[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology Instagram पर न ऑनलाइन दिखेंगे और न ही आपकी लास्ट सीन, बस इस सेटिंग को कर दें ऑफ

Instagram पर न ऑनलाइन दिखेंगे और न ही आपकी लास्ट सीन, बस इस सेटिंग को कर दें ऑफ

0
Instagram पर न ऑनलाइन दिखेंगे और न ही आपकी लास्ट सीन, बस इस सेटिंग को कर दें ऑफ
इंस्टाग्राम एक्टिविटी स्टेटस

इंस्टाग्राम का Active Status फीचर आपके रियल-टाइम एक्टिविटी को दिखाता है. यानी आप कब ऑनलाइन थे या आखिरी बार ऐप कब खोला था, ये आपके दोस्तों को पता चल जाता है. देखने में ये फीचर मजेदार लगता है, लेकिन कई बार लोग इस वजह से दबाव महसूस करते हैं कि उन्हें तुरंत DM का जवाब देना पड़े, क्योंकि सामने वाला देख रहा होता है कि वे ऑनलाइन हैं.

अच्छी बात ये है कि Meta Platforms के इस प्लेटफॉर्म पर आप Active Status को आसानी से बंद कर सकते हैं. ऐसा करने के बाद आप आराम से इंस्टाग्राम स्क्रॉल कर सकते हैं, बिना इस चिंता के कि कौन आपको ऑनलाइन देख रहा है. बस एक चीज का ध्यान रखें कि जैसे ही आप यह सेटिंग ऑफ करते हैं, वैसे ही आप भी दूसरे यूजर्स का Active Status नहीं देख पाएंगे. अब आइए जान लेते हैं इसे बंद करने का प्रोसेस.

Android पर Instagram में Active Status कैसे बंद करें?

  • सबसे पहले अपने फोन में Instagram या Instagram Lite ऐप खोलें.
  • अब अपने प्रोफाइल पर जाएं.
  • यहां ऊपर दाईं तरफ दिख रहे तीन लाइन वाले मेन्यू पर टैप करें.
  • इसके बाद Settings and Activity में जाकर नीचे स्क्रॉल करें और Messages and story replies पर टैप करें.
  • अब Show Activity Status ऑप्शन चुनें और सामने दिख रहे टॉगल को ऑफ कर दें.

iPhone पर Instagram में Active Status कैसे बंद करें?

  • सबसे पहले अपने iPhone या iPad में Instagram ऐप खोलें. 
  • अब अपनी प्रोफाइल पर जाएं और ऊपर दिख रहे तीन लाइन वाले मेन्यू पर टैप करें. 
  • इसके बाद Settings and Activity में जाकर Messages and story replies ऑप्शन चुनें. 
  • यहां आपको Show Activity Status का ऑप्शन दिखेगा. बस इसके सामने वाला टॉगल ऑफ कर दें.

ध्यान देने वाली बातें 

अगर आप अपने Instagram अकाउंट पर Active Status बंद कर देते हैं, तो आपकी ऑनलाइन होने वाली ग्रीन डॉट किसी को दिखाई नहीं देगी. यानी आपके दोस्त यह नहीं देख पाएंगे कि आप अभी एक्टिव हैं या आखिरी बार कब ऑनलाइन थे. लेकिन ध्यान रखने वाली बात ये है कि जब आप यह सेटिंग ऑफ कर देते हैं, तो आप भी अपने दोस्तों का Active Status या उनका लास्ट सीन नहीं देख पाएंगे.

यह भी पढ़ें: अपनी फोटो को WhatsApp स्टिकर में कैसे बदलें? फॉलो करें ये सिंपल स्टेप्स

Previous article स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद और उनके शिष्य के खिलाफ POCSO Act के तहत FIR दर्ज, यौन शोषण का है आरोप
Next article बिहार की कला का दुनिया में बजेगा डंका, रांटी और रैयाम समेत इन 4 गांव बनेंगे कला-संस्कृति के हब
Avatar Of Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel