[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology Instagram पर ऑनलाइन रहते हुए भी दिखेंगे ऑफलाइन, झटपट कर लें बस यह सेटिंग ऑफ

Instagram पर ऑनलाइन रहते हुए भी दिखेंगे ऑफलाइन, झटपट कर लें बस यह सेटिंग ऑफ

0
Instagram पर ऑनलाइन रहते हुए भी दिखेंगे ऑफलाइन, झटपट कर लें बस यह सेटिंग ऑफ
Instagram hide online status

Instagram: अक्सर ऐसा होता जब हम इंस्टाग्राम चलाते हैं तो सोचते है कि हम किसी को भी ऑनलाइन न दिखें. इसका फायदा यह होता है कि आपके कुछ दोस्त बेवजह के रील्स नहीं भेज पाएंगे और आप बिना किसी टेंशन के इंस्टाग्राम चला पाएंगे. ज्यादातर लोग आपको तभी मैसेज या रील्स भेजते हैं जब वे आपको इंस्टाग्राम पर एक्टिव दीखते हैं. काम की बात यह है कि इंस्टाग्राम पर आप अपना ऑनलाइन स्टेटस छिपा सकते हैं. यह प्रोसेस काफी आसान है और ऐसा कर के आप खुद को दूसरे कामों में फोकस बनाए रख सकते हैं.

डिफॉल्ट सेटिंग आपको दिखती है एक्टिव

गौर करने वाली बात है कि Instagram अपने यूजर की ऑनलाइन स्टेटस को डिफॉल्ट रूप से ऑन रखता है. इसका पता आपको प्रोफाइल फोटो के पास दिखने वाले ग्रीन डॉट से मिलता है. जब कोई यूजर इंस्टाग्राम ऐप पर ऑनलाइन होता है तो अन्य लोग उसकी प्रोफाइल फोटो के पास दिख रही ग्रीन डॉट देखकर समझ जाते हैं की आप ऑनलाइन हैं.

Instagram पर ऐसे दिखें ऑफलाइन 

इंस्टाग्राम पर यदि आप अपने आप को ऑफलाइन दिखाई देना चाहते हैं या अपनी प्रोफाइल फोटो पर ग्रीन डॉट नहीं दिखाना चाहते हैं तो इसके लिए आप अकाउंट की कुछ सेटिंग्स में बदलाव करना होगा. आइए जानते हैं कि इस फीचर को कैसे आप बंद कर सकते हैं.

  • सबसे पहले अपने मोबाइल पर Instagram ऐप खोलें.
  • इसके बाद नीचे दाईं ओर मौजूद अपनी प्रोफाइल फोटो वाले आइकन पर क्लिक करें.
  • फिर ऊपर दाईं ओर दिख रही तीन लाइनों (≡) पर टैप करें.
  • अब थोड़ा नीचे स्क्रॉल करें और “How others can interact with you” वाले सेक्शन में जाएं.
  • यहां “Messages and story replies” ऑप्शन पर क्लिक करें.
  • इसके बाद “Who can see that you are online” सेक्शन में जाएं और “Show activity status” पर क्लिक करें.
  • यहां से आप अपनी एक्टिविटी स्टेटस को ऑन या ऑफ कर सकते हैं.

बिना इंटरनेट के चुटकियों में ऐसे पता करें अपना PF बैलेंस, जानें सबसे आसान तरीका

अब WhatsApp बना कर देगा यूनिक मेहंदी डिजाइन, हरी चूड़ियों के साथ हाथ लगेंगे और भी खूबसूरत

Previous article Shaniwar Ke Upay: शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए शनिवार को जरूर करें ये उपाय
Next article Venus Transit 2025: इन राशियों को मिलेगा प्यार, पैसा और प्रमोशन का तोहफा
Avatar Of Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel