[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology Google Maps गुपचुप तरीके से ट्रैक कर रहा आपकी हर लोकेशन, फौरन बंद करें ये सेटिंग्स

Google Maps गुपचुप तरीके से ट्रैक कर रहा आपकी हर लोकेशन, फौरन बंद करें ये सेटिंग्स

0
Google Maps गुपचुप तरीके से ट्रैक कर रहा आपकी हर लोकेशन, फौरन बंद करें ये सेटिंग्स
Google Maps Location History

Google Maps: आप किस रेस्टोरेंट में बैठकर खाना खाए या आपने किस पेट्रोल पंप से अपने गाड़ी में तेल भरवाया, ये सारी बातें किसी को पता चले या न चले लेकिन Google Maps को जरूर पता चल जाता है. अब आपके मन में सवाल जरूर उठ रहा होगा कि क्या सच में ऐसा होता है, तो इसका जवाब है हां. होता यूं है कि एंड्रॉयड फोन्स में गूगल के ज्यादातर ऐप्स पहले से इंस्टॉल होते हैं. इनमें से एक है गूगल मैप्स, जिसे ज्यादातर लोग नेविगेशन के लिए इस्तेमाल करते हैं.

लेकिन यही गूगल मैप्स को ये तक पता होता है कि आप किस दिन, किस वक्त और कहां गए थे. दरअसल, गूगल आपकी हर मूवमेंट और एक्टिविटी पर नजर रखता है. अगर आप चाहें तो इसे ऐसा करने से रोक सकते हैं. आइए आपको बताते हैं कैसे

Google Maps पर लोकेशन हिस्ट्री कैसे बंद करें?

  • सबसे पहले अपने फोन में Google Maps ऐप को ओपन करिए.
  • अब स्क्रीन के ऊपर दाई तरफ दिख रही अपनी प्रोफाइल फोटो या नाम पर टैप करें.
  • यहां आपको कई ऑप्शन मिलेंगे, उनमें से ‘Your Timeline’ वाले पर क्लिक करें.
  • टाइमलाइन खुलने के बाद, दाई ओर ऊपर बने तीन डॉट्स (⋮) पर टैप करें और Location & Privacy Settings में जाएं.
  • अब यहां अगर आपको ‘Timeline is On’ फीचर ऑन दिखे, तो इसे तुरंत ऑफ कर दें.

अगर ‘Timeline is On’ रहेगा, तो Google Maps आपकी हर मूवमेंट ट्रैक करता रहेगा. यानी आप कब, कहां गए उसकी जानकारी सेव होती रहेगी. इस सेटिंग को बंद करने के बाद Google Maps आपकी लोकेशन हिस्ट्री सेव नहीं करेगा, मतलब गूगल को अब ये पता नहीं चलेगा कि आप किस समय कहां गए थे.

डिवाइस की लोकेशन कैसे बंद करें

अगर आप नहीं चाहते कि गूगल आपकी लोकेशन ट्रैक करे, तो अपने फोन की लोकेशन सेटिंग्स को भी बंद कर सकते हैं.

एंड्रॉयड यूजर्स के लिए

  • सेटिंग्स में जाएं > लोकेशन > और इसे ऑफ कर दें.

iPhone यूजर्स के लिए

  • सेटिंग्स में जाएं > प्राइवेसी > लोकेशन सर्विसेज > और इसे ऑफ कर दें.

यह भी पढ़ें: DigiLocker से Demat और Mutual Fund अकाउंट कैसे लिंक करें? आसान स्टेप्स में जानिए

Previous article Bhai Dooj Celebration Ideas: इस भाई दूज नहीं हैं घर पर, तो इन तरीकों से इस दिन को बनाएं स्पेशल
Next article Bihar Train News: छठ के बाद वापसी में नहीं होगी परेशानी, यात्रियों के लिए चलेंगी अतिरिक्त ट्रेनें
Avatar Of Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel