[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology iPhone 15 से कितना महंगा होगा Apple iPhone 16?

iPhone 15 से कितना महंगा होगा Apple iPhone 16?

0
iPhone 15 से कितना महंगा होगा Apple iPhone 16?
iPhone 16 Series Sale Begins

iPhone 16 Price in India: Apple अपनी नयी iPhone 16 सीरीज आज, यानी 9 सितंबर को लॉन्च करने जा रही है. जैसे-जैसे नये आईफोन की लॉन्च की तारीख नजदीक आ रही है, लोगों में इसे लेकर एक्साइटमेंट बढ़ती जा रही है. आईफोन 16 को लेकर नये-नये लीक्स सामने आ रहे हैं. नयी आईफोन 16 सीरीज में क्या होगा और क्या नहीं, इसे लेकर कई खबरें आ चुकी हैं. अब इसकी कीमत को लेकर रिपोर्ट्स लीक हो रही हैं. क्या है अपडेट? आइए जानते हैं-

आईफोन 15 से कीमतों में कितना फर्क होगा?

Apple iPhone 16 सीरीज के स्मार्टफोन्स आगामी 9 सितंबर को ग्लोबली लॉन्च होने जा रहे हैं. इस बीच आईफोन 16 की कीमत को लेकर कुछ डीटेल्स लीक हुई हैं. ऐपल कंपनी की हलचल पर नजर रखने वाले प्लैटफॉर्म Apple Hub ने बताया है कि Apple iPhone 16 सीरीज में शामिल हैंडसेट्स की कीमतें कितनी होंगी. लीक हुई ताजा रिपोर्ट की मानें, तो आईफोन 16 की कीमत आईफोन 15 से बहुत ज्यादा नहीं होगी.

कौन-सा मॉडल कितने में मिलेगा?

Apple Hub के अनुसार, iPhone 16 के बेस मॉडल की कीमत $799 (लगभग 67,076 रुपये) हो सकती है. वहीं, iPhone 16 Plus के लिए कंपनी $899 (लगभग 75,471 रुपये) रुपये चार्ज कर सकती है. इसके अलावा, iPhone 16 Pro काे 256GB वेरिएंट $1,099 (लगभग 92,261 रुपये) में कंपनी बेच सकती है. टॉप मॉडल की बात करें, तो iPhone 16 Pro Max के 256GB वेरिएंट को कंपनी $1,199 (लगभग 1,00,658 रुपये) की कीमत पर लिस्ट कर सकती है.

हर मॉडल में एआई का सपोर्ट

आईफोन 16 सीरीज को लेकर रिपोर्ट्स यह भी बताती हैं कि नये आईफोन्स आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस फीचर्स से लैस होंगे. खबरों की मानें, तो आईफोन 16 के बेस मॉडल से लेकर टॉप मॉडल तक, हर मॉडल में एआई का सपोर्ट मिलेगा. इसके साथ ही, कुछ नये फीचर्स देखने को मिल सकते हैं. इनमें ChatGPT, Tap to pay, Smart Script in iOS18, Notes App, Clean up Tool, Genmoji, Apple Intelligence और Siri के अपडेट्स शामिल हैं.

हम एक बार फिर से आपको बता दें कि ऐपल आईफोन 16 को लेकर फिलहाल कंपनी की ओर से ज्यादा डीटेल्स रिवील नहीं की गई हैं. ऊपर बताई गई सभी डीटेल्स संभावित और मीडिया में आ रही रिपोर्ट्स पर आधारित हैं.

iPhone 16 लॉन्च से पहले iPhone Air को लेकर बाजार में क्या हवा चल रही है?

iPhone 16 सीरीज की इस दिन हो रही एंट्री, बेस मॉडल में मिलेंगे ये खास AI फीचर्स

iPhone SE 4 के साथ मिड-रेंज Android स्मार्टफोन्स का खेल खत्म कर सकती है Apple, ऐसा है कंपनी का प्लान

iPhone 16 सीरीज में आ रहा नया कैमरा मॉड्यूल, लुक के साथ फीचर्स को लगेंगे चार चांद

Previous article खरीदना चाहते हैं ऑफ-रोड एसयूवी या इलेक्ट्रिक कार, Mahindra दे रही है 3 लाख तक की छूट
Next article Jharkhand Assembly Election: पूर्वी सिंहभूम में 18-19 वर्ष की आयु के 77172 नये मतदाता बने, पहली बार करेंगे वोट
Avatar Of Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel