[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology 20,990 रुपये सस्ता हुआ Apple का iPhone Air, साथ मिल रहे बैंक डिस्काउंट भी, जानें कहां चल रहा ये ऑफर

20,990 रुपये सस्ता हुआ Apple का iPhone Air, साथ मिल रहे बैंक डिस्काउंट भी, जानें कहां चल रहा ये ऑफर

0
20,990 रुपये सस्ता हुआ Apple का iPhone Air, साथ मिल रहे बैंक डिस्काउंट भी, जानें कहां चल रहा ये ऑफर
iPhone Air (Pic- X)

iPhone Air: पिछले साल लॉन्च हुआ Apple का iPhone Air ने खूब सुर्खियां बटोरी थी. वजह थी इसका स्लिम बॉडी और दमदार स्पेसिफिकेशन. इसी मॉडल ने iPhone की Plus वैरिएंट की जगह ली थी. खैर, अब आते हैं काम की बात पर. Amazon पर ये फोन फिलहाल 1,00,000 रुपये से भी कम में मिल रहा है, जबकि इसकी लॉन्चिंग प्राइस 1,19,900 रुपये थी. अब ऐसे में अगर आप भी ये फोन लेने का प्लान कर रहे थे, तो आइए सबसे पहले इस डील पर नजर डालते हैं. फिर बात करेंगे फोन की स्पेसिफिकेशन और फीचर्स की.

Amazon पर iPhone Air हुआ सस्ता

Amazon पर iPhone Air आपको सिर्फ 99,000 रुपये में मिल रहा है. यह इसकी लॉन्च प्राइस 1,19,900 रुपये से काफी कम है. यानी आपको पूरा 20,990 रुपये का फ्लैट डिस्काउंट मिल रहा है. और हां, अगर आप कुछ स्पेसिफिक क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करते हैं तो आपको 4,000 रुपये का एक्स्ट्रा डिस्काउंट भी मिल सकता है. ये iPhone Air चार कलर में आता है. पहले Sky Blue, दूसरा Cloud White, तीसरा Light Gold और चौथा Space Black. अगर नया iPhone लेने का मन आपने बना लिया है, तो ऑफर मिस न करें.

Iphone Air Price Drop On Amazon
Iphone air price drop on amazon

iPhone Air के फीचर्स

Apple का iPhone Air फीचर लोडेड फोन है. इसमें 6.5-inch का LTPO Super Retina XDR OLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है. स्क्रीन में एंटी-रिफ्लेक्टिव कोटिंग है, पिक ब्राइटनेस 3000 निट्स तक है और Ceramic Shield 2 से प्रोटेक्टेड है. यानी स्क्रीन का ग्लास भी मजबूत है. फोन में नया iOS 26 चलता है और Liquid Glass थीम भी है. फोन को पावर देता है Apple का A19 Pro चिपसेट, जो 3nm प्रोसेस पर बेस्ड है.

कैमरे की तरफ आएं तो इसके पीछे 48MP का सिंगल कैमरा मौजूद है. इसमें Sensor Shift OIS है ताकि फोटो और वीडियो एकदम स्टेबल रहे. सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 18MP का फ्रंट कैमरा है. फोन में 20W MagSafe वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट भी दिया गया है.

यह भी पढ़ें: 10001mAh बैटरी से लेकर 200MP कैमरे तक, इस हफ्ते लॉन्च होंगे सबसे पावरफुल स्मार्टफोन्स

Previous article बिहार के 25 जिलों में बदला रहेगा मौसम का हाल, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
Next article Bihar News: पटना में खुलेगा एक और डिग्री कॉलेज, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने की घोषणा
Avatar Of Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel