[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology लॉन्च से पहले iQOO 15R की बैटरी डिटेल्स आयी सामने, परफॉरमेंस के मामले में भी फोन जबरदस्त

लॉन्च से पहले iQOO 15R की बैटरी डिटेल्स आयी सामने, परफॉरमेंस के मामले में भी फोन जबरदस्त

0
लॉन्च से पहले iQOO 15R की बैटरी डिटेल्स आयी सामने, परफॉरमेंस के मामले में भी फोन जबरदस्त
iQOO 15R

iQOO अपना नया स्मार्टफोन iQOO 15R जल्द ही भारत में लॉन्च करने वाला है. कंपनी लॉन्च से पहले धीरे-धीरे इसकी खास जानकारी सामने ला रही है. हाल ही में पता चला है कि इस फोन में जबरदस्त 7,600mAh की बड़ी बैटरी मिलने वाली है, जो 100W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी. ये iQOO 15 की 7,000mAh बैटरी से भी बड़ी है. लेकिन बैटरी बड़ी होने के बावजूद फोन स्लिम और स्टाइलिश रखा गया है. इसकी मोटाई सिर्फ 7.9mm होगी.

iQOO 15R की परफॉर्मेंस

iQOO ने पहले ही इशारा दे दिया है कि उसका आने वाला मिड-फ्लैगशिप फोन काफी दमदार होने वाला है. कंपनी इसमें नया ऑक्टा-कोर Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर देने वाली है, जो 3nm टेक्नोलॉजी पर बना है. दावा किया जा रहा है कि फोन ने AnTuTu पर 3.5 मिलियन से ज्यादा का स्कोर हासिल किया है. वहीं कंपनी का कहना है कि इसमें CPU परफॉर्मेंस करीब 36% तक बेहतर होगी और AI से जुड़े कामों के लिए NPU परफॉर्मेंस लगभग 46% तक ज्यादा मजबूत मिलेगी.

इस फोन में 144Hz रिफ्रेश रेट वाला AMOLED डिस्प्ले मिलेगा, जो अडाप्टिव स्क्रीन स्विचिंग के साथ आएगा. iQOO 15R में Q2 गेमिंग चिप भी मिलने की उम्मीद है. ये चीज दिखती है ये फोन खास तौर पर गेमिंग के लिए डिजाइन की गई है. सॉफ्टवेयर की बात करें तो ये फोन OriginOS 6 पर रन कर सकता है.

24 फरवरी को लॉन्च होगा iQOO 15R

इसके अलावा कंपनी ने ये भी कंफर्म कर दिया है कि आने वाला फोन Dark Knight कलर में भी मिलेगा. वहीं, भारत में इसे ब्लू कलर ऑप्शन में भी लॉन्च करने की झलक दिखा दी गई है. हालांकि इस रंग का नाम अभी तक कंपनी ने रिवील नहीं किया है. उम्मीद है कि iQOO 15R की लॉन्च डेट (24 फरवरी) करीब आते-आते फोन से जुड़ी और भी डिटेल्स सामने आ जाएंगी.

यह भी पढ़ें: Oppo K14x जल्द मरेगा एंट्री, लॉन्च डेट से लेकर पावरफुल फीचर्स तक कंपनी ने किया कंफर्म

Previous article Astrology for Children: छोटे बच्चों की हस्त रेखाओं से जानें उनका स्वभाव और प्रतिभा
Next article वित्त मंत्री ने पेश किया 3.47 लाख करोड़ का बजट, महिलाओं को स्वरोजगार के लिए मिलेंगे 2-2 लाख, बनेंगे 5 नए एक्सप्रेसवे
Avatar Of Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel