[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology IRCTC की वेबसाइट को क्या हो गया? रेलवे की ऑनलाइन टिकट बुकिंग सर्विस क्यों हो गई थी ठप?

IRCTC की वेबसाइट को क्या हो गया? रेलवे की ऑनलाइन टिकट बुकिंग सर्विस क्यों हो गई थी ठप?

0
IRCTC की वेबसाइट को क्या हो गया? रेलवे की ऑनलाइन टिकट बुकिंग सर्विस क्यों हो गई थी ठप?
indian railways news

IRCTC Website Down: आईआरसीटीसी (IRCTC) की रेल टिकट बुकिंग वेबसाइट गुरुवार को मेंटेनेंस के कारण कुछ समय के लिए ठप हो गई, जिससे लाखों यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा. वेबसाइट पर मैसेज दिख रहा था कि ई-टिकट सेवा उपलब्ध नहीं है और कुछ समय बाद प्रयास करने के लिए कहा गया. जो लोग अपने पुराने बुक टिकटों को कैंसिल करना चाहते थे, उनके लिए कस्टमर केयर के हेल्पलाइन नंबर और ईमेल आईडी दी गई थी : 14646, 08044647999, 08035734999 या etickets@irctc.co.in.

दिसंबर में दूसरी बार आयी दिक्कत

इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन यानी आईआरसीटीसी की वेबसाइट में मेंटनेंस के कारण यह समस्या तब आई, जब लोग तत्काल टिकट बुकिंग करना चाहते थे. आमतौर पर, मेंटनेंस रात में होता है, लेकिन दिन में साइट बंद होने से लोग परेशान हो गए. यह दिसंबर में दूसरी बार था, जब रेलवे की वेबसाइट ठप हुई. नये साल से पहले छुट्टियां बिताने के लिए टिकट बुकिंग में वृद्धि होने पर वेबसाइट बंद होने से यात्रियों को परेशानी हुई और यह एक्स (ट्विटर) पर ट्रेंड करने लग गया.

आईआरसीटीसी के शेयर पर भी पड़ा असर

आईआरसीटीसी की वेबसाइट ठप होने का असर उसके शेयरों पर भी पड़ा, जिससे गुरुवार के कारोबार में IRCTC का शेयर लगभग 1% गिर गया. पिछले एक सप्ताह में IRCTC के शेयरों में 4% की गिरावट आई है, और 2024 में यह लगभग 10% डाउन हुआ है, जिससे निवेशकों को निराशा का सामना करना पड़ा है. इसके अलावा, 1 नवंबर से रेलवे ने नयी व्यवस्था लागू की है, जिसमें अब यात्रा का टिकट 120 दिन की बजाय केवल 60 दिन पहले ही बुक किया जा सकेगा.

IRCTC को भूल जाइए, Indian Railways ला रहा ऑल-इन-वन ऐप, एक ही जगह मिलेंगी कई सुविधाएं

Viral Post: रेलवे ने यात्री को परोसा कनखजूरे वाला रायता, पोस्ट वायरल, IRCTC पर फूटा लोगों का गुस्सा

Previous article Mulank 8 Rashifal 2025: साल 2025 मूलांक 08 वालों को नए साल में इस मामले में रहना होगा सतर्क
Next article Kal ka Mausam : झारखंड में बारिश की संभावना, जानें शुक्रवार को कैसा रहेगा मौसम
Avatar Of Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel