[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology Instagram पर आया धांसू AI अपडेट, अब बस टाइप करते ही Meta अपने आप बदल देगा स्टोरी की फोटो-वीडियो

Instagram पर आया धांसू AI अपडेट, अब बस टाइप करते ही Meta अपने आप बदल देगा स्टोरी की फोटो-वीडियो

0
Instagram पर आया धांसू AI अपडेट, अब बस टाइप करते ही Meta अपने आप बदल देगा स्टोरी की फोटो-वीडियो
Instagram Restyle feature

Instagram: अगर आप भी इंस्टग्राम पर स्टोरीज लगाने के शौकीन हैं तो ये खबर आपके बड़े काम की है. दरअसल, अब इंस्टाग्राम यूजर्स बिना ऐप छोड़े ही अपनी स्टोरीज में फोटो और वीडियो एडिट कर सकते हैं. मेटा के नए AI टूल्स की मदद से यूजर्स सिर्फ टेक्स्ट टाइप करके किसी भी विजुअल एलिमेंट को जोड़, हटाकर या पूरी तरह बदल सकते हैं. अगर आपको अपनी फोटो में सनसेट बैकग्राउंड लगाना हो या कपड़े का रंग बदलना हो, तो अब ये आप आसानी से कर सकते हैं. आइए आपको इस नए AI टूल के बारे में डिटेल में बताते हैं. 

कैसे यूज कर सकते हैं यह AI टूल? 

ये एडिटिंग टूल इंस्टाग्राम स्टोरी के ऊपर वाले हिस्से में ‘रीस्टाइल’ (Restyle) मेनू में मिलता है. जब आप अपनी स्टोरी में कोई फोटो या वीडियो लगाते हैं, तो ऊपर ब्रश का निशान (Paintbrush Icon) दिखेगा. इस पर टैप करते ही आपको नए AI टूल्स मिलेंगे, जहां ‘add’, ‘remove’ या ‘change’ जैसे ऑप्शन दिखेंगे.अब आप सिर्फ टेक्स्ट प्रॉम्प्ट लिखकर अपनी फोटो या कंटेंट को आसानी से बदल सकते हैं.

इस नए अपडेट में कई प्रीसेट इफेक्ट्स भी जोड़े गए हैं, जिनसे आप जल्दी से स्टाइल बदल सकते हैं या नई चीजें ऐड कर सकते हैं. यूजर्स अपनी फोटोज में सनग्लासेज, बाइकर जैकेट या वॉटरकलर जैसा इफेक्ट लगा सकते हैं. वहीं वीडियो के लिए बर्फबारी, आग की लपटें जैसे स्पेशल इफेक्ट्स मिलते हैं. इसके अलावा दिवाली और हैलोवीन जैसे त्योहारों पर खास थीम वाले इफेक्ट्स भी ऐड किए गए हैं.

Meta बढ़ा रहा अपना AI इकोसिस्टम

Meta लगातार अपने प्लेटफॉर्म्स पर AI फीचर्स को बढ़ा रहा है. हाल ही में कंपनी ने “Write with Meta AI” नाम का फीचर टेस्ट किया है, जो Instagram पोस्ट्स के लिए मजेदार और चतुर कमेंट्स सजेस्ट करता है. इसके अलावा, Meta ने अपनी AI ऐप में ‘Vibes’ नाम का नया AI-जनरेटेड वीडियो फीड भी लॉन्च किया है, जिससे यूजर्स की संख्या में तेजी से बढ़ोतरी हुई है. Similarweb के मुताबिक, 17 अक्टूबर तक इस ऐप के डेली एक्टिव यूजर्स iOS और Android पर बढ़कर 27 लाख हो गए हैं, जो एक महीने पहले करीब 7.75 लाख थे.

यह भी पढ़ें: Instagram लेकर आया नया मैप फीचर, जानिए इसके फायदे और कैसे करेगा काम

Previous article Bihar: CM नीतीश ने पूरा किया एक और वादा, ऑपरेशन सिंदूर में शहीद हुए SI के बेटे को दी नौकरी
Next article Chhath Puja 2025 Mehndi Design: छठ पूजा में मेहंदी लगाएं या नहीं, जानें क्या है परंपरा
Avatar Of Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel