[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology Instagram पर तेजी से बढ़ रहा फिशिंग स्कैम का खतरा, एक छोटी गलती और हैक हो जाएगा आपका अकाउंट

Instagram पर तेजी से बढ़ रहा फिशिंग स्कैम का खतरा, एक छोटी गलती और हैक हो जाएगा आपका अकाउंट

0
Instagram पर तेजी से बढ़ रहा फिशिंग स्कैम का खतरा, एक छोटी गलती और हैक हो जाएगा आपका अकाउंट
इंस्टाग्राम

Instagram Phishing Scam: आज के समय में सोशल मीडिया हमारी रोजमर्रा की जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुका है. खासकर Instagram, जहां लोग फोटो, वीडियो और रील के जरिए दोस्तों, परिवार और फॉलोअर्स से जुड़े रहते हैं. इसके अलावा Instagram आज सिर्फ मनोरंजन ही नहीं, बल्कि कमाई का भी जरिया बन चुका है. लेकिन जैसे-जैसे इस प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल बढ़ रहा वैसे-वैसे यूजर्स पर फिशिंग स्कैम का खतरा बढ़ता जा रहा है. इस स्कैम में ठग यूजर्स को डराकर या लालच देकर उनकी पर्सनल जानकारी चुरा लेते हैं और उनका अकाउंट हैक कर लेते हैं.

कैसे काम करता है ये फिशिंग स्कैम ?

फिशिंग स्कैम में ठग सबसे पहले ईमेल, डायरेक्ट मैसेज (DM) या किसी मैसेजिंग ऐप के जरिए कॉन्टैक्ट करते हैं. उनका मैसेज देखने में बिल्कुल असली जैसे लगता है. मैसेज में लिखा होता है कि आपका अकाउंट नियमों के खिलाफ है. अकाउंट बंद या बैन होने की धमकी दी जाती है. इसके साथ एक लिंक दिया जाता है और कहा जाता है कि तुरंत उस लिंक पर जाकर अकाउंट वेरिफाई कर लें.

जैसे ही यूजर उस लिंक पर क्लिक करता है, एक नकली पेज खुलता है जो बिल्कुल Instagram जैसा दिखता है. यहां यूजर अपना यूजरनेम और पासवर्ड डाल देता है. बस यहीं सबसे बड़ी गलती हो जाती है और अकाउंट का कंट्रोल सीधे ठगों के हाथ में चली जाती है.

फिशिंग मैसेज की पहचान कैसे करें?

फिशिंग स्कैम को पहचानना ज्यादा मुश्किल नहीं है. ऐसे मैसेज में आमतौर पर स्कैमर्स लोगों को अकाउंट डिलीट या बैन करने की धमकी देते हैं. इसके अलावा इनाम, गिफ्ट या पैसे देने का लालच देते हैं. अगर आपको इनमें से कोई भी मैसेज दिखे, तो समझ जाएं कि यह स्कैम हो सकता है. किसी भी हालत में ऐसे लिंक पर क्लिक न करें. 

खुद को कैसे रखें सेफ?

  • किसी भी अनजान लिंक को न खोलें.
  • अपना पासवर्ड कभी किसी से शेयर न करें.
  • ईमेल या मैसेज में आए संदिग्ध मैसेज का जवाब न दें.
  • Instagram की सेटिंग में जाकर टू-स्टेप वेरिफिकेशन जरूर ऑन करें.

याद रखें, कोई भी असली प्लेटफॉर्म आपसे कभी ईमेल या मैसेज में पासवर्ड नहीं मांगता. थोड़ी सी सावधानी आपको बड़े नुकसान से बचा सकती है.

यह भी पढ़ें: क्या Google आपके स्मार्टफोन से चुपचाप इकट्ठा कर रहा डेटा? इस तरीके से लगा सकते हैं पता

Previous article संविधान को बचाये रखने के लिए मिलकर काम करना होगा, गणतंत्र दिवस पर बोलीं ममता बनर्जी
Next article बोर्ड एग्जाम में हैंड राइटिंग बनेगा गेम चेंजर, सुधारने के लिए फॉलो करें ये 5 बेस्ट टिप्स
Avatar Of Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel