[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology कूलर का मोटर सही से नहीं उठा रहा पानी? कर लें बस ये काम, बच जाएंगे मैकेनिक के पैसे

कूलर का मोटर सही से नहीं उठा रहा पानी? कर लें बस ये काम, बच जाएंगे मैकेनिक के पैसे

0
कूलर का मोटर सही से नहीं उठा रहा पानी? कर लें बस ये काम, बच जाएंगे मैकेनिक के पैसे
Cooler Motor Not worKing

कई बार ऐसा होता है कि कूलर में जितना भी पानी डाल दो कूलर का मोटर (Cooler Motor Not worKing) पानी खींच ही नहीं पाता. फिर ठंडी हवा कि जगह गर्म हवा कूलर से आने लगती है. ऐसे में कई लोग तुरंत मैकेनिक घर बुला लाते हैं और फिर हजारों का खर्चा बढ़ जाता है. जबकि इस समस्या का समाधान घर में ही ठीक हो सकता है वो भी बिना मैकेनिक के. अगर आप के भी कूलर का मोटर सही से पानी नहीं खींच पा रहा है तो फिर टेंशन मत लीजिए. आज हम आपको इससे जुड़े कुछ ऐसे टिप्स बताने वाले हैं, जिससे आपकी कूलर की सारी परेशानी दूर हो जाएगी. साथ में आपका मैकेनिक का खर्चा भी बच जाएगा.

यह भी पढ़ें: Split AC से टपक रहा पानी? इन आसान तरीकों से खुद से करें ठीक, बच जाएंगे पैसे

कूलर के मोटर में कचरा फंसना

अगर आपके कूलर में सही मात्रा में पानी डालने के बाद भी गर्म हवा आ रही है तो फिर आपको अपने कूलर का मोटर चेक करना चाहिए. कई बार ऐसा होता है कि कूलर के पंप के आस पास या फिर उसमें कचरा फंस जाता है. जिस वजह से वह अच्छे से काम नहीं कर पाता है. ऐसे में पंप के पानी उठाने की क्षमता कम हो जाती है और इससे फिर कूलर में लगा पैड गीला नहीं हो पाता है. जिस वजह से कूलर ठंडी हवा कि जगह गर्म हवा देने लगता है. ऐसे में इस समस्या का एक ही समाधान है कि पंप को अच्छे से साफ किया जाए. आप घर में आराम से अपने कूलर को खोल कर उसमें लगे पंप को ब्रश की मदद से साफ कर सकते हैं.

कूलर के पाइप की सफाई

कूलर के अंदर पैड गीला करने के लिए लगे हुए पाइप या नली होती है, जो भी गर्म हवा आने का एक कारण हो सकता है. अगर पाइप में कचरा फंसा होगा या फिर वह मुड़ी हुई होगी तो भी कूलर के पैड ठीक से गीले नहीं हो पाएंगे. ऐसे में आप पाइप को अच्छे से साफ कर सीधा लगाएं. अगर ज्यादा पुराना हो गया है तो भलाई इसी में है कि आप उसे बदल दें.

कम कैपेसिटी वाले मोटर

कूलर का मोटर अगर पुराना हो जाए तो वह ठीक से काम नहीं करेगा. ऐसे में अगर आपके कूलर का मोटर पुराना हो गया है तो फिर उसे बदलना ही सही ऑप्शन है. कई बार तो नए कूलर का मोटर भी दिक्कत कर देता है. क्योंकि, ज्यादातर लोकल कूलर्स में कम कैपेसिटी वाले मोटर लगा कर बेचे जाते हैं. जिससे फिर ग्राहकों को नुकसान उठाना पड़ता है. ऐसे में अगर आपके कूलर के पैड सही तरीके से नहीं गीले हो रहे हैं तो फिर समझ लीजिए आपके कूलर में लगा मोटर कम कैपेसिटी वाला है. आप उसे बदलकर नया अच्छी कैपेसिटी वाला मोटर लगा लें.

वायरिंग और पावर चेक करें

कई बार वायरिंग ढीली या कटी-फटी होने से भी मोटर को अच्छी तरह से पावर नहीं मिल पाती है. ऐसे में एक बार मोटर का बिजली कनेक्शन जरूर चेक कर लें. जरूरत पड़े तो इलेक्ट्रिशियन से मदद ले लें.

टेक्नोलॉजी की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें

टेक टिप्स की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें

Previous article Bihar News: बालू माफिया सावधान! डिप्टी सीएम ने किया बड़ा ऐलान
Next article हिंदू बेटी ने पाकिस्तान में रचा इतिहास, बनी पहली…
Avatar Of Shivani Shah
शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel