[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology Instagram लेकर आया नया मैप फीचर, जानिए इसके फायदे और कैसे करेगा काम

Instagram लेकर आया नया मैप फीचर, जानिए इसके फायदे और कैसे करेगा काम

0
Instagram लेकर आया नया मैप फीचर, जानिए इसके फायदे और कैसे करेगा काम
Instagram Map Feature

Instagram ने अब भारत में अपना नया मैप फीचर शुरू कर दिया है. इस नए फीचर की मदद से यूजर्स अब अपनी लोकेशन और लोकल कंटेंट के जरिए और ज्यादा दूसरों से कनेक्ट रह सकते हैं. अगस्त 2025 में लॉन्च हुआ यह फीचर यूजर्स को अपने चुने हुए दोस्तों के साथ लास्ट एक्टिव लोकेशन शेयर करने, अलग-अलग जगहों से जुड़ा कंटेंट देखने और क्रिएटर्स के अपडेट्स सीधे मैप पर देखने की सुविधा देता है.

भारत में आए इस नए अपडेट में प्राइवेसी पर खास ध्यान दिया गया है. इसमें ऐसे फीचर्स और बदलाव जोड़े गए हैं जो यूजर्स को लोकेशन शेयरिंग के बारे में बेहतर जानकारी देते हैं और इसे कंट्रोल करना अब पहले से ज्यादा आसान बना देते हैं. आइए विस्तार से जानते हैं इस फीचर के बारे में.

Instagram का नया मैप फीचर ( Instagram Map Feature)

यह जानने के लिए कि यह फीचर आपके पास आया है या नहीं, मैप के ऊपर दिख रहे इंडिकेटर को देखें. यहां यह पता चलता है कि आप अपनी लोकेशन शेयर कर रहे हैं, नहीं कर रहे हैं या फिर आपके फोन की लोकेशन सर्विस बंद है. यह विजिबल रिमाइंडर यूजर्स को हर समय यह बताता है कि उनकी लोकेशन शेयरिंग की स्थिति क्या है.

इसके अलावा, अब नोट्स ट्रे में प्रोफाइल फोटो के नीचे भी आपको एक इंडिकेटर दिखेगा, जिससे साफ पता चलेगा कि आपकी लोकेशन शेयर नहीं हो रही है. इससे दोस्तों के बीच किसी तरह की गलतफहमी नहीं होगी.

लॉन्च के बाद किए गए बदलाव

शुरुआत में ये फीचर सिर्फ कुछ चुनिंदा देशों में ही उपलब्ध था, लेकिन अब भारत में लॉन्च के साथ इंस्टाग्राम ने इसमें कई सुधार किए हैं. इसका मकसद है कि यूजर्स को लोकेशन शेयरिंग और प्राइवेसी को लेकर ज्यादा साफ जानकारी मिले. अब मैप के ऊपर एक नया इंडिकेटर भी दिखेगा, जिससे पता चलेगा कि आपकी लोकेशन शेयरिंग ऑन है या ऑफ.

कस्टमाइज भी कर पाएंगे इस फीचर को… 

इस नए मैप फीचर की मदद से यूजर्स अपनी लोकेशन शेयरिंग सेटिंग्स को अपने हिसाब से कस्टमाइज भी कर सकते हैं. यानी आप चुन सकते हैं कि किस दोस्त को अपनी लोकेशन दिखानी है, कहां शेयरिंग बंद रखनी है या चाहें तो पूरी तरह ऑफ भी कर सकते हैं.

इसके अलावा, टीनेज यूजर्स के लिए अगर सुपरवाइज्ड अकाउंट में लोकेशन शेयरिंग ऑन की जाती है, तो पेरेंट्स को तुरंत नोटिफिकेशन मिल जाएगा.

मैप पर दिखने वाली जानकारी 24 घंटे तक विजिबल रहेगी. और अगर आप इसे देखना चाहते हैं, तो DM इनबॉक्स में बने मैप आइकन से आसानी से एक्सेस कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें: Instagram पर किसी ने आपके नाम और फोटो से बना दी है फेक अकाउंट? जानिए इससे निपटने का कानूनी तरीका

Previous article 12 October Top News: तेज प्रताप महुआ से लड़ेंगे चुनाव…मेडिकल छात्रा के साथ बंगाल में सामूहिक दुष्कर्म, एक क्लिक में पढ़ें रविवार की टॉप 20 खबर
Next article Aaj Bihar ka Mausam: बिहार में ठंड ने दी दस्तक, इस बार कंपा देगी सर्दी, IMD ने दिए संकेत
Avatar Of Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel