[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology WiFi पासवर्ड बिना बताए दूसरों के साथ कैसे शेयर करें? बेहद आसान है तरीका

WiFi पासवर्ड बिना बताए दूसरों के साथ कैसे शेयर करें? बेहद आसान है तरीका

0
WiFi पासवर्ड बिना बताए दूसरों के साथ कैसे शेयर करें? बेहद आसान है तरीका
यूजर के हाथ में फोन है, जिसमें WiFi कनेक्शन दिख रहा है (Photo: lifewire)

क्या आपने कभी ऐसा महसूस किया है कि दोस्तों, परिवार या ऑफिस के लोगों को WiFi देना ही एक झंझट बन जाता है? कभी पासवर्ड याद नहीं रहता, तो कभी आप उसे बताना ही नहीं चाहते. अच्छी बात ये है कि अब Android स्मार्टफोन्स में इसका आसान और स्मार्ट समाधान मौजूद है. लंबे-चौड़े और मुश्किल पासवर्ड टाइप करने की जरूरत नहीं है.

Android आपको QR कोड या सीधे स्क्रीन के जरिए WiFi शेयर करने की सुविधा देता है. यानी काम भी जल्दी हो जाता है और आपका पासवर्ड भी सेफ रहता है. तो आइए जानते हैं एक आसान और पूरी गाइड, जिससे आप Android फोन में WiFi पासवर्ड झटपट शेयर कर सकते हैं वो भी बिना पासवर्ड बताए.

इन बातों का रखें ध्यान 

स्टेप्स जानने से पहले एक छोटी-सी चेकलिस्ट पूरी कर लें. सबसे पहले ये कन्फर्म कर लें कि आपका स्मार्टफोन इस फीचर को सपोर्ट करता है या नहीं. अगर आपका फोन Android 8 (Oreo) या उससे ऊपर के वर्जन पर चलता है, तो आप आसानी से WiFi पासवर्ड शेयर कर सकते हैं. दूसरी बात, आपका फोन उसी WiFi नेटवर्क से पहले से कनेक्ट होना चाहिए, जिसे आप शेयर करना चाहते हैं. और आखरी, फोन में कोई सिक्योर लॉक जरूर लगा हो. जैसे PIN, फिंगरप्रिंट या फेस अनलॉक.

WiFi पासवर्ड शेयर कैसे करें?

  • सबसे पहले अपना फोन अनलॉक करें और होम स्क्रीन या ऐप ड्रॉअर से Settings ऐप खोल लें.
  • अब थोड़ा नीचे स्क्रॉल करें और Network & Internet पर टैप करें. (कुछ फोन में ये Connections या WiFi & Network के नाम से भी दिख सकता है)
  • इसके बाद WiFi में जाएं और उस नेटवर्क को चुनें जिससे आप इस समय जुड़े हुए हैं. यही नेटवर्क आप शेयर करना चाहते हैं.
  • अब स्क्रीन पर आपको Share का ऑप्शन दिखेगा, उस पर टैप कर दें.
  • सिक्योरिटी के लिए आपका फोन आपसे PIN, पासवर्ड, फिंगरप्रिंट या फेस अनलॉक से वेरिफिकेशन मांगेगा. बस उसे पूरा कर दें.
  • जैसे ही आप वेरिफाई करेंगे, आपके सामने एक QR Code आ जाएगा. इसी QR कोड में आपके WiFi की सारी डिटेल्स होती हैं, जिसे कोई भी स्कैन करके आसानी से कनेक्ट हो सकता है.

यह भी पढ़ें: WiFi राउटर के पीछे छुपा USB पोर्ट है बड़े काम का, कर सकते हैं ये सारे काम

Previous article व्रत में ऐसे तैयार करें शकरकंद की पूरी, पूनम देवनानी ने बताया बनाने का तरीका
Next article कहीं आप भी तो नहाने के बाद नहीं करते ये गलतियां? छोटी सी लापरवाही बन सकती है बड़ी परेशानी की वजह
Avatar Of Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel