, नेटवर्क फेलियर या सेंसरशिप के दौरान बेहद उपयोगी होती है.

चीन ने लॉन्च किया दुनिया का पहला 10G नेटवर्क, स्पीड जानकर चौंक जाएंगे आप

ChatGPT से कभी न पूछें ये 10 सवाल, ऐसा किया तो होगा जिंदगीभर अफसोस

Previous article गुजरात में मजदूरी के दौरान गिरने से माल निस्तारा के युवक की मौत
Next article Batton relay on international chess day: अंतरराष्ट्रीय शतरंज दिवस पर होगा बैटन रिले
Avatar Of Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel