[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology How To Unlock Locked Phone: फोन का पासवर्ड भूल गए? बिना सर्विस सेंटर जाए कर पाएंगे अनलॉक, करें ये स्टेप्स फॉलो

How To Unlock Locked Phone: फोन का पासवर्ड भूल गए? बिना सर्विस सेंटर जाए कर पाएंगे अनलॉक, करें ये स्टेप्स फॉलो

0
How To Unlock Locked Phone: फोन का पासवर्ड भूल गए? बिना सर्विस सेंटर जाए कर पाएंगे अनलॉक, करें ये स्टेप्स फॉलो
How To Unlock Locked Phone

How To Unlock Locked Phone: हमारे स्मार्टफोन में ढेरों ऐसी पर्सनल डिटेल्स होती हैं जो हमारे लिए काफी जरूरी होती हैं. हम कभी नहीं चाहते ये डिटेल्स किसी भी अनजान के हाथों में आए. इसलिए इन्हें सेफ रखने के लिए सबसे पहले हम अपने स्मार्टफोन में पासवर्ड लगाते हैं ताकि कोई भी हमारे फोन के अंदर ताका झांकी न कर सके. लेकिन कई बार ऐसा भी होता है कि हम खुद ही सही पैटर्न या पासवर्ड भूल जाते हैं और फोन से बाहर लॉक हो जाता है. 

अगर आप भी अपने फोन का पासवर्ड, PIN या पैटर्न भूल गए हैं या अगर भविष्य में कभी भूल जाएं, तो टेंशन लेने की कोई जरूरत नहीं है. आप बिना किसी सर्विस सेंटर जाए, घर बैठे खुद ही फोन को अनलॉक कर सकते हैं. फोन में कौन-सा ऑपरेटिंग सिस्टम है, उसके हिसाब से इसे अनलॉक करने के अलग-अलग तरीके होते हैं. आइए आपको एक-एक कर के बताते हैं.

Android यूजर्स के लिए

Google अकाउंट से फोन अनलॉक करें

  • जब हम नया Android फोन सेट करते हैं, तो उसमें अपना Google अकाउंट जरूर लॉगिन करते हैं. यही अकाउंट पासवर्ड या पैटर्न भूल जाने पर फोन अनलॉक करने में काम आता है.
  • अगर आप कई बार गलत पासवर्ड, PIN या पैटर्न डालते हैं, तो स्क्रीन पर कुछ देर बाद दोबारा कोशिश करने का मैसेज आएगा और साथ ही ‘Forgot Pattern/Password’ का ऑप्शन भी दिखेगा.
  • इस ऑप्शन पर टैप करने के बाद आपको उसी Google अकाउंट से लॉगिन करना होगा जो आपके फोन में रजिस्टर्ड है.
  • लॉगिन करते ही आपका फोन अनलॉक हो जाएगा और फिर आप नया पासवर्ड या पैटर्न सेट कर सकते हैं.

ध्यान रखें, इस तरीके के लिए फोन में इंटरनेट कनेक्शन जरूरी है. यह तरीका सबसे बढ़िया इसलिए माना जाता है क्योंकि इसमें आपके फोन का कोई भी डेटा डिलीट नहीं होता.

अपने फोन को Factory Reset करें

अगर पिछला तरीका काम नहीं कर रहा है, तो आप अपने Android फोन को फैक्ट्री रीसेट करके अनलॉक कर सकते हैं. इसके लिए ये स्टेप्स फॉलो करें:

  • सबसे पहले अपने फोन को स्विच ऑफ कर दें.
  • अब कुछ सेकंड तक पावर बटन को वॉल्यूम अप या वॉल्यूम डाउन बटन (फोन के मॉडल के हिसाब से) के साथ दबाकर रखें.
  • इसके बाद आपका फोन रिकवरी मोड में चला जाएगा. यहां आपको फैक्ट्री रीसेट ऑप्शन चुनना है और फिर Clean/Erase Data और Wipe Cache पर क्लिक करके प्रोसेस पूरी करनी है.
  • करीब एक मिनट बाद जब आप अपना फोन दोबारा ऑन करेंगे, तो वह आपसे कोई पासवर्ड या पैटर्न नहीं मांगेगा. फोन सीधे शुरू से सेटअप करने का ऑप्शन दिखाएगा.

यह तरीका अपनाने से पहले एक बात ध्यान रखें कि इससे फोन में जो डेटा (यानी फोटो, वीडियो, गाना) है वह आपको दोबारा नहीं मिलेगा. इस प्रॉसेस को फॉलो कर अगर आप अपना फोन अनलॉक करते हैं, तो फोन का सारा डेटा डिलीट हो जाएगा.

iPhone यूजर्स के लिए

अगर आप अपना iPhone का पासकोड भूल गए हैं, तो इसे अनलॉक करने के लिए ये स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं:

  • सबसे पहले अपने iPhone को बंद करें. इसके लिए पावर बटन को दबाकर रखें.
  • अब फोन को रिकवरी मोड में ले जाना है. iPhone को अपने PC या MacBook से कनेक्ट करें और पावर बटन को दबाकर रखें. 
  • आपके PC या Mac में iTunes इंस्टॉल होना जरूरी है. जैसे ही रिकवरी मोड स्क्रीन आएगी, आप iTunes की मदद से फोन को कंट्रोल कर पाएंगे.
  • iTunes में दिख रहे Restore ऑप्शन पर क्लिक करें. इससे iPhone का सारा डेटा डिलीट हो जाएगा और पासकोड भी हट जाएगा.
  • इसके बाद नया पासकोड सेट करके आप बैकअप से अपना डेटा, ऐप्स और सेटिंग्स वापस ला सकते हैं, या फिर फोन को एक नए डिवाइस की तरह भी सेट कर सकते हैं.
Ravi Shashtri On Pk
प्रभात खबर पॉडकास्ट में रवि शास्त्री 7 दिसंबर को

यह भी पढ़ें: Incognito में ब्राउजिंग करने के बाद क्या-क्या बचा रह जाता है? ऐसे मिनटों में गायब कर दें पूरी हिस्ट्री

Previous article Winter Travel Tips: सर्दियों की ट्रिप को बनाएं मजेदार और परेशानी-फ्री, जानें जरूरी ट्रैवल गाइड
Next article Border 2 Movie: खत्म हुई ‘बॉर्डर 2’ की शूटिंग, अहान शेट्टी ने शेयर की कई तस्वीरें, लिखा- मैं कभी नहीं भूल पाऊंगा
Avatar Of Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel