[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology आधार कार्ड में फोटो बदलने का क्या है तरीका? जानें स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस

आधार कार्ड में फोटो बदलने का क्या है तरीका? जानें स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस

0
आधार कार्ड में फोटो बदलने का क्या है तरीका? जानें स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस
आधार कार्ड (Photo: Canva)

आज के डिजिटल दौर में आधार कार्ड सिर्फ एक पहचान पत्र नहीं, बल्कि आपकी कई जरूरी कामों की चाबी बन चुका है. लेकिन एक बात जो लोग अक्सर नजरअंदाज कर देते हैं, वो है इसका अपडेट रहना. सोचिए, अगर आपके आधार में 8-10 साल पुरानी फोटो लगी है और अब आपका लुक काफी बदल चुका है, तो पहचान साबित करने में दिक्कत आ सकती है. ऐसे में समय-समय पर अपनी डिटेल्स, खासकर फोटो अपडेट रखना बेहद जरूरी हो जाता है, ताकि कहीं भी कोई परेशानी न हो.

अगर आपको लगता है कि आपके आधार कार्ड की फोटो बदलनी चाहिए, तो अब टेंशन लेने की जरूरत नहीं है. आइए आपको बताते कैसे आप अपनी आधार फोटो को अपडेट कर सकते हैं, ताकि आपका कार्ड भी आपकी लेटेस्ट पहचान दिखाए.

आधार कार्ड का फोटो कैसे अपडेट करें?

अगर आपको अपने आधार कार्ड की फोटो बदलवानी है, तो ये काम घर बैठे ऑनलाइन नहीं होगा. इसके लिए आपको खुद आधार सेवा केंद्र जाना पड़ेगा, क्योंकि वहीं आपकी नई बायोमेट्रिक फोटो ली जाती है. अच्छी बात ये है कि प्रोसेस काफी सिंपल है. बस कुछ आसान स्टेप्स फॉलो करने होते हैं और आपकी फोटो अपडेट हो जाती है. आइए जान लेते हैं उन स्टेप्स को.

आधार कार्ड में फोटो अपडेट करवाने का प्रोसेस

  • फॉर्म डाउनलोड करें: सबसे पहले UIDAI की ऑफिशियल वेबसाइट (https://uidai.gov.in/) पर जाकर Aadhaar Update Form डाउनलोड कर लें.
  • डिटेल्स भरें: अब इस फॉर्म में अपनी सही और लेटेस्ट जानकारी भरें, ताकि बाद में कोई दिक्कत न हो.
  • आधार सेवा केंद्र जाएं: फॉर्म भरने के बाद अपने नजदीकी आधार सेवा केंद्र पर जाकर इसे सबमिट कर दें.
  • बायोमेट्रिक अपडेट: वहां मौजूद अधिकारी आपकी डिटेल्स वेरिफाई करेंगे, नई फोटो क्लिक करेंगे और फिंगरप्रिंट व आईरिस स्कैन भी कन्फर्म करेंगे.
  • फोटो साथ ले जाने की जरूरत नहीं: अच्छी बात ये है कि आपको कोई पासपोर्ट साइज फोटो ले जाने की जरूरत नहीं है. सेंटर पर ही आपकी फोटो क्लिक हो जाती है.

फीस और स्टेटस ट्रैक

अगर आप Aadhaar अपडेट करवाने जा रहे हैं, तो इसके लिए आपको ₹100 की सरकारी फीस देनी होती है, जिसमें आपकी नई फोटो और बाकी बायोमेट्रिक अपडेट शामिल होता है.

प्रोसेस पूरा होने के बाद आपको एक एक्नॉलेजमेंट स्लिप (acknowledgment slip) मिलती है. इसमें एक URN (Update Request Number) होता है. इसी URN की मदद से आप कभी भी ऑनलाइन जाकर अपने अपडेट का स्टेटस आसानी से चेक कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें: Google Maps से तुरंत ढूंढें अपने नजदीकी Aadhaar Centre, जानें आसान तरीका

Previous article बारसोई में एमडीएम में मिला साबुन का टुकड़ा, हंगामा
Next article माफिया ने ड्यूटी पर तैनात वनकर्मी को पीट-पीटकर किया अधमरा, रेफर
Avatar Of Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel