[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology iPhone Air vs Galaxy S25 Edge: पतले स्मार्टफोन की रेस में किसने मारी बाजी? देखें फुल कंपैरिजन

iPhone Air vs Galaxy S25 Edge: पतले स्मार्टफोन की रेस में किसने मारी बाजी? देखें फुल कंपैरिजन

0
iPhone Air vs Galaxy S25 Edge: पतले स्मार्टफोन की रेस में किसने मारी बाजी? देखें फुल कंपैरिजन
iPhone Air vs Galaxy S25 Edge

iPhone Air vs Galaxy S25 Edge: 2025 में यह बात तो साफ हो गयी है कि स्मार्टफोन कंपनियां अब सबसे पतला फोन बनाने की दौड़ में कूद पड़ी हैं. कल यानी 9 सितंबर को ऐपल ने अपने “Awe Dropping” इवेंट में नया iPhone Air लॉन्च किया है, जो सीधे तौर पर सैमसंग के पहले से मौजूद Galaxy S25 Edge को टक्कर देता है. दोनों ही कंपनियां डिजाइन की हदें पार करने की कोशिश कर रही हैं, लेकिन स्टाइल और काम के बीच बैलेंस बनाने का तरीका दोनों का अलग है. अब सवाल यह उठता है कि आखिर कौन-सा फोन सही मायने में स्टाइल, परफॉर्मेंस और कीमत का परफेक्ट कॉम्बिनेशन है? आइए इन दोनों पतले-चमकदार फोन की तुलना देख लेते हैं.

iPhone Air vs Galaxy S25 Edge: डिजाइन

दोनों फोन्स की सबसे बड़ी खासियत है इनका बेहद पतला डिजाइन. Apple ने दावा किया है कि iPhone Air अब तक का सबसे पतला iPhone है, जिसकी मोटाई सिर्फ 5.6mm है. ये Samsung के Galaxy S25 Edge से भी पतला है, जिसकी मोटाई 5.8mm है. iPhone Air का डिजाइन काफी सिंपल और मिनिमल रखा गया है, जिसमें क्लीन लाइन्स और पॉलिश्ड टाइटेनियम फ्रेम दिया गया है.

वहीं, Galaxy S25 Edge में भी टाइटेनियम फ्रेम और फ्लैट-एज डिजाइन है. दोनों फोन के फ्रंट और बैक पर मज़बूत ग्लास इस्तेमाल हुआ है. iPhone Air में Ceramic Shield 2 और S25 Edge में Gorilla Glass Ceramic 2 लगाया गया है. वजन के मामले में भी iPhone Air आगे है क्योंकि इसका वजन करीब 145 ग्राम है, जबकि S25 Edge का वजन लगभग 163 ग्राम है. 

iPhone Air vs Galaxy S25 Edge: डिस्प्ले

दोनों फोन जबरदस्त OLED डिस्प्ले के साथ आते हैं, लेकिन इनमें कुछ खास फर्क भी है. iPhone Air में 6.6 इंच का OLED स्क्रीन दिया गया है, जिसकी रेजोल्यूशन (2,740 x 1,260) पिक्सल है.

वहीं Galaxy S25 Edge थोड़ा बड़ा है, इसमें 6.7 इंच का AMOLED 2X डिस्प्ले मिलता है, जो QHD+ रेजोल्यूशन (1440 x 3120) के साथ आता है. दोनों ही फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट है, जिससे स्क्रोलिंग और ऐनिमेशन काफी स्मूद रहते हैं.

iPhone Air vs Galaxy S25 Edge: कैमरा

दोनों ही फोन्स के कैमरे में बड़ा फर्क दिखता है. iPhone Air ने काफी सिंपल रास्ता चुना है. इसमें सिर्फ एक 48MP का रियर कैमरा है, जो एक खास से “plateau” बंप डिजाइन के साथ आता है.

दूसरी तरफ Galaxy S25 Edge डुअल कैमरा सिस्टम के साथ आता है. इसमें 200MP का प्राइमरी सेंसर और 12MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस दिया गया है. भले ही इसमें टेलीफोटो लेंस नहीं है, लेकिन फिर भी ये iPhone Air के एकल कैमरे से ज्यादा ऑप्शन देता है.

सेल्फी कैमरे की बात करें तो S25 Edge में 12MP का फ्रंट कैमरा है, जबकि iPhone Air में 18MP का फ्रंट कैमरा मिलता है, जिसमें Apple का “Center Stage” AI फीचर भी शामिल किया गया है.

iPhone Air vs Galaxy S25 Edge: परफॉर्मेंस

iPhone Air में A19 Pro चिप लगी है, जो तेज परफॉर्मेंस और बेहतर बैटरी एफिशियंसी देती है. इसमें 12GB RAM और Apple का नया C1 मॉडेम है, जिससे कनेक्टिविटी और भी मजबूत हो जाती है.

वहीं Samsung Galaxy S25 Edge में Snapdragon 8 Elite Mobile Platform और 12GB RAM मिलती है, जो इसे एंड्रॉयड की दुनिया में तगड़ा परफॉर्मर बनाती है. दोनों फोन पावर के मामले में टॉप लेवल पर हैं, लेकिन कहा जाता है कि Apple का A19 चिप रॉ परफॉर्मेंस में थोड़ा आगे निकल जाता है.

iPhone Air vs Galaxy S25 Edge: बैटरी

पतला और स्टाइलिश डिजाइन बनाने की चाहत का असर बैटरी पर जरूर पड़ा है. वैसे तो ऐपल अपने iPhones के बैटरी की जानकारी नहीं देता लेकिन ये माना जा रहा है कि iPhone Air में छोटी 2,800mAh की बैटरी दी गई है.

वहीं Galaxy S25 Edge ने अपने स्लिम डिजाइन के बावजूद बड़ी 3,900mAh की बैटरी फिट कर दी है, जो इसे बैटरी के मामले में साफ बढ़त देती है.

iPhone Air vs Galaxy S25 Edge: कीमत

कीमत की बात करें तो iPhone Air की पोजिशनिंग iPhone 17 से ऊपर है. इसकी शुरुआती कीमत $999 यानी करीब ₹1,19,900 रखी गई है. सीधे मुकाबले में Galaxy S25 Edge भी आता है, जिसकी शुरुआती कीमत ₹1,09,999 है. दोनों ही फोन प्रीमियम सेगमेंट में आते हैं. iPhone Air की कीमत और फीचर्स इसे Samsung के इस अल्ट्रा-स्लिम फ्लैगशिप का सीधा कॉम्पिटिटर बनाते हैं. अब फैसला यूजर्स के हाथ में है कि वो किस एक्सपीरियंस को चुनते हैं.

यह भी पढ़ें: iPhone Air Vs iPhone 17 Pro: स्लिम या प्रो-पावर, खरीदने से पहले जानिए दोनों में डिजाइन से लेकर फीचर्स में कितना है अंतर

यह भी पढ़ें: iPhone 17 Air: ऐपल ने लॉन्च किया अब तक का सबसे पतला आईफोन, जानें फीचर्स और प्राइस

Previous article एशिया कप का ऐसा कीर्तिमान जिसपर है एमएस धोनी का कब्जा, कई सालों से नहीं टूटा यह रिकॉर्ड
Next article 10वीं पास वालों के लिए सुनहरा मौका, 8021 पदों पर Sarkari Naukri के लिए फटाफट करें अप्लाई
Avatar Of Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel