[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology Air India Wi-Fi: एयर इंडिया की उड़ान में भी चलेगा इंटरनेट, नयी सर्विस का ऐसे उठाएं फायदा

Air India Wi-Fi: एयर इंडिया की उड़ान में भी चलेगा इंटरनेट, नयी सर्विस का ऐसे उठाएं फायदा

0
Air India Wi-Fi: एयर इंडिया की उड़ान में भी चलेगा इंटरनेट, नयी सर्विस का ऐसे उठाएं फायदा
Air India Wi-Fi

Air India Wi-Fi: भारत में हवाई यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए आसमान में वाई-फाई की सुविधा एक बड़ी समस्या थी. लेकिन अब एयर इंडिया ने इस समस्या का हल निकाल लिया है. एयर इंडिया ने फ्लाइट्स में फ्री वाई-फाई सुविधा देने का ऐलान किया है.

एयर इंडिया भारत में वाई-फाई सेवा प्रदान करने वाली पहली विमानन कंपनी बन गई है. टाटा के स्वामित्व वाली एयर इंडिया ने एक प्रेस रिलीज में बताया कि अब एयरबस A350, बोइंग 787-9 और चुनिंदा एयरबस A321 नियो विमानों में वाई-फाई सुविधा उपलब्ध होगी. यह सर्विस पहले से ही एयर इंडिया के इंटरनेशनल रूट्स जैसे न्यूयॉर्क, लंदन, पेरिस और सिंगापुर पर उपलब्ध थी. अब इसे डोमेस्टिक रूट्स पर पायलट प्रोजेक्ट के तहत शुरू किया गया है.

एयर इंडिया की इस नयी सर्विस का फायदा उठाकर विमान में पैसेंजर्स 10,000 फीट की ऊंचाई पर भी इंटरनेट का इस्तेमाल कर पाएंगे. नये साल के मौके पर एयर इंडिया ने यात्रियों को यह खास तोहफा दिया है. इस सेवा के तहत यात्रियों को कुछ विशेष रूट्स पर फ्लाइट्स में वाई-फाई की सुविधा मिलेगी.

टाटा की एयरलाइन एयर इंडिया देश की पहली एयरलाइन बन गई है, जो इन-फ्लाइट फ्री वाई-फाई इंटरनेट सेवा प्रदान कर रही है. हालांकि, वर्ष 2024 के जुलाई में विस्तारा ने अपनी अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में वाई-फाई सेवा की शुरुआत की थी, लेकिन नवंबर 2024 में विस्तारा का विलय कर दिया गया.

एयर इंडिया ने यह घोषणा की है कि अब वह घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के दौरान एयरबस A350, बोइंग 787-9 और चुनिंदा एयरबस A321 नियो विमानों में वाई-फाई सेवाएं प्रदान करने लगी है. यह सुविधा iOS और एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम वाले स्मार्टफोन, टैबलेट और लैपटॉप पर उपलब्ध होगी, और यात्री केवल विमान की ऊंचाई 10,000 फीट तक पहुंचने के बाद ही इसका इस्तेमाल कर सकेंगे.

एयर इंडिया ने यह भी कहा कि घरेलू उड़ानों में वाई-फाई सेवा कुछ समय के लिए मुफ्त होगी और भविष्य में अन्य विमानों में भी यह सुविधा उपलब्ध करायी जाएगी. बताते चलें कि नवंबर में टेलीकॉम विभाग ने फ्लाइट्स में इंटरनेट की सुविधा के लाभ के बारे में जानकारी साझा की थी. इसमें बताया गया था कि जब हवाई जहाज भारतीय हवाई क्षेत्र में 10,000 फीट की ऊंचाई पर पहुंच जाएगा, तब यात्री अपने लैपटॉप, मोबाइल फोन पर इंटरनेट ऐक्सेस कर पाएंगे.

एयर इंडिया की फ्री वाई-फाई सुविधा का लाभ इस प्रकार उठाएं-

  • सबसे पहले अपने डिवाइस पर वाई-फाई चालू करें, इसके लिए सेटिंग्स में जाएं
  • फिर एयर इंडिया वाई-फाई नेटवर्क पर क्लिक करें
  • अब जब आप अपने ब्राउजर में एयर इंडिया पोर्टल पर पहुंच जाएं, तो अपना पीएनआर और अंतिम नाम दर्ज करें
  • इसके बाद आप फ्री इंटरनेट सुविधा का उपयोग कर सकते हैं.

Jio APK Alert: जियो 5जी इंटरनेट के नाम पर हो जाएंगे बर्बाद, यह मैसेज है चूना लगाने का औजार

SIM Card Rules: एक से ज्यादा सिम कार्ड रखने वालों पर सख्ती की तैयारी; क्यों पड़ी इसकी जरूरत?

Previous article BPSC Protest: अभ्यर्थियों के समर्थन में प्रशांत किशोर ने शुरू किया भूख हड़ताल, बोले- नहीं होने देंगे अन्याय
Next article बिहार चलती ट्रेन में ठंड लगने से यात्री की मौत! मोतिहारी में उतारा गया शव, 7 डिग्री तक गिरा पारा
Avatar Of Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel