[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology ₹12,900 सस्ता हुआ iPhone 17 Pro, जानें Amazon-Flipkart नहीं, यहां है ऑफर

₹12,900 सस्ता हुआ iPhone 17 Pro, जानें Amazon-Flipkart नहीं, यहां है ऑफर

0
₹12,900 सस्ता हुआ iPhone 17 Pro, जानें Amazon-Flipkart नहीं, यहां है ऑफर
Apple Days Sale: iPhone 17 Pro खरीदने का सुनहरा मौका / तस्वीर ऐपल से

iPhone 17 Pro Offer: प्रीमियम स्मार्टफोन खरीदने का सपना देखने वालों के लिए खुशखबरी है. विजय सेल्स ने अपने Apple Days Sale को 8 जनवरी तक बढ़ा दिया है और इस दौरान iPhone 17 Pro पर ऐसा ऑफर दिया है जो शायद ही पहले कभी देखा गया हो.लॉन्च के कुछ ही महीनों बाद इस फ्लैगशिप मॉडल पर सीधी कीमत में कटौती और बैंक ऑफर मिलाकर कुल ₹12,900 तक की बचत हो रही है. नए iPhone पर इतनी बड़ी छूट मिलना बेहद दुर्लभ है, यही वजह है कि यह डील टेक प्रेमियों के बीच चर्चा का विषय बन गई है.

कीमत में सीधा कट

iPhone 17 Pro की शुरुआती कीमत भारत में ₹1,34,900 रखी गई थी. लेकिन Apple Days Sale के दौरान विजय सेल्स ने इसे घटाकर ₹1,26,990 कर दिया है. यानी बिना किसी एक्सचेंज या शर्त के ₹7,910 की सीधी बचत.

बैंक ऑफर से और फायदा

ICICI बैंक के क्रेडिट और डेबिट कार्ड यूजर्स को EMI ट्रांजैक्शन पर अतिरिक्त ₹5,000 की छूट मिल रही है. दोनों ऑफर मिलाकर कुल बचत करीब ₹12,900 तक पहुंच जाती है, जो इसे लॉन्च प्राइस से कहीं ज्यादा आकर्षक बना देती है.

दमदार स्पेसिफिकेशंस

iPhone 17 Pro में 6.3-इंच का LTPO Super Retina XDR OLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 3000 निट्स पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करता है. इसमें Apple का नया A19 Pro चिपसेट और 6-कोर GPU मौजूद है, जो गेमिंग और मल्टीटास्किंग को बेहद स्मूद बनाता है.

कैमरा और डिजाइन

फोन में तीन 48MP सेंसर वाला ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें वाइड, अल्ट्रा-वाइड और पेरिस्कोपटेलीफोटो लेंस शामिल हैं.4x ऑप्टिकल जूम और 18MP फ्रंट कैमरा इसे फोटोग्राफी और वीडियो कॉलिंग के लिए बेहतरीन विकल्प बनाते हैं. नया Liquid Glass डिजाइन इसे और प्रीमियम लुक देता है.

बैटरी और कलर ऑप्शंस

3998 mAh बैटरी MagSafe वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करती है. यह मॉडल सिल्वर, कॉस्मिक ऑरेंज और डीप ब्लू कलर वेरिएंट्स में उपलब्ध है, जो यूजर्स को स्टाइलिश विकल्प देता है.

यह भी पढ़ें: क्या iPhone 17 बन गया iPhone 18 की राह का रोड़ा? या वजह कुछ और!

यह भी पढ़ें: iPhone 16 क्यों बना भारत का सबसे पसंदीदा स्मार्टफोन? जानें 5 बड़े कारण

Previous article जिला स्तरीय क्विज में विष्णु ने हासिल किया पहला, नवीन ने दूसरा स्थान
Next article नरकटियागंज में ऑपरेशन के दौरान नवविवाहिता की मौत पर हंगामा, अस्पताल सील
Avatar Of Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel