[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology iQOO Z11x 5G भारत में लॉन्च, जानें कीमत, फीचर्स और सेल डेट

iQOO Z11x 5G भारत में लॉन्च, जानें कीमत, फीचर्स और सेल डेट

0
iQOO Z11x 5G भारत में लॉन्च, जानें कीमत, फीचर्स और सेल डेट
आइकू Z11x लॉन्च /फोटो- आइकू ऑफिशियल साइट

Vivo के सब-ब्रांड iQOO ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन iQOO Z11x 5G लॉन्च कर दिया है. यह फोन कंपनी की Z11 सीरीज का नया मॉडल है और दमदार बैटरी, बढ़िया फीचर्स और स्मूद डिस्प्ले के साथ आता है. कंपनी का कहना है कि यह स्मार्टफोन उन यूजर्स के लिए डिजाइन किया गया है जो गेमिंग, स्ट्रीमिंग और लंबे बैटरी बैकअप वाला फोन चाहते हैं. आइए जानते हैं इसकी कीमत और फीचर्स के बारे में.

iQOO Z11x 5G की कीमत और उपलब्धता

भारत में iQOO Z11x 5G को तीन स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया गया है. इसमें-

  • 6GB RAM + 128GB स्टोरेज – 18,999 रुपये
  • 8GB RAM + 128GB स्टोरेज – 20,999 रुपये
  • 8GB RAM + 256GB स्टोरेज – 22,999 रुपये

कंपनी नए मॉडल पर लॉन्च ऑफर भी दे रही है. ऐसे में Axis Bank और SBI क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर ग्राहक 2,000 रुपये तक का इंस्टेंट डिस्काउंट पा सकते हैं. यह स्मार्टफोन 16 मार्च को दोपहर 12 बजे से Amazon पर सेल के लिए अवेलेबल होगा.

iQOO Z11x 5G स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले और डिजाइन: iQOO Z11x 5G में 6.76 इंच का फुल HD+ LCD डिस्प्ले दिया गया है. डिस्प्ले में 120Hz रिफ्रेश रेट, 1200 निट्स पीक ब्राइटनेस और 382 PPI पिक्सल डेंसिटी जैसे फीचर्स मिलते हैं, जिससे स्क्रीन काफी स्मूद और ब्राइट दिखाई देती है. साथ ही, फोन IP68 और IP69+ रेटिंग से लैस है, जिससे यह धूल और पानी से सुरक्षित रहेगी. फोन में दो कलर Prismatic Green और Titan Black ऑप्शन मिलेंगे.

पावरफुल प्रोसेसर और सॉफ्टवेयर: इस स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 7400 Turbo चिपसेट दिया गया है, जो 4nm प्रोसेस पर बेस्ड है. इस प्रोसेसर में 4 परफॉर्मेंस कोर (2.6GHz) और 4 एफिशिएंसी कोर (2.0GHz) मिलते हैं, जिससे फोन में फास्ट परफॉर्मेंस और बेहतर मल्टीटास्किंग मिलती है. इस फोन में 8GB तक LPDDR4x RAM और 256GB तक UFS 3.1 स्टोरेज का सपोर्ट दिया गया है.

iQOO Z11x 5G Android 16 पर बेस्ड OriginOS 6 पर काम करेगा. कंपनी ने इसमें 2 साल तक OS अपडेट और 4 साल तक सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा किया है.

कैमरा: फोटोग्राफी के लिए, iQOO Z11x 5G में 50MP प्राइमरी कैमरा के साथ एक सेकेंडरी कैमरा दिया गया है. सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 32MP फ्रंट कैमरा मिलेगा.

बैटरी: स्मार्टफोन में 7200mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 44W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी.

अन्य फीचर्स: फोन में कनेक्टिविटी के लिए 5G और 4G LTE, डुअल-बैंड Wi-Fi, Bluetooth 5.4 और USB Type-C पोर्ट जैसे फीचर्स दिए गए हैं.

इसके अलावा फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर, एक्सेलेरोमीटर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर, जायरोस्कोप और ई-कंपास जैसे सेंसर भी मौजूद हैं.

यह भी पढ़ें: Vivo Y51 Pro 5G लॉन्च, मिलेगी 7200mAh की बैटरी और 50MP कैमरा

Previous article जॉब लगते ही अगर कर लिए ये 3 काम, आगे चलकर नहीं होगी पैसों की कमी
Next article Bigg Boss 19 जीतने के महीनों बाद भी गौरव खन्ना को नहीं मिली 50 लाख की प्राइज मनी, खुद किया खुलासा
Avatar Of Shivani Shah
शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel