[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology PAN Card से लोन ठगी! कहीं आपके नाम पर किसी ने लिया कर्ज तो नहीं? फटाफट ऐसे करें चेक

PAN Card से लोन ठगी! कहीं आपके नाम पर किसी ने लिया कर्ज तो नहीं? फटाफट ऐसे करें चेक

0
PAN Card से लोन ठगी! कहीं आपके नाम पर किसी ने लिया कर्ज तो नहीं? फटाफट ऐसे करें चेक
PAN Card Loan Fruad

PAN Card Loan Fraud: आधार कार्ड की तरह भारत में पैन कार्ड को भी एक जरूरी डॉक्यूमेंट के तौर पर रखा गया है. आज पैन कार्ड सिर्फ आयकर रिटर्न दाखिल करने तक के लिए नहीं रह गया बल्कि बैंक खाता खोलने से लेकर सरकारी कामों के लिए भी इस्तेमाल किया जाने लगा है. इतना ही नहीं, पैन कार्ड का इस्तेमाल आज लोन लेने के लिए भी किया जा रहा है. लेकिन इस डिजिटल युग में आधार और पैन कार्ड से स्कैम की घटनाएं भी बढ़ती जा रही है. स्कैमर्स किसी के नाम पर नकली आधार और पैन कार्ड बनवाकर लोगों को ठगने का काम कर रहे हैं.

स्कैमर्स किसी के नाम पर भी ले रहे लोन

कई खबरें आ रही हैं कि स्कैमर्स किसी के भी PAN Card की जानकारी चुरा कर पैन कार्ड होल्डर के नाम पर लोन ले रहे हैं. वहीं, इसकी भनक कार्ड होल्डर्स तक को भी नहीं लग रही है. ऐसे में जरूरी है कि आप भी अपने पैन कार्ड को लेकर सचेत रहे. क्योंकि, इससे न सिर्फ आप स्कैम के शिकार होंगे बल्कि आपका CIBIL स्कोर भी खराब हो जाएगा. इतना ही नहीं, आपको फिर लोन लेने में भी दिक्कत आ सकती है. यहां जानिए आप कैसे जान सकते हैं कि आपके पैन कार्ड पर किसी ने लोन लिया है या फिर नहीं.

पता करने के लिए इस प्रोसेस को फॉलो करें

  • सबसे पहले आपको Paytm, Paisabazaar या अन्य किसी भरोसेमंद ऐप पर जाना होगा.
  • इसके बाद Paytm या किसी एक ऐप को ओपन कर लें.
  • अब ऐप में Loans या Credit Score सेक्शन में जाएं.
  • यहां अपने पैन कार्ड नंबर और मोबाइल नंबर का इस्तेमाल कर लॉग इन कर लें.
  • इसके बाद आपके रजिस्टर्ड नंबर पर एक OTP आएगा. जिसे दर्ज कर वेरिफिकेशन प्रोसेस पूरा कर लें.
  • प्रोसेस पूरा होते ही आपको रिपोर्ट मिल जाएगा कि किसी ने आपके पैन कार्ड से लोन लिया है या नहीं.

अगर लोन दिखे तो फटाफट करें ये काम

अगर रिपोर्ट में किसी तरह का एक्टिव लोन नहीं दिख रहा है तो आप सेफ हैं. लेकिन अगर किसी तरह का लोन दिख रहा है, तो तुरंत वहां दिखाई दे रहे डिटेल्स में बैंक या NBFC से कांटेक्ट करें. साथ ही ऑनलाइन या ऑफलाइन तरीके से इसकी शिकायत करें. इसके अलावा CIBIL या अन्य क्रेडिट ब्यूरो से भी संपर्क कर उन्हें इस बात की जानकारी दें.

यह भी पढ़ें: CIBIL Score देखना हुआ और भी आसान, Paytm, Google Pay और PhonePe से एक क्लिक में हो जाएगा काम

यह भी पढ़ें: PAN Card Loan: सिर्फ पैन कार्ड के जरिए मिल जाएगा ₹5 लाख का लोन, जाने क्या है पूरा प्रोसेस

Previous article बिहार के इस जिले की बदलेगी सूरत, 106 योजनाओं को मिली मंजूरी, लोगों को मिलेंगी ये खास सुविधाएं…
Next article Road Accident: हजारीबाग-रामगढ़ रोड पर सड़क हादसे में पेट्रोल पंप व्यवसायी शिव शंकर की मौत
Avatar Of Shivani Shah
शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel