[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology घंटों की स्क्रॉलिंग से बचना है? जानें YouTube Shorts ऑफ करने का आसान तरीका

घंटों की स्क्रॉलिंग से बचना है? जानें YouTube Shorts ऑफ करने का आसान तरीका

0
घंटों की स्क्रॉलिंग से बचना है? जानें YouTube Shorts ऑफ करने का आसान तरीका
यूट्यूब शॉर्ट्स ऑफ करने का आसान तरीका / फोटो- यूट्यूब ब्लॉग

YouTube ने अपने यूजर्स के लिए एक बेहद काम का और कंट्रोल देने वाला नया फीचर लॉन्च कर दिया है, जिससे अब यूजर्स चाहें तो मोबाइल ऐप में YouTube Shorts को पूरी तरह बंद कर सकते हैं. कंपनी ने Shorts फीड टाइमर में 0 मिनट का नया ऑप्शन जोड़ दिया है, जिससे यूजर्स शॉर्ट-फॉर्म वीडियो फीड को पूरी तरह हटा सकते हैं. यह फीचर धीरे-धीरे दुनियाभर में रोलआउट किया जा रहा है.

Shorts Timer में क्या है नया?

YouTube ने पहले भी Shorts देखने के समय को लिमिटेड करने के लिए टाइमर फीचर पेश किया था, जिसमें यूजर 15 मिनट से लेकर 2 घंटे तक का समय सेट कर सकते थे. तय समय पूरा होने पर ऐप आपको स्क्रॉलिंग बंद करने की याद दिलाता था. लेकिन अब इस नए अपडेट के साथ, यूजर्स 0 मिनट का ऑप्शन चुन सकते हैं. इसका मतलब है कि जैसे ही आप यह सेटिंग ऑन करेंगे, Shorts फीड तुरंत बंद हो जाएगी और होम स्क्रीन पर दिखाई नहीं देगी.

ऐसे करें YouTube Shorts को Disable (Android और iOS पर)

अगर आप भी Shorts से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो ये आसान स्टेप्स फॉलो करें:

  • अपने फोन में YouTube ऐप खोलें.
  • ऊपर राइट साइड प्रोफाइल फोटो पर टैप करें.
  • Settings (सेटिंग्स) में जाएं.
  • Time Management का ऑप्शन सेलेक्ट करें.
  • Shorts Feed limit को ऑन करें.
  • अब टाइमर में 0 minutes चुनें.
  • बस, इतना करते ही Shorts फीड तुरंत बंद हो जाएगी.

Shorts लिमिट करने के फायदे

YouTube का यह फीचर सिर्फ कंट्रोल ही नहीं देता, बल्कि आपकी डिजिटल लाइफ को बेहतर बनाने में भी मदद करता है. जैसे कि-

Shorts की जगह आप लंबे और जानकारी देने वाले वीडियो देख पाएंगे, जिससे आपकी सीखने की कैपेसिटी बढ़ेगी.

Shorts स्क्रॉल करते-करते कब 5 मिनट 1 घंटे में बदल जाते हैं, पता ही नहीं चलता. यह फीचर उस आदत को कंट्रोल करता है.

बार-बार बदलते छोटे वीडियो की जगह कम और शांत कंटेंट देखने से आपका माइंड ज्यादा रिलैक्स और फोकस्ड रहेगा.

जब एल्गोरिदम आपको लगातार वीडियो नहीं परोसेगा, तब आप खुद अपनी पसंद और जरूरत के हिसाब से सही और काम का कंटेंट चुनेंगे.

यह भी पढ़ें: आपकी आदतें समझकर जवाब देगा Gemini, Google ने भारत में रोलआउट किया नया फीचर

Previous article वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल 19 से 25 अप्रैल तक: इस सप्ताह सावधानी जरूरी है क्योंकि जोखिम की स्थिति बन सकती है
Next article बिहार में पेट्रोल की कीमतों ने मारी छलांग, जानें आज आपकी सिटी में क्या है दाम?
Avatar Of Shivani Shah
शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel