[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology iQOO 15 की प्री-बुकिंग आज से शुरू, Priority Pass वालों को मिलेंगे एक्सक्लूसिव ऑफर, जानें सारी डिटेल्स

iQOO 15 की प्री-बुकिंग आज से शुरू, Priority Pass वालों को मिलेंगे एक्सक्लूसिव ऑफर, जानें सारी डिटेल्स

0
iQOO 15 की प्री-बुकिंग आज से शुरू, Priority Pass वालों को मिलेंगे एक्सक्लूसिव ऑफर, जानें सारी डिटेल्स
iQOO 15 की प्री-बुकिंग आज से शुरू हो रही है

iQOO का नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन iQOO 15 भारत में लॉन्च होने वाला है. इसकी लॉन्चिंग डेट 26 नवंबर रखी गयी है. इसकी प्री-बुकिंग आज से शुरू भी हो गयी है. शुरुआती प्री-बुकिंग ऑफर्स भी काफी आकर्षक हैं, जिससे यह उन लोगों के लिए बढ़िया ऑप्शन बन जाता है जो अपना फोन अपग्रेड करना चाहते हैं. यह फोन चीन में लॉन्च हो चुकी है और इसमें Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप, 6.85 इंच का 144Hz 2K AMOLED डिस्प्ले, और पीछे की तरफ तीन कैमरों का सेटअप देखने को मिलता है. आइए प्री-बुकिंग से जुड़ी जानकारियां डिटेल में आपको बताते हैं.

iQOO 15 Pre-Booking and Priority Pass Offers

iQOO 15 की प्री-बुकिंग आज यानी 20 नवंबर के शाम 6 बजे से Amazon और iQOO India के ऑफिशियल ई-स्टोर पर शुरू होगी. जो लोग जल्दी अपना फोन बुक कर रहे हैं, उन्हें प्रायोरिटी पास मिल सकता है, जिसमें iQOO TWS 1e ईयरबड्स और 12 महीने की अतिरिक्त वारंटी शामिल है. इससे खरीदारों के लिए डील और भी फायदेमंद बन जाती है. iQOO 15 का ऑफिशियल लॉन्च 26 नवंबर को होने वाला है, जहां इसकी पूरी कीमत और फीचर्स की डिटेल्स सामने आएंगी.

iQOO 15 के कुछ कन्फर्म फीचर्स

iQOO 15 में सैमसंग का 2K M14 LEAD OLED डिस्प्ले मिलेगा, जिसकी पीक ब्राइटनेस 2,600 nits तक जाती है. इसके साथ ही इसमें Dolby Vision सपोर्ट और तीन तरह के एम्बिएंट लाइट सेंसर भी होंगे. गेमिंग और डेली यूज के दौरान बेहतर कंपन फील देने के लिए फोन में डुअल-एक्सिस वाइब्रेशन मोटर दी जाएगी.

ये पहले से तय है कि आने वाला iQOO 15 Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट पर चलेगा, जिसे LPDDR5x Ultra RAM, UFS 4.1 स्टोरेज, iQOO का Supercomputing Chip Q3 और 8,000 sq mm का सिंगल-लेयर वेपर चैम्बर थर्मल मैनेजमेंट के लिए सपोर्ट करेंगे. ये भारत में लॉन्च होने वाला पहला iQOO फोन होगा जो Android 16 बेस्ड OriginOS 6 के साथ आएगा. कंपनी का दावा है कि फोन को पांच साल तक OS अपडेट और सात साल तक सिक्योरिटी पैच मिलेंगे.

कैमेरों की बात करें तो iQOO 15 में पीछे की तरफ 50MP का Sony IMX921 मेन सेंसर, 50MP IMX882 पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस 3x जूम सपोर्ट के साथ, और 50MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा मिलेगा. सेल्फी के लिए 32MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है.

यह भी पढ़ें: 7000mAh बैटरी और 50MP कैमरा के साथ आ रहा है Motorola का नया बजट स्मार्टफोन, जानिए क्या होंगे फीचर्स

Previous article UP News : वैश्विक जंबूरी में दमकेगी उत्तर प्रदेश की पहचान
Next article मनी लॉन्ड्रिंग केस में झटका! रिलायंस ग्रुप की 1,400 करोड़ की प्रॉपर्टीज जब्त
Avatar Of Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel