[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology Instagram पर आया Watch History फीचर, अब देखी हुई Reels दोबारा देख पाएंगे यूजर्स, जानें प्रोसेस

Instagram पर आया Watch History फीचर, अब देखी हुई Reels दोबारा देख पाएंगे यूजर्स, जानें प्रोसेस

0
Instagram पर आया Watch History फीचर, अब देखी हुई Reels दोबारा देख पाएंगे यूजर्स, जानें प्रोसेस
Instagram Watch History Feature

अगर आप इंस्टाग्राम पर घंटो रील्स स्क्रोल करते हैं तो ये खबर आपके काम ही है. दरअसल, Instagram ने अपने ऐप को और यूजर फ्रेंडली बनाने के लिए नया ‘Watch History’ फीचर लॉन्च कर दिया है. इस फीचर की मदद से अब यूजर्स वो रील्स दोबारा देख सकेंगे, जो उन्होंने पहले देखी रखी थी. इससे पसंदीदा रील्स को फिर से देखना आसान हो जाएगा और कोई भी रील छूटेगी नहीं. बताया जा रहा है कि इंस्टाग्राम ने ये फीचर खास तौर पर TikTok को टक्कर देने के लिए पेश किया है. आइए आपको इस फीचर के बारे में डिटेल में बताते हैं.

क्या है Instagram का ‘Watch History’ फीचर?

Instagram के हेड एडम मोसेरी ने नया वॉच हिस्ट्री (Watch History) फीचर लॉन्च करने का ऐलान किया है. इस फीचर की मदद से यूजर्स पहले देखी गई रील्स को दोबारा देख सकेंगे. यहां यूजर्स रील्स को तारीख या क्रिएटर के नाम से सॉर्ट कर सकते हैं. इससे रील्स ढूंढना और भी आसान हो जाएगा और सारी देखी गई रील्स एक ही जगह पर आपको मिल जाएंगी.

कंपनी का कहना है कि ये नया फीचर यूजर्स की डिमांड को ध्यान में रखते हुए लाया गया है. पहले अगर किसी को अपनी पसंद की रील फिर से देखनी होती थी, तो उसे ढेर सारी रील्स स्क्रोल करनी पड़ती थीं. लेकिन अब इस फीचर की मदद से ऐसा नहीं करना पड़ेगा, क्योंकि यूजर्स अपनी सारी रील्स एक ही जगह पर देख सकेंगे.

Instagram पर पहले देखे गए को दोबारा कैसे देखें?

  • अपने फोन में इंस्टाग्राम ऐप खोलें.
  • नीचे दाई ओर बने अपनी प्रोफाइल फोटो पर टैप करें.
  • अब ऊपर दाई तरफ दिए गए तीन लाइनों (मेन्यू) पर टैप करें.
  • लिस्ट में से Settings का ऑप्शन चुनें.
  • सेटिंग्स में जाकर Your Activity पर टैप करें.
  • अब Watch History पर जाएं. यहां आपको हाल ही में देखे गए रील्स दिखेंगे.
  • लिस्ट में स्क्रॉल करके वो रील खोजें जिसे आप दोबारा देखना चाहते हैं, और उस पर टैप करके सीधे खोल लें.

यह भी पढ़ें: Instagram पर आया धांसू AI अपडेट, अब बस टाइप करते ही Meta अपने आप बदल देगा स्टोरी की फोटो-वीडियो

Previous article Bihar Election 2025: गले से पैर तक जंजीर में जकड़ा शरीर, शिवहर में द‍िखी चुनाव प्रचार की अजब-गजब तस्‍वीर
Next article Face Cleaning Tips: फेस को रखें साफ, जानिए चेहरे की सफाई का सही तरीका
Avatar Of Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel