[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology Iran Israel War: एक मिसाइल में सैकड़ों बम, ईरान ने दागे इजरायल पर Cluster Bomb, जानिए क्या है ये बला

Iran Israel War: एक मिसाइल में सैकड़ों बम, ईरान ने दागे इजरायल पर Cluster Bomb, जानिए क्या है ये बला

0
Iran Israel War: एक मिसाइल में सैकड़ों बम, ईरान ने दागे इजरायल पर Cluster Bomb, जानिए क्या है ये बला
Iran Israel War

Iran Israel War | Cluster Bomb: इजरायल और ईरान के बीच युद्ध के हालत बन आए हैं. दोनों ही देश एक-दूसरे पर जबरदस्त मिसाइल दाग रहे हैं. एक तरफ जहां इजरायल ईरान के परमाणु हथियार से जुड़े ठिकानों को निशाना बना रही है, तो वहीं दूसरी तरफ ईरान इजरायल के मुख्य शहरों तेल अवीव और यरुशलम को निशाना बनाया है. वहीं, इसी बीच इजरायल ने ईरान पर आरोप लगाया है कि ईरान की तरफ से मिसाइल के साथ-साथ क्लस्टर बम में दागे गए हैं. ये बम इजरायल के घनी आबादी वाले क्षेत्र गुश दान क्षेत्र में गिराए गए हैं. आपको बता दें कि, यह क्लस्टर बम बड़े पैमाने पर आम लोगों को नुकसान पहुंचाने के लिए जाना जाता है. ऐसे में इजरायल-ईरान के बीच चल रहे इस संघर्ष में पहली बार हुआ है जिसमें क्लस्टर बम का इस्तेमाल किया गया है. आइए जानते हैं कि कितना खतरनाक होता है क्लस्टर बम और क्यों लगाया गया है इसपर बैन.

यह भी पढ़ें:  iPhone यूजर्स से Google ने कहा- तुरंत फोन से Uninstall करें YouTube

क्लस्टर बम क्या है?

एक क्लस्टर बम सैकड़ों छोटे बमों का संग्रह होता है. जिसे एक बड़े क्षेत्र को नुकसान पहुंचाने के लिए डिजाइन किया गया है. जब क्लस्टर बम को दागा जाता है तो यह सीधे अपने लक्ष्य पर फटने की बजाय बीच हवा में खुलकर पूरे इलाके में छोटे-छोटे बम गिराता है. ऐसे में ये छोटे बम जब नीचे गिरने के दौरान किसी चीज से टकराते हैं तो ये फट जाते हैं. इसलिए बड़े क्षेत्र को नुकसान पहुंचाने के लिए इस क्लस्टर बम को ऊंचाई पर ही विस्फोट किया जाता है.

कैसे काम करते हैं क्लस्टर बम?

क्लस्टर बम को जमीन से हवा में हाइपरसॉनिक या सुपरसॉनिक मिसाइल के जरिए लॉन्च किया जाता है. जिसके बाद जैसे ही मिसाइल अपने लक्ष्य तक पहुंचती है, वैसे ही हवा में मिसाइल का वारहेड यानी विस्फोटक हिस्सा फट जाता है. जिससे छोटे-छोटे बम निकल कर एक बड़े क्षेत्र में फैल जाते हैं और जमीन पर गिरकर या किसी चीज से टकरा कर फट जाते हैं. इसके अलावा बम, तोप के गोले में भरकर, रॉकेट, एयरक्राफ्ट के जरिए भी क्लस्टर बम को गिराया जाता है. वहीं, अगर मल्टीपल लॉन्चिंग वाले रॉकेट सिस्टम से क्लस्टर बमों को गिराया जाए तो ये एक बार में ही बड़ी तबाही मचा देंगे.

क्यों खतरनाक है क्लस्टर बम?

क्लस्टर बम को किसी चीज से टकराकर फटने के लिए बनाया जाता है. ऐसे में जिस क्षेत्र में इसे गिराया जाता है वहां बड़ी संख्या में लोगों के भी मारे जाने या गंभीर रूप से घायल होने की ज्यादा आशंका होती है. ये बम लगभग 8-10 किमी के दायरे में फैल सकते हैं और वहां तबाही मचा सकते हैं. वहीं, कई बम गिरने के बाद फटने में असफल रहते हैं. ऐसे में ये बम लंबे समय तक लोगों के खतरा बन सकते हैं. ये दशकों बाद भी फट कर लोगों को मारने, घायल करने व अपंग करने में सक्षम है.

क्लस्टर बम है प्रतिबंधित

क्लस्टर बम के उपयोग पर प्रतिबंध लगाने के लिए डबलिन में साल 2008 में अंतरराष्ट्रीय संधि की गई थी. इस संधि में क्लस्टर बमों के उत्पादन, रखने, बेचने या इस्तेमाल करने पर प्रतिबंध लगा दी गई थी. इस दौरान कुल 111 देशों और 12 अन्य संस्थाओं ने इस संधि को स्वीकार कर लीय तो वहीं कई देशों ने इसका विरोध किया. इनमें ईरान, भारत, अमेरिका, चीन, पाकिस्तान, इजरायल, और रूस शामिल थे.

यह भी पढ़ें: अब 15 दिनों में बनकर घर पहुंचेगा Voter ID Card, जानिए ऑनलाइन Apply और ट्रैक करने का सबसे आसान तरीका

यह भी पढ़ें: मोहल्ले की आंटियों की तरह Alexa भी चुपके से सुन रही है आपकी बातें, सीक्रेट्स लीक होने से पहले कर लें ये काम

Previous article Bihar: पीएम मोदी के भाषण पर भड़के कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष, बोले – पिछले दरवाजे से बनाते हैं सरकार 
Next article Bihar: इंडियन रेलवे के लिए बेहद खास है मढ़ौरा रेल फैक्ट्री, देश को दे चुका है 700 से अधिक इंजन 
Avatar Of Shivani Shah
शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel