[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology iPhone 16 Pro की कीमत हुई धड़ाम, जानें कहां मिल रहा इतने हजार रुपये का डिस्काउंट ऑफर

iPhone 16 Pro की कीमत हुई धड़ाम, जानें कहां मिल रहा इतने हजार रुपये का डिस्काउंट ऑफर

0
iPhone 16 Pro की कीमत हुई धड़ाम, जानें कहां मिल रहा इतने हजार रुपये का डिस्काउंट ऑफर
iPhone 16 Pro Price Cut

iPhone 16 Pro Price Cut: अगर आप काफी समय से अपना पुराना डिवाइस बदलकर नया iPhone 16 Pro खरीदने की सोच रहे हैं, तो यह मौका आपके लिए सबसे बेहतर हो सकता है. Vijay Sales ने अपने ‘Apple Days’ सेल की घोषणा की है, जिसमें सभी Apple iPhones और एक्सेसरीज जैसे AirPods और कवर्स पर भारी छूट दी जा रही है.

बात करें 16 Pro की, तो ग्राहक इस फ्लैगशिप डिवाइस पर ₹14,000 से ज्यादा की बचत कर सकते हैं. इसमें बैंक ऑफर्स और कीमत में बड़ी कटौती शामिल है. भारतीय बाजार में लगभग ₹1,20,000 की कीमत पर लॉन्च हुआ यह स्मार्टफोन प्रीमियम फीचर्स और शानदार स्पेसिफिकेशन के साथ आता है. आइए जानते हैं Vijay Sales पर iPhone 16 Pro की कीमतों में इतनी बड़ी डील कैसे मिल रही है और आप कैसे इसका लाभ उठा सकते हैं.

iPhone 16 Pro पर बंपर डिस्काउंट 

विजय सेल्स के ‘एप्पल डेज’ सेल के दौरान ग्राहक iPhone 16 Pro को मात्र ₹1,09,490 में खरीद सकते हैं, जिसकी असली कीमत ₹1,19,900 है. इसके अलावा, चुनिंदा बैंक कार्ड जैसे HDFC, ICICI आदि का इस्तेमाल कर ग्राहक ₹4,500 तक की अतिरिक्त बैंक छूट भी पा सकते हैं.

इतना ही नहीं, ग्राहक अपने पुराने स्मार्टफोन को एक्सचेंज कर और भी ज्यादा बचत कर सकते हैं. हालांकि, एक्सचेंज में मिलने वाली राशि आपके पुराने फोन की ब्रांड, मॉडल और काम करने की स्थिति पर निर्भर करेगी.

यह भी पढ़ें: Samsung का मुड़ने वाला फोन हो गया ₹30,200 रुपये सस्ता, जानिए कहां और कैसे मिलेगी यह डील

ग्राहक अब iPhone 16 Pro को EMI और नो-कॉस्ट EMI विकल्प के तहत भी खरीद सकते हैं. EMI की शुरुआत ₹5,214 प्रति माह से होती है, जो 24 महीनों तक चुकानी होगी. इसके अलावा, ग्राहकों को 821 रुपये के 821 पॉइंट्स भी मिलेंगे, जिन्हें भविष्य की खरीदारी में रिडीम किया जा सकता है. यह कीमत iPhone 16 Pro के 128GB वेरिएंट के लिए है.

iPhone 16 Pro के फिचर्स

iPhone 16 Pro में 6.3 इंच का Super Retina XDR डिस्प्ले दिया गया है. यह स्मार्टफोन लेटेस्ट 3nm तकनीक पर बना A18 Pro चिपसेट के साथ आता है, जो कई AI फीचर्स को सपोर्ट करता है. इसमें हार्डवेयर-एक्सेलेरेटेड रे ट्रेसिंग की सुविधा भी है, जिससे गेमिंग एक्सपीरियंस और बेहतर होगा.

बैटरी की बात करें तो कंपनी का दावा है कि यह iPhone 15 Pro की तुलना में 20% बेहतर बैटरी बैकअप देता है. फोन लेटेस्ट iOS 18.4 ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है.

कैमरे के मामले में iPhone 16 Pro में 48MP का फ्यूजन कैमरा दिया गया है, जो क्वाड-पिक्सल सेंसर के साथ आता है. इसके अलावा 48MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 12MP का 5x टेलीफोटो कैमरा भी मौजूद है.

यह भी पढ़ें: मई के आखिरी हफ्ते ये 4 धांसू फोन मचाएंगे तहलका, 7000mAh की बैटरी, फीचर्स भी एक से एक

Previous article Kitchen Tips: अदरक को रखें लंबे टाइम तक फ्रेश, अपनाएं स्टोर करने के स्मार्ट तरीके
Next article पूरे IPL 2025 में गेंद फेंकी मात्र 18 और कमाई 10 करोड़ के पार, DC ने गजब की मेहरबानी
Avatar Of Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel