[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology iPhone 17 की कीमत में हुई कटौती, खरीदने से पहले जान लें डिटेल्स

iPhone 17 की कीमत में हुई कटौती, खरीदने से पहले जान लें डिटेल्स

0
iPhone 17 की कीमत में हुई कटौती, खरीदने से पहले जान लें डिटेल्स
iPhone 17 (Photo: Mac Center)

Apple यूजर्स के लिए खुशखबरी है. अगर आप नया iPhone लेने का प्लान बना रहे हैं तो ये सही मौका हो सकता है. हम बात कर रहे हैं Apple का लेटेस्ट iPhone 17 की. Vijay Sales इस फ्लैगशिप फोन पर शानदार ऑफर दे रहा है, जिससे इसकी कीमत 80,000 रुपये से भी कम हो सकती है. आइए जानते हैं, कैसे आप इस ऑफर का फायदा उठा सकते हैं.

iPhone 17 पर मिल रहा ऑफर

iPhone 17 (256GB) अभी Vijay Sales पर ₹82,900 की जगह ₹80,900 में मिल रहा है. इतना ही नहीं, अगर आप HSBC बैंक क्रेडिट कार्ड से EMI लेते हैं तो ₹4,500 तक की इंस्टेंट छूट मिल सकती है. वहीं HDFC क्रेडिट कार्ड पर 6 महीने या उससे ज्यादा की EMI पर ₹4,000 का डिस्काउंट भी मिल रहा है.

इसके अलावा, आप अपना पुराना फोन एक्सचेंज करके कीमत को और कम कर सकते हैं. हालांकि, यह पूरी तरह से आपके फोन के मॉडल और कंडीशन पर डिपेंड करेगा.

Iphone 17 Price Cut Details
Iphone 17 price cut details

iPhone 17 के फीचर्स

इसमें लेटेस्ट iOS 26 के साथ 6.3 इंच का बड़ा Super Retina XDR OLED डिस्प्ले आपको मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 3000 निट्स ब्राइटनेस के साथ आता है. कैमरे की बात करें तो इसमें 48MP का प्राइमरी और 48MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस दिया गया है. वहीं सेल्फी के लिए 18MP का कैमरा आपको मिल जाता है. 

परफॉर्मेंस के लिए इसमें नया A19 प्रोसेसर और 16-कोर Neural Engine दिया गया है, जो इसे काफी पावरफुल बनाता है. बैटरी भी पहले से बेहतर है. Apple का दावा है कि iPhone 16 के मुकाबले इसमें करीब 8 घंटे ज्यादा बैकअप मिलेगा. साथ ही, फास्ट चार्जिंग से ये कुछ ही मिनटों में 50% तक चार्ज हो जाता है.

यह भी पढ़ें: सेल शुरू होते ही Vivo V70 FE पर मिल रहा तगड़ा ऑफर, जानें कितनी तक होगी बचत

Previous article अलग-अलग स्थानों पर दो बच्चों के डूबने से मौत, मचा कोहराम
Next article मवि धंचना में एमडीएम में मिला प्लास्टिक, बच्चों में अफरा-तफरी, जांच के आदेश
Avatar Of Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel