[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology कहीं आपके फोन की गैलरी में ताक-झांक तो नहीं कर रहा Facebook? बचने का ये है तरीका

कहीं आपके फोन की गैलरी में ताक-झांक तो नहीं कर रहा Facebook? बचने का ये है तरीका

0
कहीं आपके फोन की गैलरी में ताक-झांक तो नहीं कर रहा Facebook? बचने का ये है तरीका
facebook

आज के समय में हर कोई Facebook का इस्तेमाल करता है. Facebook न सिर्फ एंटरटेनमेंट के लिए बल्कि यूजर्स के कमाने का एक बढ़िया सोर्स भी बन गया है. लेकिन क्या हो जब आपको पता चले कि आपका फेसबुक आपके गैलरी में ताक-झांक कर रहा है. जी हां, प्राइवेसी को लेकर एक बार फिर Meta चर्चे में आ गया है. अब तक Meta पर यूजर्स के फोटोज और डेटा का इस्तेमाल Meta AI को ट्रेन करने का आरोप लगता रहा. लेकिन अब जो नया खुलासा हुआ है, उसने यूजर्स को टेंशन में डाल दिया है. एक रिपोर्ट के अनुसार, Meta अब अपने यूजर्स के फोन के कैमरा रोल में भी तांक-झांक कर रहा है. चलिए जानते हैं इस बारे में डिटेल्स में.

नहीं मिल रही ड्रीमजॉब? ChatGPT का बस ऐसे करें इस्तेमाल, फिर देखें कमाल

क्या है मामला?

हाल ही में Meta के Facebook यूजर्स को एक Pop-Up Notification भेजा गया. जिसमें यूजर्स को एक नया फीचर “Cloud Processing” ऑन करने के लिए सजेस्ट किया गया. Meta का ये “Cloud Processing” फीचर देखने में नॉर्मल और काफी फायदेमंद लगता है. जिसे लेकर Facebook का कहना है कि इस फीचर से वह यूजर्स के कैमरा रोल (Camera Roll) से फोटो को ऑटोमैटिकली स्कैन कर उन्हें Meta के Cloud पर रेगुलर अपलोड करते रहेगा. वहीं, इसके बदले में यूजर्स को AI Creative फीचर्स जैसे Photo Collage, AI-जनरेटेड फिल्टर्स (AI-generated filters) और बर्थडे या ग्रेजुएशन जैसे इवेंट्स के लिए थीम का सुझाव देगा.

ये फीचर क्यों है खतरनाक?

ये फीचर देखने में नॉर्मल और फायदेमंद लगता है. लेकिन अगर आप इसे ऑन करते हैं, तो आप Meta को अपने फोन के गैलरी को एक्सेस करने की परमिशन दे देंगे. सरल भाषा में कहा जाए तो, आपने जो भी फोटो अब तक अपने फेसबुक अकाउंट में शेयर नहीं किए हैं, Meta उन फोटोज तक को भी स्कैन कर सकेगा. साथ ही आपके चेहरे के साथ-साथ फोटो की तारीख, लोकेशन और चीजें जैसी जानकारी भी निकाली जा सकेगी. इस के पीछे Meta का मकसद अपने AI को स्मार्ट बनाना है.

2007 से अब तक कंपनी कर रही डेटा का इस्तेमाल

वहीं, इस फीचर को लेकर Meta ने कहा है कि, यह एक Opt-In फीचर है. यानी कि आपके मर्जी के बिना इसे ऑन नहीं किया जा सकेगा. लेकिन Facebook के पुराने रिकॉर्ड्स को देखा जाए, तो Meta भी यह मान चुका है कि 2007 से अब तक यूजर्स के Facebook-Instagram पर अपलोड किए गए सभी पब्लिक डेटा का इस्तेमाल कंपनी AI मॉडल्स को ट्रेन करने के लिए कर रही है. लेकिन कंपनी ने कभी भी इस सवाल का सही तरीके से जवाब नहीं दिया है कि पब्लिक की परिभाषा क्या है? और 2007 से अब तक किस उम्र के लोगों को एडल्ट मान कर उनके डेटा का इस्तेमाल किया जा रहा है. इसके अलावा, 23 जून 2024 से जो Meta की नई शर्तें लागू की गई हैं, वह भी यह नहीं बताती कि Cloud में अपलोड की गई अनपब्लिश्ड फोटोज को AI ट्रेनिंग से रखा गया है या नहीं. जो प्राइवेसी को लेकर और सवाल खड़े कर रहा है.

कैसे करें बचाव?

ऐसे में अगर आप अपने पर्सनल फोटोज को Meta Cloud पर शेयर नहीं करना चाहते, तो आप Settings में जाकर Cloud Processing फीचर को बंद कर दें. क्योंकि, इसे लेकर Meta का कहना है कि अगर कोई भी यूजर इस फीचर को ऑफ रखता है, तो उसके अनपब्लिश्ड फोटोज (Unpublished Photos) को Cloud से 30 दिनों के अंदर डिलीट कर दिया जाएगा.

इसके अलावा सावधानी भी जरूरी है. क्योंकि, जिस तरह से टेक कंपनियां AI के रेस में शामिल हैं, वे यही जांच कर रही है कि वे यूजर्स से कितना डेटा इकट्ठा कर सकती है. सुविधा के नाम पर यूजर्स के डेटा को कंपनियां कलेक्ट कर रही है. इससे यूजर्स की प्राइवेसी और डेटा बिल्कुल सेफ नहीं रहेंगे.

Bigg Boss 19 में पहली बार AI डॉल बनेगी कंटेस्टेंट! जानिए ‘हबूबू’ को, जो सलमान खान के शो में रचेगी इतिहास

What Is AI Relationship: Gen Z को ले डूबेगा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस! क्या रिश्ते और शादी में भी इंसान की जगह ले लेगा AI?

Previous article सहायक आचार्य के गणित और विज्ञान का रिजल्ट जुलाई के दूसरे हफ्ते में होगा जारी, झारखंड हाईकोर्ट में JSSC ने दायर किया शपथ पत्र
Next article अपना दल में ‘तख्तापलट’ की तैयारी! अनुप्रिया को हटाने की साजिश, 9 विधायक NDA से टूट सकते हैं?
Avatar Of Shivani Shah
शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel