[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology iPhone Air Vs iPhone 17 Pro: स्लिम या प्रो-पावर, खरीदने से पहले जानिए दोनों में डिजाइन से लेकर फीचर्स में कितना है अंतर

iPhone Air Vs iPhone 17 Pro: स्लिम या प्रो-पावर, खरीदने से पहले जानिए दोनों में डिजाइन से लेकर फीचर्स में कितना है अंतर

0
iPhone Air Vs iPhone 17 Pro: स्लिम या प्रो-पावर, खरीदने से पहले जानिए दोनों में डिजाइन से लेकर फीचर्स में कितना है अंतर
आईफोन 17 एयर बनाम आईफोन 17 प्रो

iPhone Air Vs iPhone 17 Pro: इस साल की मोस्ट अवेटेड iPhone 17 Series आखिरकार लॉन्च हो गई है. इस सीरीज में चार मॉडल्स लॉन्च किये गए हैं. जिसमें iPhone 17, iPhone Air, iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max शामिल है. लेकिन इस सीरीज में सबसे ज्यादा iPhone Air चर्चे में हैं. iPhone Air मॉडल अब तक का सबसे पतला आईफोन है. स्लिम डिजाइन और पावरफुल फीचर्स के कारण ये मॉडल सुर्खियों में है. इस मॉडल में सिर्फ डिजाइन और फीचर्स ही नहीं पावरफुल है बल्कि कीमत में भी ये Pro और Pro Max को टक्कर दे रहा है. इसकी शुरुआती कीमत 1,19,900, रुपये है जबकि इसमें कुछ और पैसे मिलाकर ग्राहक प्रो मॉडल खरीद सकते हैं. ऐसे में यहां जानते हैं कि आखिर iPhone 17 Pro की तुलना में iPhone Air में क्या खास है. दोनों के बीच स्पेक्स और फीचर्स में क्या अंतर है.

iPhone Air Vs iPhone 17 Pro: भारत में कीमत | iPhone Air Vs iPhone 17 Pro Price

iPhone Air को कंपनी ने तीन स्टोरेज वेरिएंट्स 256GB, 512GB और 1TB में लॉन्च किया है. कीमत कि बात करें तो, 256GB वेरिएंट की कीमत 1,19,900 रुपये, 512GB वेरिएंट की कीमत 1,39,900 रुपये और 1TB टॉप वेरिएंट की कीमत 1,59,900 रुपये है. iPhone 17 Air स्काई ब्लू, लाइट गोल्ड, क्लाउड व्हाइट और स्पेस ब्लैक कलर ऑप्शन में उपलब्ध है.

iPhone 17 Pro को भी कंपनी ने तीन स्टोरेज वेरिएंट्स 256GB, 512GB और 1TB में लॉन्च किया है. कीमत कि बात करें तो, 256GB वेरिएंट की कीमत 1,34,900 रुपये, 512GB वेरिएंट की कीमत 1,54,900 रुपये और 1TB वेरिएंट की कीमत 1,74,900 रुपये रखी गई है. iPhone 17 Pro सिल्वर, कॉस्मिक ऑरेंज और डीप ब्लू कलर ऑप्शन में उपलब्ध है.

Image 119
Iphone 17 air vs iphone 17 pro starting price

iPhone Air Vs iPhone 17 Pro: डिजाइन और डिस्प्ले | iPhone Air Vs iPhone 17 Pro Design

Apple ने सिर्फ 5.6mm थिकनेस में सबसे पतला फोन लॉन्च करने का इतिहास बनाया है. iPhone Air में ग्लास और टाइटेनियम बॉडी दी गई है, जो फ्लैगशिप कॉम्पोनेंट्स को जगह देती है. iPhone Air फ्रंट और बैक में सिरेमिक शील्ड 2 का प्रोटेक्शन (Ceramic Shield 2 Protection) भी ऑफर करता है, जो इसे स्ट्रॉग और खरोंच-प्रतिरोधी बनाता है. दूसरी ओर, iPhone 17 Pro एल्यूमीनियम यूनिबॉडी डिजाइन के साथ लॉन्च किया गया है और भारी है. इसमें एक बड़ा कैमरा बम्प है, जिसमें तीन कैमरा लेंस हैं.

डिस्प्ले के लिए, iPhone Air में 6.5-इंच सुपर रेटिना XDR डिस्प्ले है. वहीं, iPhone 17 Pro में 6.3-इंच सुपर रेटिना XDR डिस्प्ले दिया गया है. दोनों मॉडल 120Hz रिफ्रेश रेट और 3000 निट्स तक पीक ब्राइटनेस ऑफर करते हैं.

iPhone Air Vs iPhone 17 Pro: कैमरा | iPhone Air Vs iPhone 17 Pro Camera

iPhone Air में 48MP सिंगल रियर फ्यूजन कैमरा है, जो 12MP ऑप्टिकल-क्वालिटी 2x टेलीफोटो जूम ऑफर करता है. वहीं, iPhone 17 Pro में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें 48MP प्राइमरी, 48MP अल्ट्रावाइड और 8x ऑप्टिकल ज़ूम के साथ 48MP टेलीफोटो लेंस शामिल है. सेल्फी के लिए, दोनों मॉडलों में 18MP सेंटर स्टेज कैमरा है.

iPhone Air Vs iPhone 17 Pro: परफॉर्मेंस और बैटरी | iPhone Air Vs iPhone 17 Pro Performance

iPhone Air और iPhone 17 Pro दोनों मॉडल में कंपनी ने Apple के N1 वायरलेस नेटवर्किंग चिप के साथ A19 Pro चिपसेट दिया है. हालांकि, iPhone Air में प्रो मॉडल की तुलना में कम GPU कोर मिलेगा. जिसका असर परफॉर्मेंस पर उतना नहीं पड़ेगा. वहीं, iPhone Air 27 घंटे तक का वीडियो प्लेबैक देने का दावा करता है, जबकि iPhone 17 Pro 31 घंटे तक का वीडियो प्लेबैक दे सकता है.

iPhone 17 Air: ऐपल ने लॉन्च किया अब तक का सबसे पतला आईफोन, जानें फीचर्स और प्राइस

iPhone 17, 17 Pro, 17 Pro Max और 17 Air की भारत में इतनी है कीमत, जानिए कब शुरू होगी सेल

Previous article UP TET 2026: 29 और 30 जनवरी को होगी परीक्षा, सरकार ने जारी की तिथियां
Next article चक्रवाती टर्फ का असर: आज से बदलेगा झारखंड का मौसम, वज्रपात के साथ बारिश की संभावना
Avatar Of Shivani Shah
शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel