[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology iPhone 17 Series: भारत में कितने में मिलेंगे आईफोन 17 सीरीज के स्मार्टफोन्स? लीक रिपोर्ट्स में हुआ खुलासा

iPhone 17 Series: भारत में कितने में मिलेंगे आईफोन 17 सीरीज के स्मार्टफोन्स? लीक रिपोर्ट्स में हुआ खुलासा

0
iPhone 17 Series: भारत में कितने में मिलेंगे आईफोन 17 सीरीज के स्मार्टफोन्स? लीक रिपोर्ट्स में हुआ खुलासा
भारत में कितनी होगी आईफोन 17 सीरीज की कीमत?

iPhone 17 Series: iPhone 17 सीरीज 9 सितंबर 2025 को “Awe Dropping” इवेंट में लॉन्च होने वाली है. इस सीरीज में हमें चार मॉडल देखने को मिलेंगे. iPhone 17, iPhone 17 Air, iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max. कहा जा रहा है कि इन फोन्स में पिछले मॉडल्स से ज्यादा दमदार अपग्रेड मिलने की उम्मीद है. लेकिन अपग्रेड्स के साथ-साथ कीमतें भी बढ़ सकती हैं.

हाल ही में iPhone 17 और iPhone 17 Pro की अमेरिका में कीमत लीक हुई है, जिसमें 50 डॉलर का इजाफा देखने को मिला. यानी पूरी सीरीज महंगी हो सकती है और यूजर्स को नए मॉडल लेने के लिए ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ेंगे. आइए लीक हुई रिपोर्ट्स के मुताबिक जानते हैं iPhone 17 सीरीज की कितनी कीमत हो सकती है.

iPhone 17 की संभावित कीमत 

जैसे-जैसे एप्पल का सितंबर वाला लॉन्च इवेंट करीब आ रहा है वैसे-वैसे iPhone 17 सीरीज को लेकर लीक भी बढ़ते जा रहे हैं. इस बार सारे मॉडल्स में बड़े अपग्रेड देखने को मिल सकते हैं और खबरें हैं कि पूरी सीरीज की कीमत भी बढ़ सकती है. अब तक एप्पल अपने बेसिक यानी बेस iPhone मॉडल की कीमत $799 यानी करीब ₹79,990 रखता आया है, लेकिन इस बार शायद हमें इसमें बढ़ोतरी . रिपोर्ट्स के मुताबिक, iPhone 17 का 128GB वाला वेरिएंट लगभग $849 यानी ₹84,990 तक का हो सकता है.

iPhone 17 Pro की संभावित कीमत

वहीं अगर iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max की बात करें तो इन दोनों मॉडल के दाम भी इस बार बढ़ सकते हैं. कहा जा रहा है कि iPhone 17 Pro की कीमत करीब $1,049 यानी ₹1,24,990 हो सकती है, जबकि iPhone 16 Pro का दाम $999 था (128GB मॉडल के लिए). लेकिन ये नया बढ़ा हुआ दाम 256GB वाले वेरिएंट के लिए माना जा रहा है.

iPhone 17 Pro Max की संभावित कीमत

बात करें iPhone 17 Pro Max की कीमत की तो लॉन्च के वक्त करीब $1,249 यानी लगभग ₹1,50,000 तक हो सकती है. ये पिछले प्राइस $1,199 (₹1,44,990) से काफी ज्यादा है. लेकिन अभी ये सब लीक पर बेस्ड है, कंपनी ने किसी भी तरह का ऑफिशियल प्राइस कन्फर्म नहीं किया है. इसलिए बेहतर होगा कि प्री-ऑर्डर करने या पहली सेल में खरीदने से पहले ऑफिशियल लॉन्च का इंतजार कर लें.

यह भी पढ़ें: Samsung का 60 हजार वाला प्रीमियम फोन मिल रहा करीब 35 हजार में, ऑफर्स भी जबरदस्त

यह भी पढ़ें: Google Pixel 10, Pro और XL पर मिल रहा गजब का डिस्काउंट, जल्दी चेक करिए ऑफर डिटेल्स

Previous article Bihar Weather: अगले दो से तीन घंटों में बिहार के इन 9 जिलों में होगी भारी बारिश, IMD की बड़ी चेतावनी
Next article महिलाओं के लिए सबसे सुरक्षित है भारत का यह एयरपोर्ट, जानें क्यों है खास
Avatar Of Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel