[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology iQOO 15 को मिला नया लुक, 1 अप्रैल को भारत में लॉन्च होगा Apex वेरिएंट

iQOO 15 को मिला नया लुक, 1 अप्रैल को भारत में लॉन्च होगा Apex वेरिएंट

0
iQOO 15 को मिला नया लुक, 1 अप्रैल को भारत में लॉन्च होगा Apex वेरिएंट
iQOO 15 का नया कलर लॉन्च डेट कन्फर्म

iQOO ने अपने लेटेस्ट फ्लैगशिप मॉडल iQOO 15 को भारत में पिछले साल नवंबर में लॉन्च किया गया था. यह फ्लैगशिप मॉडल फिलहाल दो कलर ऑप्शन Alpha Black और Legend में उपलब्ध है. वहीं, चीन में यह स्मार्टफोन चार कलर वेरिएंट में मिलता है. अब कंपनी भारत में इसका एक नया कलर लॉन्च करने जा रही है, जिससे भारतीय यूजर्स को तीन कलर ऑप्शन मिलेंगे. इस नए शेड के लिए कंपनी ने एक माइक्रोसाइट भी लाइव कर दी गई है, जिससे इसकी ऑनलाइन उपलब्धता कन्फर्म हो गई है. हालांकि, फोन के डिजाइन और स्पेसिफिकेशन में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

नया Apex कलर कब होगा लॉन्च?

iQOO ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया X अकाउंट पर पोस्ट के जरिए जानकारी दी है, कि iQOO 15 का नया Apex कलर 1 अप्रैल को दोपहर 12 बजे भारत में लॉन्च किया जाएगा. यह स्मार्टफोन Amazon पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा. यह नया कलर चीन में पहले से मौजूद Lingyun वेरिएंट का ही रीब्रांडेड वर्जन है, जिसे अब भारत में Apex नाम से पेश किया जा रहा है.

अब मिलेंगे तीन कलर ऑप्शन

नया Apex कलर Alpha Black और Legend के साथ तीसरा ऑप्शन बनेगा. इस नए वेरिएंट में बैक पैनल पर ग्रे और रेड शेड्स के साथ नया पैटर्न दिया गया है, जो इसे अलग लुक देता है. हालांकि, फोन के डिजाइन और स्पेसिफिकेशन में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

स्पेसिफिकेशन और कीमत

iQOO 15 को भारत में नवंबर 2025 में लॉन्च किया गया था, जिसकी शुरुआती कीमत ₹72,999 है. इसमें 12GB RAM और 256GB स्टोरेज मिलती है.

फोन में Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर, Adreno GPU, 16GB तक RAM और 512GB तक स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है.

कुल मिलाकर, iQOO 15 का नया Apex कलर उन यूजर्स के लिए अच्छा विकल्प होगा, जो दमदार परफॉर्मेंस के साथ एक नया और अलग डिजाइन चाहते हैं.

यह भी पढ़ें: 2 अप्रैल को भारत लॉन्च होगा Redmi Note 15 SE 5G, मिलेगा Note 15 5G से बड़ी बैटरी

Previous article बलहा पंचायत के सुराजी घाट पर गंगा आरती का हुआ आयोजन
Next article Jamshedpur under 15 girl team : जमशेदपुर अंडर-15 बालिका क्रिकेट टीम घोषित
Avatar Of Shivani Shah
शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel