[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology iPhone Air Price Drop: एप्पल का सबसे पतला आईफोन हुआ सस्ता, Amazon-Flipkart नहीं, यहां मिल रहा कम दाम पर

iPhone Air Price Drop: एप्पल का सबसे पतला आईफोन हुआ सस्ता, Amazon-Flipkart नहीं, यहां मिल रहा कम दाम पर

0
iPhone Air Price Drop: एप्पल का सबसे पतला आईफोन हुआ सस्ता, Amazon-Flipkart नहीं, यहां मिल रहा कम दाम पर
iPhone Air Price Drop

iPhone Air Price Drop: अगर आप भी एक नया और पतला iPhone लेने की सोच रहे है तो ये समय आपके लिए बिल्कुल सही हो सकता है. एप्पल का अब तक का सबसे स्लिम और हल्का iPhone Air इस समय चल रहे ब्लैक फ्राइडे सेल में बड़ी छूट पर मिल रहा है. यह फोन इसी साल सितंबर में लॉन्च हुआ था. लॉन्च के समय इसकी कीमत 1,19,900 रुपये थी. लेकिन चल रहे सेल में अब यह हजारों रुपये सस्ते में मिल रहा है. इसी वजह से ये सीजन की सबसे बढ़िया एप्पल डील्स में से एक बन गया है. आइए अब आपको बताते हैं यह फोन कहां और कितना सस्ता मिल रहा है.

iPhone Air की प्राइस हुई कम 

Reliance Digital पर इस समय iPhone Air की कीमत कम कर दी गई है. तीनों स्टोरेज वेरिएंट अपने लॉन्च प्राइस से कम रेट पर मिल रहे हैं. 256GB वाला बेस मॉडल, जिसकी कीमत पहले 1,19,900 रुपये थी, अब 1,09,900 रुपये में मिल रहा है. यानी सीधा 10,000 रुपये का फायदा आपको मिल रहा है.

Iphone Air Price Details
Iphone air price details

512GB वेरिएंट की कीमत 1,39,900 रुपये से घटकर 1,28,900 रुपये हो गई है, जबकि 1TB वाले टॉप मॉडल में सबसे ज्यादा कटौती हुई है. इसकी कीमत 1,59,900 रुपये से घटकर 1,46,900 रुपये हो गई है. इन डायरेक्ट डिस्काउंट्स के अलावा आप बैंक ऑफर्स, एक्सचेंज बोनस और नो-कॉस्ट EMI जैसे फायदे भी ले सकते हैं. 

iPhone Air के फीचर्स

iPhone Air में 6.5 इंच का Super Retina XDR OLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और 3000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस मिलती है. परफॉर्मेंस की बात करें तो इसमें A19 Pro Bionic चिपसेट मिलता है. 

यह चिप Apple Intelligence को सपोर्ट करता है. Apple का नया AI सिस्टम फोन पर ही प्रोडक्टिविटी, क्रिएटिविटी और पर्सनलाइजेशन को बेहतर बनाता है.

फोन भले ही काफी पतला हो, लेकिन परफॉर्मेंस में किसी तरह की कमी नहीं है. इसमें 48MP का Fusion मेन कैमरा मिलता है, जिसमें OIS (Optical Image Stabilisation) भी है. सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 18MP का फ्रंट कैमरा Centre Stage फीचर के साथ आता है.

बैटरी लाइफ की बात करें, तो इतनी पतली बॉडी होने के बाद भी फोन काफी बढ़िया बैटरी बैकअप देता है. Apple का कहना है कि iPhone Air एक बार चार्ज करने पर आराम से पूरा दिन चल सकता है.

यह भी पढ़ें: Amazon Black Friday Sale: Samsung का पावरफुल फोन हुआ 7,500 रुपये सस्ता, जल्द उठा लें ऑफर का फायदा

Previous article Free Electricity In India: देशभर के इन राज्यों में मिलती है मुफ्त बिजली, जानिए कितनी यूनिट फ्री
Next article Repo Rate: सस्ते हो सकते हैं घर के सपने, RBI कर सकता है रेपो रेट में कटौती
Avatar Of Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel