[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology iPhone 17e लॉन्च के बाद iPhone 16e पर बड़ी छूट, फ्लिपकार्ट-अमेजन नहीं, यहां है ऑफर

iPhone 17e लॉन्च के बाद iPhone 16e पर बड़ी छूट, फ्लिपकार्ट-अमेजन नहीं, यहां है ऑफर

0
iPhone 17e लॉन्च के बाद iPhone 16e पर बड़ी छूट, फ्लिपकार्ट-अमेजन नहीं, यहां है ऑफर
Apple iPhone 16e अब पहले से सस्ता, ऑफर सीमित समय तक / फोटो ऐपल से

Apple ने हाल ही में अपना नया iPhone 17e पेश किया है, और इसके साथ ही पिछले साल का मॉडल iPhone 16e अब भारी डिस्काउंट पर उपलब्ध है. यह ऑफर उन यूजर्स के लिए खास है जो पुराने iPhone से अपग्रेड करना चाहते हैं या पहली बार Apple इकोसिस्टम में कदम रखने की सोच रहे हैं. सीमित समय तक उपलब्ध यह डील ग्राहकों को 11,000 रुपये से अधिक की बचत का मौका देती है.

कीमत और ऑफर

iPhone 16e की लॉन्चिंग कीमत भारत में ₹59,900 थी. फिलहाल यह Vijay Sales की वेबसाइट पर ₹52,390 में लिस्टेड है, यानी सीधे ₹7,510 की छूट. इसके अलावा, HDFC Bank क्रेडिट कार्ड EMIट्रांजैक्शन पर अतिरिक्त ₹3,500 की बचत भी मिल रही है. कुल मिलाकर ग्राहक ₹11,010 तक की छूट का फायदा उठा सकते हैं.

स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स

iPhone 16e में Apple का A18 चिपसेट दिया गया है, जो तेज परफॉर्मेंस और स्मूद मल्टीटास्किंग सुनिश्चित करता है. इसमें 6.1-इंच का OLED डिस्प्ले है जो 60Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है. कैमरा सेटअप में 48MP प्राइमरी सेंसर 2x ऑप्टिकल जूम के साथ मौजूद है, जबकि फ्रंट में 12MP कैमरा वीडियो कॉल और सेल्फी के लिए दिया गया है.

डिजाइन और एडवांस्ड टेक्नोलॉजी

यह स्मार्टफोन एल्यूमिनियम बॉडी के साथ आता है और FaceID सपोर्ट करता है. खास बात यह है कि इसमें कई AI-पावर्ड फीचर्स दिये गए हैं जैसे Image Cleanup, Image Playground, ChatGPT इंटीग्रेशन और राइटिंग टूल्स. इसके अलावा, iPhone 16e में USB-C पोर्ट और IP68 रेटिंग भी है, जिससे यह पानी और धूल से सुरक्षित रहता है.

क्यों है यह डील खास?

iPhone 17e के लॉन्च के बाद iPhone 16e की कीमत में आई गिरावट उन यूजर्स के लिए बेहतरीन अवसर है जो कम बजट में Apple का नया अनुभव लेना चाहते हैं. फीचर्स और परफॉर्मेंस के लिहाज से यह फोन अब भी प्रीमियम कैटेगरी में आता है, और मौजूदा डिस्काउंट इसे और भी आकर्षक बना देता है.

यह भी पढ़ें: iPhone 17e vs iPhone 16e: दिखने में तो एक जैसे लेकिन फीचर्स में कौन आगे? देखें कंपैरिजन

Previous article रांची के सरोवर नगर शिव मंदिर में होली की धूम, शहर में दिखी गांव की झलक
Next article दीवार और फर्श पर लग गए हैं होली के जिद्दी दाग? बिना पेंट खराब किए 5 मिनट में ऐसे चमकाएं अपना घर
Avatar Of Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel