[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology iPhone 17 सीरीज की लॉन्च डेट का हुआ खुलासा! एकसाथ आएंगे ये 4 मॉडल, देखें सारी डिटेल्स

iPhone 17 सीरीज की लॉन्च डेट का हुआ खुलासा! एकसाथ आएंगे ये 4 मॉडल, देखें सारी डिटेल्स

0
iPhone 17 सीरीज की लॉन्च डेट का हुआ खुलासा! एकसाथ आएंगे ये 4 मॉडल, देखें सारी डिटेल्स
आईफोन 17 सीरीज की लॉन्च डेट आई सामने

iPhone 17 Series: अगर आप iPhone के दीवाने हैं या अभी नया iPhone लेने की प्लानिंग कर रहे हैं तो थोड़ा रुक जाइए, क्यूंकि अगला महीना आपके लिए बेहद खास होने वाला है. दरअसल, Apple की अगली बड़ी घोषणा से पहले ही एक बड़ा खुलासा सामने आया है. ताजा रिपोर्ट्स के अनुसार iPhone 17 सीरीज की संभावित लॉन्च डेट लीक सामने आई है. कहा जा रहा है कि Apple 9 सितंबर 2025 को अपना नया iPhone 17 लाइनअप लॉन्च कर सकता है. हालांकि कंपनी ने ऑफिशियली ऐलान नहीं किया है.

एक ताजा रिपोर्ट में जर्मन न्यूज वेबसाइट iPhone-Ticker ने दावा किया है कि उन्हें iPhone 17 की लॉन्च डेट से जुड़ी जानकारी एक स्थानीय टेलिकॉम कंपनी के इंटरनल डॉक्यूमेंट्स के जरिए मिली है. आमतौर पर, टेलीकॉम कंपनियों को Apple और Google जैसे बड़े ब्रांड्स के प्रोडक्ट लॉन्च से पहले कुछ अहम जानकारियां मिल जाती हैं, ताकि वे लॉजिस्टिक्स और मार्केटिंग की प्लानिंग पहले से तैयार कर सकें. 

9 सितंबर क्यों लगा रहा भरोसेमंद

Apple बीते कई सालों से हर साल सितंबर महीने में अपनी नई iPhone सीरीज लॉन्च करता आ रहा है. iPhone 16 की लॉन्चिंग भी 9 सितंबर 2024 को हुई थी. इस हिसाब से यह तारीख कंपनी की पुरानी परंपरा से मेल खाती है. अगर इस बार भी Apple अपने इस पैटर्न को फॉलो करता है, तो अनुमान है कि प्री-ऑर्डर 12 सितंबर से शुरू हो सकते हैं और डिवाइस की डिलीवरी 19 सितंबर से शुरू हो सकती है.

क्या खास होगा iPhone 17 सीरीज में

iPhone 17 सीरीज में इस बार हमें 4 मॉडल देखने को मिलेंगे:

  • iPhone 17
  • iPhone 17 Pro
  • iPhone 17 Pro Max
  • iPhone 17 Air (नई और खास डिजाइन के साथ)

iPhone 17 Air मॉडल खासतौर पर चर्चा में है, क्योंकि यह Apple की तरफ से एक बेहद पतला और हल्का फोन हो सकता होना जा रहा है. कुछ महीने पहले लॉन्च हुई Samsung Galaxy S25 Edge जैसे स्लिम डिवाइसेज से इसका सीधा टक्कर होने वाला है. रिपोर्ट्स का कहना है कि यह फोन न केवल iPhone 17 से पतला होगा, बल्कि उसका वजन भी कम हो सकता है.

यह भी पढ़ें: गजब डील! OnePlus 13 पर मिल रहा ₹7000 का डिस्काउंट, जल्दी कीजिए, ऑफर बस इस दिन तक..

यह भी पढ़ें: सिर्फ Google Pixel नहीं, अगस्त में हर बजट में आ रहे हैं धाकड़ फोन, चेक करें लिस्ट…

Previous article PPU LLB Admission 2025: लॉ डिग्री के लिए शुरू हुई आवेदन प्रक्रिया, यहां देखें योग्यता व अन्य डिटेल
Next article Red Sauce Sabudana Pasta: दाल-चावल लगने लगे  बोरिंग, तो बनाएं ये स्पाइसी साबूदाना पास्ता
Avatar Of Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel