[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology भारी बारिश में चला रहे हैं AC? इन बातों का रखें ध्यान, नहीं तो हो जाएगा बड़ा नुकसान

भारी बारिश में चला रहे हैं AC? इन बातों का रखें ध्यान, नहीं तो हो जाएगा बड़ा नुकसान

0
भारी बारिश में चला रहे हैं AC? इन बातों का रखें ध्यान, नहीं तो हो जाएगा बड़ा नुकसान
AC Tips/ AI

Monsoon AC Usage: भारत के हर हिस्से में तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश हो रही है. इस बारिश से गर्मी से तो राहत मिल गई है, लेकिन कुछ जगहों में उमस बढ़ गई है. ऐसे में बहुत से लोग उमस से बचने के लिए घर में AC चला रहे हैं. लेकिन क्या आपको पता है कि इस मौसम में AC चलाना आपके लिए नुकसानदेह हो सकता है. दरअसल, इस मौसम में AC चलाने से आपके AC की लाइफ पर असर पड़ सकता है. क्योंकि, इस मौसम में बार-बार बिजली जाने व वोल्टेज अप-डाउन होते रहता है, जो आपके एसी को खराब कर सकता है. ऐसे में इस मौसम में एसी चलाने के दौरान कुछ बातों का ध्यान भी रखना जरूरी है.

बरसात में रगड़ कर AC चलाने से पहले हो जाएं सावधान, वरना सेहत के साथ मशीन को भी हो सकता है नुकसान

खराब हो सकता है कंप्रेसर

बारिश के साथ तेज हवा चलने पर अक्सर बिजली चली जाती है. ऐसे में बिजली के आने-जाने पर AC के बार-बार ऑन-ऑफ होने से एसी के कंप्रेसर पर असर पड़ता है. जिससे कंप्रेसर खराब हो सकता है. जिसे ठीक करवाने के लिए आपको काफी पैसे खर्च करने पड़ सकते हैं. इसलिए तेज बारिश में एसी का इस्तेमाल करने से बचें.

AC का सर्किट हो सकता है खराब

तेज हवा और बारिश के चलते अक्सर बिजली का सप्लाई वोल्टेज अप-डाउन होते रहता है. ऐसे में AC का सर्किट इस वोल्टेज अप-डाउन को झेल नहीं पाता और खराब हो जाता है. इसलिए बारिश के समय एसी का इस्तेमाल करने से बचें.

इंटरनल पार्ट्स में जा सकता है पानी

अगर AC का आउटडोर यूनिट खुली जगह पर है तो बारिश का पानी उसके इंटरनल पार्ट्स में जा सकता है. जिससे शॉर्ट सर्किट होने का खतरा हो जाता है. इसके अलावा पंखे और अन्य पार्ट्स जाम भी हो सकते हैं. ऐसे में अगर बारिश में यूनिट पूरी तरह भीग गई है तो फिर एसी न ही चलाएं.

क्या इस मौसम में AC बिल्कुल नहीं चलाना चाहिए?

कई लोगों के दिमाग में ये सवाल होगा कि क्या इस मौसम में एसी चलाना चाहिए या नहीं? आपको बता दें कि, इस मौसम में आप एसी चला सकते हैं. लेकिन कुछ बातों को ध्यान में रखते हुए. जैसे कि-

  • घर पर एसी के लिए एक अच्छा स्टेबलाइजर लगा होना जरूरी है ताकि वोल्टेज अप-डाउन का असर आपके एसी पर न पड़ें.
  • बार-बार बिजली जा रही है, तो एसी चलाने से बचें.
  • अगर आउटडोर यूनिट बाहर खुले में है और बारिश में भीग गई है, तो एसी न चलाएं. बारिश के समय में यूनिट के ऊपर शेड लगा दें ताकि यूनिट में पानी न जा सके.

मॉनसून में प्यारा AC कहीं लगा न दे आपकी क्लास, सेहत के साथ खेलवाड़ करने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

आधा भारत नहीं जानता AC में Star का मतलब? जान जाएंगे तो कभी नहीं करेंगे ये गलती

Previous article Hul Diwas: संथाल वीरों की शौर्यगाथा युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत
Next article Ranchi new : 16.67 करोड़ से दो सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेजों का होगा आधुनिकीकरण
Avatar Of Shivani Shah
शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel