[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology iPhone 17e vs iPhone 17: कौन सा मॉडल है आपके लिए सही?

iPhone 17e vs iPhone 17: कौन सा मॉडल है आपके लिए सही?

0
iPhone 17e vs iPhone 17: कौन सा मॉडल है आपके लिए सही?
iPhone 17e बनाम iPhone 17: भारत में कीमत और फीचर्स की पूरी तुलना

Apple ने हाल ही में अपने नये iPhone 17 सीरीज में एक किफायती विकल्प iPhone 17e पेश किया है. यह मॉडल उन यूजर्स को ध्यान में रखकर बनाया गया है जो कम कीमत में Apple का लेटेस्ट इकोसिस्टम अपनाना चाहते हैं. वहीं, स्टैंडर्ड iPhone 17 अधिक प्रीमियम फीचर्स और बेहतर परफॉर्मेंस के साथ आता है. दोनों ही स्मार्टफोन A19 चिप और Apple Intelligence सपोर्ट से लैस हैं, लेकिन डिस्प्ले, कैमरा और बैटरी में बड़ा अंतर देखने को मिलता है.

कीमत और उपलब्धता

भारत में iPhone 17e की शुरुआती कीमत ₹64,900 (256GB) है, जबकि इसका 512GB वेरिएंट ₹84,900 में मिलेगा. यह 11 मार्च से सेल पर उपलब्ध होगा. दूसरी ओर, iPhone 17 की कीमत ₹82,900 (256GB) से शुरू होती है और इसका 512GB मॉडल ₹1,02,900 तक जाता है.

डिजाइन और डिस्प्ले

दोनों फोन में एल्यूमिनियम फ्रेम और ग्लास बैक के साथ IP68 रेटिंग दी गई है.

  • iPhone 17e: 6.1-इंच Super Retina XDR OLED डिस्प्ले, 60Hz रिफ्रेश रेट, 800 निट्स ब्राइटनेस.
  • iPhone 17: 6.3-इंच Super Retina XDR OLED डिस्प्ले, ProMotion 120Hz, Always-On डिस्प्ले और 3000 निट्स पीक ब्राइटनेस.

कैमरा और परफॉर्मेंस

दोनों ही मॉडल्स A19 चिप और iOS 26 पर चलते हैं.

  • iPhone17e: सिंगल 48MP रियर कैमरा, 12MP फ्रंट कैमरा.
  • iPhone 17: डुअल कैमरा सेटअप- 48MPFusion मेन कैमरा + 48MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा, 18MP फ्रंट कैमरा.

iPhone 17 का कैमरा सिस्टम ज्यादा वर्सटाइल है और मैक्रो फोटोग्राफी और सेंटर स्टेज वीडियो कॉलिंग जैसी सुविधाएं देता है.

बैटरी और चार्जिंग

  • iPhone 17e: 26 घंटे वीडियो प्लेबैक, 20Wवायर्ड चार्जिंग, 15W MagSafe.
  • iPhone 17: 30 घंटे वीडियो प्लेबैक, फास्ट चार्जिंग सपोर्ट- 10 मिनट चार्ज में 8 घंटे तक बैकअप.

बजट कम है तो iPhone 17e सही

अगर आप कम बजट में Apple का लेटेस्ट iPhone चाहते हैं, तो iPhone 17e एक बेहतरीन विकल्प है. वहीं, अगर आपको बड़ा डिस्प्ले, स्मूद 120Hz रिफ्रेश रेट, डुअल कैमरा और ज्यादा बैटरी बैकअप चाहिए तो iPhone 17 आपके लिए सही चुनाव होगा.

यह भी पढ़ें: iPhone 17e vs iPhone 16e: दिखने में तो एक जैसे लेकिन फीचर्स में कौन आगे? देखें कंपैरिजन

Previous article यूके ने बैन किया स्टडी वीजा, इन 4 देशों के खिलाफ अचानक क्यों लिया कड़ा फैसला?
Next article गुमला में पेड़ से टकराई तेज रफ्तार बाइक, एक की मौत, एक घायल
Avatar Of Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel