[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology दो दिन तक ऐप में नहीं किया चेक-इन तो रिश्तेदारों को जाएगा मैसेज, ‘Are You Dead?’ नाम वाला ये ऐप चीन में हो रहा पॉपुलर

दो दिन तक ऐप में नहीं किया चेक-इन तो रिश्तेदारों को जाएगा मैसेज, ‘Are You Dead?’ नाम वाला ये ऐप चीन में हो रहा पॉपुलर

0
दो दिन तक ऐप में नहीं किया चेक-इन तो रिश्तेदारों को जाएगा मैसेज, ‘Are You Dead?’ नाम वाला ये ऐप चीन में हो रहा पॉपुलर
Are You Dead App (Pic- X)

चीन में पिछले कुछ दिनों से एक अजीब-सा नया iPhone ऐप काफी पॉपुलर हो रहा है. इस ऐप का नाम है ‘Sileme’. अंग्रेजी में कहें तो ‘Are You Dead?’ यानी ‘क्या आप जिंदा हैं?’. इसका आइडिया काफी सीधा है, अगर कोई यूजर दो दिन तक ऐप में चेक-इन नहीं करता, तो यह उसके करीबी लोगों को अलर्ट भेज देता है कि कुछ गड़बड़ हो सकती है. भले ही ये कॉन्सेप्ट बहुत नया न लगे, लेकिन फिर भी यह ऐप फिलहाल Apple App Store पर सबसे ज्यादा बिकने वाला पेड ऐप बन चुका है. आइए आपको इस ऐप के बारे में और विस्तार से बताते हैं.

Are You Dead? क्या है?

Are You Dead? उन लोगों के लिए बनाई गई ऐप है जो अकेले रहते हैं. इसका मकसद ये है कि अगर कोई यूजर दो दिन तक ऐप में चेक-इन नहीं करता, तो उसके करीबी लोगों को अलर्ट मिल जाए. यह ऐप मई 2025 में लॉन्च हुई थी और इसकी वेबसाइट के मुताबिक इसे अब तक 12,400 से ज्यादा लोग इस्तेमाल कर रहे हैं. यह ऐप फ्री नहीं है, इसे करीब 8 युआन यानी लगभग 103 रुपये में खरीदा जा सकता है.

ऐप का इंटरफेस काफी सिंपल है. इसमें एक बड़ा सा हरा बटन होता है, जिसे यूजर को समय-समय पर टैप करना होता है. अगर दो दिन तक यह बटन नहीं दबाया गया, तो ऐप अपने आप आपके तय किए गए इमरजेंसी कॉन्टैक्ट को नोटिफिकेशन भेज देती है.

Are You Dead? ऐप किसके लिए बना है?

Are You Dead? खुद को उन लोगों के लिए एक सेफ्टी साथी बताता है जो अकेले रहते हैं. चाहे नौकरी करने वालों हों, पढ़ाई करने वालों हो या अपनी पसंद से सोलो लाइफ जीने वालों हों. यह खास तौर पर उन लोगों को ध्यान में रखकर बनाया गया है जो सामाजिक तौर पर अलग-थलग पड़ सकते हैं, जैसे स्टूडेंट्स, कामकाजी लोग और शहरों में अकेले रहने वाले बुजुर्ग.

Are You Dead? ऐप किसने बनाया?

Are You Dead? ऐप को Apple App Store पर Moonscape Technologies Inc ने पब्लिश किया है. Global Times की रिपोर्ट के मुताबिक, इसे तीन युवा को-फाउंडर्स की एक छोटी सी इंडिपेंडेंट टीम ने बनाया है, जिनका जन्म 1995 के बाद हुआ है. ऐप वायरल होने के बाद फाउंडर्स ने कहा कि वे इसे और बेहतर बनाएंगे, जिसमें SMS अलर्ट और बुजुर्गों के लिए खास वर्जन जैसे अपडेट शामिल हो सकते हैं.

हालांकि ऐप काफी पॉपुलर हो गया है, लेकिन चीन में इसके नाम को लेकर बहस भी चल रही है. वहां इसका चीनी नाम एक फूड डिलीवरी ऐप से मिलता-जुलता रखा गया था ताकि लोग आसानी से याद रख सकें. लेकिन कई यूजर्स का कहना है कि इसे ‘Are you alive?’ या ‘Are you okay?’ जैसे नरम और पॉजिटिव नाम दिए जाने चाहिए.

यह भी पढ़ें: अब Gmail खुद आपके ईमेल लिखेगा और पढ़ेगा, Gemini AI की एंट्री से बढ़ रहा प्राइवेसी का खतरा

Previous article ऑपरेशन सिंदूर के बाद से डरा हुआ है पाकिस्तान, ड्रोन भेजने की वजह आई सामने
Next article कुछ भी सही नहीं… WPL 2026 में RCB से मिली करारी हार के बाद कोच अभिषेक नायर के बयान ने चौंकाया
Avatar Of Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel