[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology 1 या 2 नहीं पूरे 19 हजार का डिस्काउंट, पहले कभी नहीं देखी होगी iPhone 16 Pro Max पर इतनी बड़ी छूट

1 या 2 नहीं पूरे 19 हजार का डिस्काउंट, पहले कभी नहीं देखी होगी iPhone 16 Pro Max पर इतनी बड़ी छूट

0
1 या 2 नहीं पूरे 19 हजार का डिस्काउंट, पहले कभी नहीं देखी होगी iPhone 16 Pro Max पर इतनी बड़ी छूट
iPhone 16 Pro Max Discount On Vijay Sales

iPhone 16 Pro Max: Apple इन दिनों अपनी आने वाली iPhone 17 सीरीज के लॉन्च की तैयारियों में है. इसी बीच कंपनी के पुराने मॉडल पर बेहतरीन डिस्काउंट देखने को मिल रहे हैं. फेस्टिव सीजन से पहले ही Vijay Sales पर iPhone 16 Pro Max पर 19 हजार रुपये से अधिक की छूट दी जा रही है. आपको बता दें कि iPhone 16 Pro Max को Apple ने पिछले साल यानी 2024 में बाजार में उतारा था. आइए आपको इस मॉडल पर मिल रहे ऑफर की पूरी जानकारी डिटेल में बताते हैं.

iPhone 16 Pro Max पर बंपर डिस्काउंट

iPhone 16 Pro Max को भारत में 1,44,900 रुपये में लॉन्च किया गया था. फिलहाल विजय सेल्स पर यह डिवाइस 1,29,990 रुपये में मिल रहा है, यानी ग्राहकों को सीधे 14,910 रुपये की बचत हो रही है.

अगर बैंक ऑफर की बात करें, तो HDFC Bank क्रेडिट और डेबिट कार्ड से EMI ट्रांजैक्शन करने पर 4,500 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट मिल रहा है. इस ऑफर के साथ इसकी प्रभावी कीमत घटकर 1,25,490 रुपये रह जाती है. इस तरह, बैंक ऑफर समेत खरीदार कुल 19,410 रुपये तक की बचत कर सकते हैं.

iPhone 16 Pro Max के फीचर्स

iPhone 16 Pro Max में 6.9-इंच का Super Retina XDR OLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz ProMotion रिफ्रेश रेट के साथ आता है. इसमें Apple का A18 Pro चिपसेट मौजूद है, जो गेमिंग और मल्टीटास्किंग के समय बेहतरीन परफॉर्मेंस देने के साथ AI फीचर्स को भी सपोर्ट करता है.

कैमरे की बात करें तो फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है. इसमें 48MP का प्राइमरी अल्ट्रा-वाइड लेंस, 12MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा (5X ऑप्टिकल जूम सपोर्ट के साथ) और फ्रंट में 12MP का सेल्फी कैमरा शामिल है, जो वीडियो कॉलिंग के लिए भी इस्तेमाल किया जा सकता है.

यह भी पढ़ें: Vivo V60 vs Moto Edge 60 Pro: फीचर्स बराबर, लेकिन कीमत में जमीन-आसमान का फर्क! जानिए ज्यादा दमदार कौन

यह भी पढ़ें: Moto को पटखनी देने आया Vivo का फोन, बजट में मिलेंगे प्रीमियम फीचर्स

Previous article Bettiah : राजस्व महाभियान को लेकर प्रखंड स्तरीय बैठक संपन्न
Next article Bettiah : बीस सूत्री की बैठक में सभी विभागों की समीक्षा
Avatar Of Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel