[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology 40,000 रुपये से कम में आने वाला OnePlus Nord 6 पर पैसे खर्च करना कितना सही? जानें यहां

40,000 रुपये से कम में आने वाला OnePlus Nord 6 पर पैसे खर्च करना कितना सही? जानें यहां

0
40,000 रुपये से कम में आने वाला OnePlus Nord 6 पर पैसे खर्च करना कितना सही? जानें यहां
OnePlus Nord 6 (Photo: OnePlus India)

आज (7 अप्रैल 2026) OnePlus Nord 6 आखिरकार भारत में लॉन्च हो गया है. 40,000 रुपये की कीमत में ये उन यूजर्स को टारगेट करता है जो फ्लैगशिप जैसी परफॉर्मेंस चाहते हैं, लेकिन बहुत ज्यादा खर्च नहीं करना चाहते. स्पेक्स में तो OnePlus Nord 6 का दमदार Snapdragon प्रोसेसर, 165Hz AMOLED डिस्प्ले और भारी 9,000 mAh बैटरी साफ दिख रही है. लेकिन सवाल ये है कि क्या ये 40,000 रुपये से कम कीमत में वाकई सबसे बढ़िया वैल्यू देता है, या बस एक और स्पेस-फुल लॉन्च है जो दिखने में तो शानदार है, पर असली टेस्ट में टिकेगा या नहीं? आइए जानते हैं.

OnePlus Nord 6 का डिजाइन और डिस्प्ले 

OnePlus ने अब पुराने गोल कैमरा मॉड्यूल को छोड़कर एक स्टाइलिश, स्क्वायर शेप वाला कैमरा डिजाइन अपनाया है, जो बिल्कुल मॉडर्न लगता है. लेकिन ये फोन डिस्प्ले के मामले में Nord 5 से एक बड़ा अपग्रेड लेकर आया है. इसमें 6.78 इंच का 1.5K AMOLED पैनल और कमाल का 165Hz रिफ्रेश रेट दिया गया है. जहां ज्यादातर 40,000 रुपये तक के फोन जैसे Realme 16 या Nothing Phone 4a सिर्फ 120Hz देते हैं, वहां OnePlus Nord 6 की स्क्रीन सिस्टम एनिमेशन और गेमिंग में असली स्मूदनेस का एक्सपीरियंस देती है.

OnePlus Nord 6 का परफॉरमेंस और गेमिंग

OnePlus Nord 6 के अंदर आपको Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट मिलता है, जो 4nm प्रोसेस पर बना है. ये फास्ट CPU स्पीड (3.21 GHz) और शानदार Adreno 825 ग्राफिक्स  आउटपुट देता है.

इसके साथ 8GB या 12GB LPDDR5X RAM और UFS 4.1 स्टोरेज हैं, जो मल्टीटास्किंग और भारी ऐप्स को भी आसानी से हैंडल कर लेते हैं. रियल लाइफ में इसका मतलब है कि भारी गेम्स में भी फ्रेम रेट स्टेबल रहता है और लंबी गेमिंग सेशन में भी लैग नहीं होता. 40,000 रुपये के नीचे के फोन में Nord 6 अपने परफॉर्मेंस के लिहाज से किसी फ्लैगशिप के करीब लगता है, साधारण मिड-रेंज फोन जैसा बिलकुल नहीं.

OnePlus Nord 6 का कैमरा

OnePlus ने Nord 6 में चीजें सिंपल रखी हैं. यहां ज्यादा लेंस लगाने की बजाय भरोसेमंद 50MP का मेन कैमरा दिया गया है, जिसमें OIS भी है. इसके साथ 8MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस कंपनी ने दिया है.

लो-लाइट फोटोज में सॉफ्टवेयर ट्यूनिंग और स्टेबलाइजेशन मदद करते हैं, लेकिन रिजल्ट्स फ्लैगशिप कैमरों जैसी शानदार क्वालिटी नहीं देते. अल्ट्रा-वाइड लेंस ठीक है, लेकिन एजेज पर डिटेल्स थोड़ी सॉफ्ट लगती हैं. सेल्फी के लिए 32MP का फ्रंट कैमरा है, जो सोशल मीडिया और वीडियो कॉल्स के लिए बिलकुल क्लीन शॉट देता है.

लेकिन अगर 40,000 रुपये के अंदर वैरायटी देखें, तो Nothing Phone 4a का 50MP टेलीफोटो लेंस और Vivo V70 FE का 200MP का मेन कैमरा थोड़ा एडवांटेज देते हैं.

OnePlus Nord 6 का बैटरी

OnePlus ने Nord 6 की सबसे बड़ी खासियत बनाई है इसकी बैटरी. इसमें 9,000 mAh की शानदार सिलिकॉन-कार्बन बैटरी लगी है, जो इस प्राइस सेगमेंट के ज्यादातर फोन से काफी आगे है. इसका मतलब है कि अगर आप इसे भारी इस्तेमाल करें तो भी पूरा दिन आराम से चलता है, और मध्यम इस्तेमाल में दो दिन तक भी टिक सकता है. चार्जिंग के लिए 80W फास्ट चार्जिंग है.

इसके अलावा, रिवर्स वायर्ड चार्जिंग का सपोर्ट भी है, जो इसे और भी उपयोगी बनाता है. जब 40,000 रुपये के नीचे के ज्यादातर फोन सिर्फ 5,000-7,000 mAh बैटरी और धीमी चार्जिंग देते हैं, तो Nord 6 अपने दमदार एंड्योरेंस के साथ बाकी सभी से आगे निकल जाता है.

आखरी सवाल: क्या OnePlus Nord 6 40,000 रुपये से कम में सबसे बढ़िया फोन है?

अगर आप भारी यूजर हैं और पॉवर बैंक साथ लेकर घूमना पसंद नहीं करते, तो OnePlus Nord 6 40,000 रुपये तक का बेस्ट फोन साबित हो सकता है. इसकी दमदार बैटरी, सुपर स्मूथ 165Hz स्क्रीन और क्लीन OxygenOS 16 इसे रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए पावरहाउस बनाते हैं.

लेकिन अगर आपकी पहली प्रायोरिटी फोटोग्राफी है, तो Vivo V70 FE आपके लिए बेहतर रहेगा, क्योंकि इसका 200MP मेन कैमरा ज्यादा डिटेल और शार्प तस्वीरें कैप्चर करता है.

यह भी पढ़ें: Realme Narzo 100 Lite 5G की लॉन्च डेट हो गई पक्की, मिलेंगे तगड़े फीचर्स और स्मूद 144Hz डिस्प्ले

Previous article बैंकर्स के साथ साइबर क्राइम व सुरक्षा को लेकर समीक्षा बैठक
Next article जीविका में तैयार पोशाक का आंगनबाड़ी केंद्र के बच्चों के बीच वितरण
Avatar Of Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel