[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology Instagram ला रहा है मजेदार फीचर! रील्स कर पाएंगे लॉक, सीक्रेट कोड जानने वाले ही देख पाएंगे

Instagram ला रहा है मजेदार फीचर! रील्स कर पाएंगे लॉक, सीक्रेट कोड जानने वाले ही देख पाएंगे

0
Instagram ला रहा है मजेदार फीचर! रील्स कर पाएंगे लॉक, सीक्रेट कोड जानने वाले ही देख पाएंगे
Instagram New Feature

Instagram New Feature: इंस्टाग्राम ने एक बार फिर से यूजर्स के अनुभव को बदलने के लिए नई फीचर की टेस्टिंग शुरू कर दी है. ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, यह पॉपुलर फोटो और वीडियो शेयरिंग ऐप अब एक ऐसे फीचर पर काम कर रहा है, जिसके तहत यूजर्स “सीक्रेट कोड” के जरिए रील्स को अनलॉक कर सकेंगे. जी हां, अब कुछ रील्स लॉक होंगी, जिन्हें सिर्फ एक गुप्त कोड डालने के बाद ही देखा जा सकेगा! क्या है ये नया आने वाला फीचर और कैसे करेगा यह काम आइये जानते है. 

क्या है Instagram का नया फीचर 

इंस्टाग्राम एक नए फीचर की टेस्टिंग कर रहा है, जिसके तहत अब कुछ रील्स सभी यूजर्स को नहीं दिखाई जाएंगी. ऐसे रील्स को देखने के लिए एक सीक्रेट पासकोड की जरूरत होगी. इस एक्सपेरिमेंटल अपडेट के जरिए ऐप कंटेंट शेयरिंग में एक्सक्लूसिविटी की एक नई परत जोड़ने की कोशिश कर रहा है. इस फीचर की मदद से क्रिएटर्स कुछ खास वीडियो को पासकोड के पीछे लॉक कर सकेंगे.

यह भी पढ़े: ‘कट जाएगा नंबर आपका’, फोन पर कोई दे ऐसी धमकी, तो लगा देना उसकी क्लास

Instagram ने शुरू की टेस्टिंग 

मेटा ने अपने डिजाइन अकाउंट पर इंस्टाग्राम की एक नई फीचर की टेस्टिंग शुरू कर दी है. इस फीचर के तहत Instagram ने एक Locked Reel शेयर किया, जिसे देखने के लिए यूजर्स को एक सीक्रेट कोड दर्ज करना पड़ा. दिलचस्प बात यह रही कि इंस्टाग्राम ने कोड के लिए एक हिंट भी दी – “1st # in the caption” यानी कैप्शन में दिया गया पहला हैशटैग। इस Reel के लिए कोड था ‘Threads’.

जैसे ही यूजर कोड डालकर Reel को अनलॉक करते हैं, उन्हें कैप्शन में “Coming Soon” लिखा हुआ दिखाई देता है. यह फीचर संकेत देता है कि इंस्टाग्राम अब कंटेंट शेयरिंग को और भी निजी और कंट्रोल्ड बनाने की दिशा में आगे बढ़ रहा है. चाहे वह क्लोज़ फ्रेंड्स हों, फैन्स हों या फिर प्राइवेट कम्युनिटी, यह अपडेट कंटेंट को शेयर करने और देखने के तरीके में एक नया बदलाव ला सकता है. हालांकि अभी यह फीचर टेस्टिंग स्टेज में है, लेकिन यह मेटा की पर्सनलाइज्ड एक्सपीरियंस को लेकर बड़ी योजना की ओर इशारा करता है.

टेक्नोलॉजी की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

Previous article Political News : प्रेम महतो को मिले शहीद का दर्जा, दोषियों पर हो कार्रवाई : बाबूलाल मरांडी
Next article जिले में 30 प्रतिशत गेहूं की कटनी होना है बाकी
Avatar Of Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel