[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology Smartphone में रील्स स्क्रॉल कर समय बर्बाद करने से अच्छा करें यह 5 काम, लाइफस्टाइल और प्रोडक्टिविटी होगी बेहतर

Smartphone में रील्स स्क्रॉल कर समय बर्बाद करने से अच्छा करें यह 5 काम, लाइफस्टाइल और प्रोडक्टिविटी होगी बेहतर

0
Smartphone में रील्स स्क्रॉल कर समय बर्बाद करने से अच्छा करें यह 5 काम, लाइफस्टाइल और प्रोडक्टिविटी होगी बेहतर
5G Smartphone

Productivity Tips Via Smartphone: स्मार्टफोन अब सिर्फ एक जगह से दूसरे जगह बात करने का साधन नहीं रह गए हैं, बल्कि ये ऐसे शक्तिशाली उपकरण बन चुके हैं जो सही ऐप्स के साथ आपकी रोजाना के काम की गती को कई गुना बढ़ा सकते हैं. विशेषज्ञों के मुताबिक, दक्षता बढ़ाने की कुंजी ऐसे मुफ्त टूल्स में है जो कार्यों को व्यवस्थित करने और वर्कफ्लो को बेहतर बनाने में मदद करते हैं.

नोट्स लेने से लेकर समय प्रबंधन तक, ये ऐप्स आपके स्मार्टफोन को एक ‘प्रोडक्टिविटी पावरहाउस’ में बदल सकते हैं, जिससे आप कम समय में ज्यादा काम कर सकते हैं. यहां हम आपको कुछ बेहतरीन मुफ्त टूल्स या फिर ऐप्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनसे आप शुरुआत कर सकते हैं. आइए जानते हैं.

Productivity Tips Via Smartphone: अपनाएं यह 5 अहम बातें

टास्क मैनेजमेंट ऐप्स से करें दिन की बेहतर प्लानिंग

आज की व्यस्त दिनचर्या में कामों को व्यवस्थित ढंग से पूरा करना बेहद जरूरी हो गया है, और स्मार्टफोन ऐप्स इस काम को काफी आसान बना रहे हैं. टोडोइस्ट (Todoist), माइक्रोसॉफ्ट टू डू (Microsoft To Do) और गूगल कीप (Google Keep) जैसे फ्री टास्क मैनेजमेंट ऐप्स की मदद से यूजर टू-डू लिस्ट बना सकते हैं, रिमाइंडर सेट कर सकते हैं और अपने कामों को अलग-अलग श्रेणियों में बांट सकते हैं.

स्मार्ट कैलेंडर से टाइम मैनेजमेंट बनाएं आसान

प्रोडक्टिविटी बढ़ाने के लिए समय प्रबंधन बेहद जरूरी है, और इसमें Google Calendar, Outlook Calendar और TimeTree जैसे स्मार्ट कैलेंडर ऐप्स आपकी दिनचर्या को सुव्यवस्थित करने में अहम भूमिका निभा सकते हैं. ये ऐप्स मीटिंग्स के लिए रिमाइंडर सेट करना, कार्यों की योजना बनाना और अपने कैलेंडर को सहकर्मियों या परिवार के सदस्यों के साथ साझा करने की सुविधा भी देता है.

यह भी पढ़ें: बनने वाली हैं दुल्हन तो ट्राई करें ये लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स, हाथों से नहीं हटेगी आपके ‘उन की’ नजर

एजुकेशनल ऐप्स से डेली कुछ सीखें 

स्मार्टफोन अब सिर्फ कामकाज तक सीमित नहीं रह गए हैं, बल्कि ये शिक्षा का भी माध्यम बन चुके हैं. डुओलिंगो, खान एकेडमी और यूडमी जैसे मुफ्त एजुकेशनल ऐप्स के जरिए अब नई स्किल्स सीखी जा सकती हैं, नई भाषाएं जानी जा सकती हैं, और प्रतिष्ठित संस्थानों के पूरे कोर्स भी घर बैठे किए जा सकते हैं.

क्लाउड स्टोरेज की मदद से करें फाइल मैनेजमेंट

अब डाक्यूमेंट्स, फोटो और वीडियो को सुरक्षित रखना और शेयर करना पहले से कहीं ज्यादा आसान हो गया है, क्लाउड स्टोरेज सॉल्यूशंस जैसे Google Drive, Dropbox और OneDrive जैसे एप्स की मदद से यूजर्स कहीं से भी, किसी भी डिवाइस से इंटरनेट के जरिए अपनी फाइल्स को एक्सेस कर सकते हैं.

पेमेंट्स ऐप्स से वित्तीय काम को आसान बनाएं

मोबाइल पेमेंट ऐप्स आज के दौर में वित्तीय लेन-देन के लिए बेहद अहम साबित हो रहे हैं. Google Pay, PhonePe, Paytm जैसे ऐप्स न सिर्फ पेमेंट की प्रक्रिया को तेज और सुरक्षित बनाते हैं, बल्कि यूजर्स को सुविधा भी प्रदान करते हैं. इनके जरिए लोग अपने स्मार्टफोन से ही सामान और सेवाओं का भुगतान कर सकते हैं, पैसे ट्रांसफर कर सकते हैं और अपने वित्तीय लेन-देन को आसानी से प्रबंधित कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें: AI Mehndi Design: इस वेडिंग सीजन ट्राई करें ये AI मेहंदी डिजाइंस, नहीं हटेगी किसी की नजर

यह भी पढ़ें: Elon Musk के ‘ऑप्टिमस’ ने लगाए कमल के ठुमके, नाचते रोबोट को देख लोग बोले रियल है या फेक!

Previous article मैदान बना स्वीमिंग पूल, टिम डेविड ने लगाई छलांग, बारिश में लोट पोट होकर खूब नहाए, देखें Video
Next article Baba Vanga की डरावनी भविष्यवाणी हुई सच! बच्चे हों या बूढ़े, सभी इसकी लत में पड़े
Avatar Of Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel