[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology IRCTC App का यह जुगाड़ खत्म कर देगा कंफर्म सीट की टेंशन! सफर से 15 मिनट पहले बुक होगा टिकट

IRCTC App का यह जुगाड़ खत्म कर देगा कंफर्म सीट की टेंशन! सफर से 15 मिनट पहले बुक होगा टिकट

0
IRCTC App का यह जुगाड़ खत्म कर देगा कंफर्म सीट की टेंशन! सफर से 15 मिनट पहले बुक होगा टिकट
IRCTC Advance Ticket Booking

Indian Railways IRCTC Advance Ticket Booking: लास्ट टाइम में ट्रेन की टिकट बुक करने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है. वंदे भारत एक्सप्रेस में अब सीट बुक करना पहले से कहीं ज्यादा आसान हो गया है. पश्चिमी रेलवे एक नई ‘करंट बुकिंग’सर्विस की शुरुआत करने वाली है. जिसके तहत अब यात्री ट्रेन के खुलने के 15 मिनट पहले तक भी अपना टिकट बुक कर सकेंगे. इस सर्विस को दक्षिणी रेलवे में पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर शुरू कर दिया गया है. फिलहाल, इस सर्विस के तहत 8 वंदे भारत ट्रेनों को शामिल किया गया है. इस सर्विस को जल्द ही पश्चिम रेलवे भी अपनाने की तैयारी कर रही है.

यह भी पढ़ें: Tatkal Ticket बुक किससे करें IRCTC या RailOne? जानिए कौन है सबसे तेज

अब बीच के स्टेशनों से भी कर सकेंगे बुकिंग

दक्षिणी रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए 17 जुलाई से 8 वंदे भारत ट्रेनों में ‘करंट बुकिंग’ की सर्विस शुरू कर दी है. इस सर्विस के तहत पैसेंजर्स टिकट बुकिंग न सिर्फ मेन स्टेशन बल्कि रास्ते में पड़ने वाले बीच के स्टेशनों पर भी खाली सीटों के आधार पर टिकट बुक कर सकेंगे. सबसे खास बात तो यह है कि सिर्फ टिकट काउंटरों पर ही नहीं बल्कि ऑनलाइन भी टिकट बुक की जा सकेगी. फिलहाल यह सर्विस मंगलुरु सेंट्रल-तिरुवनंतपुरम सेंट्रल वंदे भारत एक्सप्रेस और उसकी वापसी सेवा ट्रेन सहित चुनिंदा ट्रेनों में शुरू कर दी गई है. इस नई सर्विस के आने से यात्रियों को काफी सुविधा मिलेगी.

अच्छा फीडबैक मिलने पर वेस्टर्न रेलवे में भी किया जाएगा लागू

पश्चिम रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों के मुताबिक, दक्षिणी रेलवे द्वारा शुरू की गई इस सर्विस को लेकर अगर यात्रियों से अच्छा फीडबैक मिलता है, तो इसे पूरे वेस्टर्न रेलवे में लागू किया जाएगा. बता दें कि, इस सर्विस का ज्यादा फायदा टियर-2 शहरों और छोटे शहरों के यात्रियों को होगा. साथ ही इस सर्विस के जरिए वंदे भारत जैसी प्रीमियम ट्रेनों में खाली सीटों को कम करने में मदद भी मिलेगी.

यह भी पढ़ें: किन लोगों का बन सकता है आयुष्मान कार्ड? पात्रता चेक करने के बाद ऐसे करें ऑनलाइन अप्लाई

यह भी पढ़ें: आधार कार्ड बनवाने या अपडेट के समय अब साथ रखें ये जरूरी डॉक्यूमेंट्स, वरना लगाते रह जाएंगे सेंटर के चक्कर

Previous article TRP Report Week 28: चारु की मौत ने मारी बाजी, तारक मेहता का उल्टा चश्मा की रेटिंग गिरी, जानें टॉप 10 में किसने बनाई जगह
Next article Digital Forensic Expert: डेटा के जासूस, जो स्क्रीन के पीछे से अपराध पकड़ते हैं, जानिए डिजिटल फॉरेंसिक एक्सपर्ट कैसे बनें?
Avatar Of Shivani Shah
शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel