[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology ASUS ExpertBook Ultra पर क्या 2.4 लाख रुपये खर्च करना सही डील है? जानें यहां

ASUS ExpertBook Ultra पर क्या 2.4 लाख रुपये खर्च करना सही डील है? जानें यहां

0
ASUS ExpertBook Ultra पर क्या 2.4 लाख रुपये खर्च करना सही डील है? जानें यहां
ASUS ExpertBook Ultra (Photo: ASUS)

ASUS ने हाल ही में अपना नया लैपटॉप ExpertBook Ultra लॉन्च किया है. इसका डिजाइन बेहद शानदार है और पोर्टेबिलिटी भी कमाल की है. हालांकि, इसकी प्राइस प्रीमियम सेगमेंट में आती है. इसलिए सवाल उठना लाजिमी है कि क्या यह वाकई अपने दाम को सही ठहराता है? इसमें कई एडवांस फीचर्स मिलते हैं, लेकिन हर यूजर को उनकी जरूरत हो, ऐसा जरूरी नहीं है. ऐसे में खरीदने से पहले यह समझना बेहद जरूरी है कि यह लैपटॉप आपके लिए सही इन्वेस्टमेंट होगा या नहीं. आइए जानते हैं.

ASUS ExpertBook Ultra के फीचर्स

इसमें 14 इंच का शानदार 3K OLED टचस्क्रीन डिस्प्ले मिलता है, जिसकी ब्राइटनेस 1,400 निट्स तक जाती है. यानी धूप में भी स्क्रीन एकदम साफ नजर आएगी. बेहतरीन कलर्स और शार्प विजुअल्स के साथ यह लैपटॉप ऑफिस वर्क से लेकर एंटरटेनमेंट तक शानदार एक्सपीरियंस देता है.

Ultra X9 Series 3 प्रोसेसर और डेडिकेटेड NPU के साथ यह लैपटॉप परफॉर्मेंस के मामले में दमदार है. इसमें आपको 50 TOPS तक की AI पावर मिलती है. इससे AI से जुड़े काम जैसे कंटेंट समराइजेशन, रियल-टाइम कोलैबोरेशन और स्मार्ट टास्क कहीं ज्यादा फास्ट और स्मूद हो जाते हैं. इतना ही नहीं, इसमें 64GB तक की LPDDR5X रैम और हाई-स्पीड PCIe स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है.

इस लैपटॉप का डिजाइन मेन हाईलाइट है. इसका वजन करीब 0.99 किलोग्राम है. इसकी मैग्नीशियम अलॉय बॉडी इसे सिर्फ प्रीमियम लुक ही नहीं देती, बल्कि मजबूती भी देती है. अच्छी बात यह है कि यह मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी के साथ आता है. पतला और हल्का होने के बावजूद कनेक्टिविटी के मामले में यह बिल्कुल भी समझौता नहीं करता. इसमें Thunderbolt 4, USB-A, HDMI 2.1 और 3.5mm हेडफोन जैक जैसे सभी जरूरी पोर्ट्स मिलते हैं.

इसमें लगभग 70Wh की बड़ी बैटरी दी गई है. साथ ही, फास्ट चार्जिंग सपोर्ट की वजह से इसे जल्दी चार्ज कर सकते हैं. ऑडियो एक्सपीरियंस भी शानदार है. इसमें 6-स्पीकर वाला Dolby Atmos ट्यूनड साउंड सिस्टम मिलता है. सॉफ्टवेयर की बात करें तो यह Windows 11 Pro पर चलता है, जो प्रोफेशनल्स के लिए कई एडवांस फीचर्स लेकर आता है. वहीं, बायोमेट्रिक लॉगिन और एडवांस एन्क्रिप्शन जैसे एंटरप्राइज-ग्रेड सिक्योरिटी फीचर्स आपके डेटा को हर समय सेफ रखते हैं.

क्या ASUS ExpertBook Ultra अपनी कीमत के हिसाब से सही ऑप्शन है?

भारत में इसकी शुरुआती कीमत 2,39,990 रुपये रखी गई है और इसकी प्री-बुकिंग Flipkart पर शुरू हो चुकी है. प्राइस को देखते हुए साफ है कि यह लैपटॉप नॉर्मल यूजर्स के लिए नहीं है. यह उन प्रोफेशनल्स के लिए बनाया गया है जो बेस्ट चाहते हैं.

इसकी सबसे बड़ी खासियत है इसका बेहद हल्का और प्रीमियम डिजाइन, दमदार AI-पावर्ड परफॉर्मेंस और शानदार बिजनेस-फोकस्ड फीचर्स. अगर आपकी प्रायोरिटी पोर्टेबिलिटी, लेटेस्ट AI टेक्नोलॉजी और हाई-एंड परफॉर्मेंस है, तो यह कीमत पूरी तरह वाजिब लगती है. हालांकि, अगर आपका काम सिर्फ ब्राउजिंग, मूवी देखने या नॉर्मल ऑफिस टास्क तक सीमित है, तो यह लैपटॉप आपके लिए थोड़ा महंगा साबित हो सकता है.

यह भी पढ़ें: लैपटॉप यूज करते वक्त ये 1 गलती पड़ सकती है भारी

Previous article रांची की दिव्यानी लिंडा का कमाल, AFC U-17 एशियन कप के लिए भारतीय टीम में चयन
Next article बिहार में तिलक से लौट रही सवारी बनी हादसे का शिकार, 3 की मौत, 5 घायल
Avatar Of Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel