[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology Instant geyser vs Storage geyser: सर्दियों में गलत गीजर बढ़ा सकता है बिजली बिल, जानें कौन सा आपके लिए सही

Instant geyser vs Storage geyser: सर्दियों में गलत गीजर बढ़ा सकता है बिजली बिल, जानें कौन सा आपके लिए सही

0
Instant geyser vs Storage geyser: सर्दियों में गलत गीजर बढ़ा सकता है बिजली बिल, जानें कौन सा आपके लिए सही
Instant geyser vs Storage geyser

Instant geyser vs Storage geyser: सर्दियों की सुबह नहाते समय जब अचानक बर्फ जैसा ठंडा पानी गिरता है, तभी कई लोगों को एहसास होता है कि उनका गीजर ठीक से काम नहीं कर रहा. कभी पानी गर्म होने में बहुत समय लग जाता है, कभी नहाते-नहाते गर्म पानी खत्म हो जाता है, तो कभी बिना वजह बिजली का बिल बढ़ जाता है. ऐसे में लोग नया गीजर लेने के बारे में सोचने लगते हैं, और आमतौर पर दो ऑप्शन सामने आते दिखाई पड़ते हैं. पहला इंस्टेंट गीजर और दूसरा स्टोरेज गीजर.

दोनों ही गर्म पानी देने के लिए बने होते हैं, लेकिन जब सर्दियों में पानी बहुत ठंडा आता है, तब इनकी परफॉर्मेंस में काफी फर्क दिखता है. पानी कितनी जल्दी गर्म होगा, प्रेशर कैसा रहेगा, बिजली कितनी खर्च होगी और डेली यूज में कितना आराम मिलेगा. ये सब बातें इस बात पर निर्भर करती हैं कि आपने कौन-सा गीजर चुना है. इसलिए आज हम आपको इन दोनों गीजर के बीच का फर्क बतातेने जा रहे हैं, ताकि आप अपनी जरूरत के हिसाब से सही गीजर चुन सकें.

इंस्टेंट गीजर के फायदे और नुकसान

इंस्टेंट गीजर तभी पानी गरम करते हैं जब आप नल खोलते हैं. इसमें आपको इंतजार नहीं करना पड़ता, इसलिए ठंडी सर्दियों की सुबह में ये बहुत काम के होते हैं, जब तुरंत गरम पानी चाहिए होता है. ये साइज में छोटे होते हैं और ज्यादा जगह भी नहीं घेरते, इसी वजह से छोटे बाथरूम, किचन या गेस्ट वॉशरूम के लिए सही रहते हैं.

इनका एक बड़ा फायदा बिजली की बचत है. क्योंकि ये जरूरत पड़ने पर ही पानी गरम करते हैं, इसलिए स्टोरेज गीजर के मुकाबले कम बिजली खर्च करते हैं. साथ ही इनमें टंकी नहीं होती, तो जंग लगने या स्केल जमने की परेशानी भी कम होती है और मेंटेनेंस आसान रहता है.

हालांकि, ज्यादा इस्तेमाल के लिए इंस्टेंट गीजर सही नहीं माने जाते. इनमें पानी का फ्लो सीमित होता है, इसलिए लंबे समय तक नहाने के लिए ये उतने बेहतर नहीं हैं. ये हाथ धोने, शेव करने या किचन के हल्के कामों के लिए ज्यादा सही रहते हैं.

स्टोरेज गीजर के फायदे और नुकसान

स्टोरेज गीजर पानी को गर्म करके एक टैंक में जमा कर लेते हैं, ताकि जरूरत पड़ने पर तुरंत इस्तेमाल किया जा सके. इसी वजह से सर्दियों में ये काफी पसंद किए जाते हैं, खासकर उन लोगों के लिए जो ज्यादा देर तक गर्म पानी से नहाना पसंद करते हैं. एक बार पानी गर्म हो जाए तो ये लगातार और तेज फ्लो में गर्म पानी देते हैं, जो परिवार में कई लोगों के लगातार नहाने के लिए काम आता है.

हालांकि इनके कुछ नुकसान भी हैं. अगर टंकी का सारा गर्म पानी खत्म हो जाए तो दोबारा गर्म होने के लिए आपको इंतजार करना पड़ता है. ये साइज में बड़े और वजन में भारी होते हैं, इसलिए छोटे बाथरूम में दिक्कत हो सकती है. समय के साथ टंकी के अंदर कैल्शियम जैसी गंदगी जम सकती है, इसलिए इसकी रेगुलर सर्विसिंग जरूरी होती है. साथ ही, सर्दियों में बार-बार पानी गर्म करने की वजह से ये बिजली भी ज्यादा खर्च करते हैं.

कौन सा गीजर आपके घर के लिए सही?

अगर आपको थोड़ा-बहुत गर्म पानी चाहिए और आप कम जगह में लगने वाला, बिजली बचाने वाला ऑप्शन चाहते हैं, तो इंस्टेंट गीजर आपके लिए अच्छा रहेगा. लेकिन अगर आपके घर में लोग ज्यादा हैं या सर्दियों में आप लंबा और बिना रुके गर्म पानी से नहाना पसंद करते हैं, तो स्टोरेज गीजर बेहतर होता है. आखिर में सही गीजर वही होगा जो आपके इस्तेमाल, घर की जगह और ठंड के मौसम में आपकी जरूरतों के हिसाब से फिट बैठे.

यह भी पढ़ें: Geyser Tips: आपका भी गीजर पानी गर्म करने में ले रहा ज्यादा समय? टेक्नीशियन बुलाने से पहले खुद ऐसे करें ठीक

Previous article Samatipur : दीपांशु अध्यक्ष व प्रिंस चुने गये सचिव
Next article पलामू पुलिस ने लूटकांड का किया उद्भेदन, कट्टा व दो कारतूस के साथ दो गिरफ्तार
Avatar Of Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel