[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology Instagram ने बैन कर दिया आपका अकाउंट? मिनटों में हो सकता है रिकवर, जानें सीक्रेट तरीका

Instagram ने बैन कर दिया आपका अकाउंट? मिनटों में हो सकता है रिकवर, जानें सीक्रेट तरीका

0
Instagram ने बैन कर दिया आपका अकाउंट? मिनटों में हो सकता है रिकवर, जानें सीक्रेट तरीका
इंस्टाग्राम अकाउंट बैन (Photo: Canva)

Instagram Account Banned: मई 2026 में इंस्टाग्राम यूजर्स के लिए एक बड़ी परेशानी सामने आई है. भारत समेत कई देशों में अचानक लोगों के अकाउंट बैन, सस्पेंड या लॉगआउट हो रहे हैं. सबसे हैरानी की बात यह है कि कई यूजर्स का कहना है कि उन्हें बिना किसी चेतावनी के उनका प्रोफाइल डिसेबल कर दिया गया. इस समस्या का असर सिर्फ नॉर्मल यूजर्स तक सीमित नहीं है. कंटेंट क्रिएटर्स, स्टूडेंट्स, छोटे बिजनेस चलाने वाले लोग और इंफ्लुएंसर्स भी इससे परेशान हैं. 

आमतौर पर लोग अकाउंट वापस पाने के लिए सिर्फ ‘Appeal’ बटन का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन बहुत कम लोगों को पता है कि Meta Platforms एक और छिपा हुआ ऑप्शन भी देता है. इसे Account Recovery Support सिस्टम कहा जाता है. आइए आपको इसके बारे में बताते हैं.

क्यों बंद होता है Instagram अकाउंट?

इंस्टाग्राम अकाउंट अचानक बंद हो जाना कई वजहों से हो सकता है. अगर प्लेटफॉर्म को लगे कि कोई यूजर स्पैम कर रहा है, फेक एंगेजमेंट बढ़ा रहा है, बार-बार नियम तोड़ रहा है, संदिग्ध लॉगिन कर रहा है या फिर थर्ड-पार्टी ऐप्स और बॉट्स का यूज कर रहा है, तो अकाउंट डिसेबल किया जा सकता है.

हालांकि, कई बार ऐसा भी होता है कि इंस्टाग्राम का ऑटोमेटेड सिस्टम गलती से असली यूजर्स को भी फ्लैग कर देता है. ऐसे मामलों में इंस्टाग्राम (मेटा) का कहना है कि अगर आपको लगता है कि आपका अकाउंट गलती से बैन हुआ है, तो आप रिव्यू के लिए अपील कर सकते हैं.

Instagram अकाउंट वापस पाने का तरीका

एक तरीका ऐसा भी है जिसके बारे में कई लोगों को पता नहीं होता. अगर आपका मेटा अकाउंट एक्सेस नहीं हो रहा, तो सिर्फ ऐप के अंदर दिए गए Appeal option पर डिपेंड रहना जरूरी नहीं है.

दरअसल, Meta की अपनी official Account Recovery Support system भी है. यहां से आप सीधे recovery help ले सकते हैं. यानी अगर नॉर्मल तरीके काम नहीं कर रहे, तो आप कंपनी के recovery tools के जरिए अपना अकाउंट वापस पाने की कोशिश कर सकते हैं.

ये स्टेप्स फॉलो करें 

  • सबसे पहले इंस्टाग्राम खोलकर नॉर्मल तरीके से लॉगिन करने की कोशिश करें.
  • अगर अकाउंट disabled होने का मैसेज दिखे, तो ‘Learn More’ या ‘Appeal’ वाले ऑप्शन पर टैप करें.
  • अगर इंस्टाग्राम आपसे मांगे, तो selfie verification या कोई ID proof सबमिट करें.
  • अकाउंट हैक या बंद होने की स्थिति में Meta के official recovery portal का यूज भी किया जा सकता है.
  • अपने ईमेल इनबॉक्स के साथ-साथ spam folder भी जरूर चेक करें, क्योंकि रिकवरी से जुड़ी जानकारी वहीं आ सकती है.
  • बार-बार अलग-अलग डिवाइस या VPN से लॉगिन करने की कोशिश न करें, इससे मामला और उलझ सकता है.
  • अगर कोई third-party follower बढ़ाने वाला या automation app जुड़ा है, तो उसे हटा दें.
  • अकाउंट वापस मिल जाने के बाद सेफ्टी के लिए two-factor authentication चालू कर लें.

यह भी पढ़ें: अब देखते ही गायब हो जाएगी फोटो, Instagram पर आया Snapchat जैसा फीचर

Previous article Arrah News : दो बाइकों में हुई जबरदस्त टक्कर, एक व्यक्ति की मौत
Next article Banka : दुष्कर्म मामले मे एफएसएल टीम ने जुटाये साक्ष्य, टीम को मिले हैं अहम सुराग
Avatar Of Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel