[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology क्या आपका iPhone भी बार-बार गर्म हो रहा है? ये हैं असली कारण और तुरंत ठीक करने के तरीके

क्या आपका iPhone भी बार-बार गर्म हो रहा है? ये हैं असली कारण और तुरंत ठीक करने के तरीके

0
क्या आपका iPhone भी बार-बार गर्म हो रहा है? ये हैं असली कारण और तुरंत ठीक करने के तरीके
आईफोन ओवरहीट (Photo: AI Generated)

अगर आपका iPhone अचानक बहुत ज्यादा गर्म होने लगे, तो इसमें आप अकेले नहीं हैं. आजकल भारत में कई जगहों पर टेम्परेचर 45°C से भी ऊपर जा रहा है और इसका असर आपके फोन पर भी साफ दिखता है. इतनी तेज गर्मी में फोन का अंदरूनी सिस्टम खुद को ठंडा रखने के लिए ज्यादा मेहनत करता है. लेकिन घबराने वाली कोई बात नहीं है. थोड़े से आसान-से बदलाव करके आप अपने iPhone को ज्यादा गर्म होने से बचा सकते हैं. आइए जानते हैं कैसे.

iPhone गर्म होने के कारण

  • तेज गर्मी वाला मौसम: अगर आप अपना फोन सीधे धूप में छोड़ देते हैं या बहुत ज्यादा गर्मी में इस्तेमाल करते हैं, तो फोन जल्दी गर्म हो जाता है.
  • चार्जिंग के दौरान इस्तेमाल करना: जब फोन चार्ज पर लगा हो और उसी समय आप गेम खेलते हैं या वीडियो देखते हैं, तो इससे फोन ज्यादा गर्म होने लगता है.
  • वायरलेस चार्जिंग: वायरलेस चार्जर से चार्ज करने पर नॉर्मल केबल चार्जिंग की तुलना में ज्यादा गर्मी पैदा होती है.
  • हेवी ऐप्स और गेमिंग: भारी ऐप्स चलाना या हाई ग्राफिक्स गेम खेलना प्रोसेसर पर ज्यादा लोड डालता है, जिससे फोन गर्म हो जाता है.
  • बैकग्राउंड में चल रहे ऐप्स: अगर बहुत सारे ऐप्स बैकग्राउंड में चलते रहते हैं, GPS ऑन रहता है या कई डिवाइस Bluetooth से कनेक्ट रहते हैं, तो बैटरी लगातार इस्तेमाल होती रहती है और फोन धीरे-धीरे गर्म होने लगता है.

ओवरहीटेड iPhone को ठंडा कैसे रखें?

  • फोन को किसी ठंडी जगह पर ले जाएं, जहां टेम्परेचर कम हो.
  • मोटा या भारी फोन कवर इस्तेमाल न करें, क्योंकि इससे गर्मी बाहर नहीं निकल पाती.
  • वायरलेस चार्जिंग की बजाय नॉर्मल चार्जिंग केबल से चार्ज करें. इससे फोन पर कम दबाव पड़ेगा.
  • जो हेवी ऐप्स चल रही हैं और काम की नहीं हैं, उन्हें बैकग्राउंड से बंद कर दें.
  • iPhone को Low Power Mode में इस्तेमाल करें. इससे बैकग्राउंड की एक्टिविटी कम हो जाती है और फोन पर लोड घटता है.
  • फोन को सीधी धूप से दूर रखें और कभी भी उसे पार्क की हुई गाड़ी या बाइक के डैशबोर्ड पर न छोड़ें.

यह भी पढ़ें: मिनटों में मिलेगा खोया हुआ फोन, चाहे साइलेंट मोड में ही क्यों न हो, जानें आसान तरीका

Previous article Motihari: छतौनी में बड़ी कार्रवाई, रेड लाइट एरिया में दबिश से मचा हड़कंप
Next article saharsa, अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी
Avatar Of Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel