[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology Gmail से Zoho Mail पर शिफ्ट हुए अमित शाह; आप भी आराम से कर सकते हैं स्विच, जानें स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस

Gmail से Zoho Mail पर शिफ्ट हुए अमित शाह; आप भी आराम से कर सकते हैं स्विच, जानें स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस

0
Gmail से Zoho Mail पर शिफ्ट हुए अमित शाह; आप भी आराम से कर सकते हैं स्विच, जानें स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस
अमित शाह Gmail छोड़ Zoho Mail पर हुए शिफ्ट

पिछले कुछ हफ्तों से Zoho का Arattai ऐप ने खुब धूम मचाया है. धीरे-धीरे Zoho के बाकी ऐप्स भी पॉपुलर होते जा रहे हैं, जिनमें से एक Zoho Mail भी है. Zoho Mail इन दिनों Gmail का अच्छा विकल्प बनता जा रहा है क्योंकि लोग अब ज्यादा प्राइवेसी वाला और फ्री ईमेल एक्सपीरियंस चाहते हैं. Zoho का ये ईमेल सर्विस खासकर प्रोफेशनल्स और छोटे बिजनेस में काफी पॉपुलर हो रहा है. इसकी सबसे बड़ी खासियत है कि इसमें आप कस्टम डोमेन यूज कर सकते हैं, इसमें ऐड्स नहीं आते और प्राइवेसी फीचर्स भी ज्यादा स्ट्रॉन्ग हैं.

Zoho Mail पर शिफ्ट हुए अमित शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने X पर पोस्ट करके बताया कि अब वह Zoho Mail पर शिफ्ट कर चुके हैं और उन्होनें अपना नया ईमेल आईडी भी सभी के साथ शेयर किया है. Zoho Mail खासकर उन यूजर्स के लिए बेहतर है जो कस्टम डोमेन का फायदा उठाना चाहते हैं, अपने ईमेल पर पूरा कंट्रोल रखना चाहते हैं और साथ ही काम की प्रोडक्टिविटी भी बढ़ाना चाहते हैं. अगर आप एक छोटे बिजनेस के ओनर हैं या प्रोफेशनल हैं और Gmail से Zoho Mail पर जाना चाहते हैं, तो आइए आपको बताते है पुरा प्रोसेस.

Gmail से Zoho Mail पर कैसे करें शिफ्ट?

  • सबसे पहले Zoho Mail पर अपना अकाउंट बनाएं. इसके लिए उनकी वेबसाइट पर जाएं और साइन अप करें. आप चाहें तो फ्री प्लान चुन सकते हैं या फिर अपनी जरूरत के हिसाब से पेड प्लान भी ले सकते हैं.
  • उसके बाद Gmail में IMAP ऑन करें. ऑन करने के लिए आपको Gmail Settings में जाना होगा. वहां जाकर Forwarding and POP/IMAP ऑप्शन खोलें और IMAP को इनेबल कर दें. ऐसा करने से Zoho आपके Gmail के डेटा तक आसानी से पहुंच पाएगा.
  • अब आपको Zoho का Migration Tool इस्तेमाल करना होगा. उसके लिए Zoho Mail की सेटिंग्स में जाकर Import/Export सेक्शन ओपन कर लें. वहां से Migration Wizard का इस्तेमाल करके आप Gmail से अपने ईमेल, फोल्डर और कॉन्टैक्ट्स आसानी से इम्पोर्ट कर सकते हैं.
  • अब Gmail की सेटिंग्स में जाकर ईमेल फॉरवर्डिंग ऑन करें और अपना नया Zoho Mail एड्रेस डालें. इससे यह पक्का हो जाएगा कि आपके पास आने वाला कोई भी मैसेज मिस न हो.
  • अब अपने कॉन्टैक्ट्स को अपना नया ईमेल एड्रेस बता दें और इसे बैंकिंग, सब्सक्रिप्शन और सोशल मीडिया जैसी सर्विसेज में भी अपडेट कर लें.

यह भी पढ़ें: Arattai ऐप ने तोड़ा रिकॉर्ड: 10 मिलियन डाउनलोड, Zoho का स्वदेशी मैसेजिंग प्लेटफॉर्म सोशल मीडिया पर मचा रहा धूम

यह भी पढ़ें: श्रीधर वेम्बू ने बताया अरट्टाई ऐप का रहस्य, 20 साल की मेहनत का फल

Previous article Aaj Ka Mausam: वापसी को तैयार मानसून! अब मौसम होगा कूल-कूल, जानिए आज कहां होगी बारिश
Next article Karwa Chauth Special Movies: इस करवाचौथ पार्टनर के साथ बॉलीवुड की इन सुपरहिट फिल्मों से त्योहार को बनाएं खास, देखें लिस्ट
Avatar Of Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel