[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology Telegram पर चुटकियों में भेंजे हाई क्वालिटी फोटो और वीडियो, जानें फाइल शेयरिंग का सिंपल ट्रिक

Telegram पर चुटकियों में भेंजे हाई क्वालिटी फोटो और वीडियो, जानें फाइल शेयरिंग का सिंपल ट्रिक

0
Telegram पर चुटकियों में भेंजे हाई क्वालिटी फोटो और वीडियो, जानें फाइल शेयरिंग का सिंपल ट्रिक
टेलीग्राम

अगर आप भी Telegram पर अक्सर फोटो और वीडियो भेजते रहते हैं, ऐसे में आपने देखा होगा कि भेजने के बाद उनकी क्वालिटी थोड़ी कम हो जाती है. ऐसा इसलिए होता है क्योंकि ऐप डिफॉल्ट रूप से मीडिया फाइल्स को कंप्रेस कर देता है. इससे फाइल का साइज छोटा हो जाता है और जल्दी भेजना आसान होता है, लेकिन दिक्कत यह है कि फोटो थोड़ी ब्लर हो जाती है या वीडियो की क्लैरिटी कम हो जाती है. परेशानी तब बढ़ जाती है जब आप किसी को फोटो, एडिटेड वीडियो या जरूरी डॉक्यूमेंट भेज रहे हों.

हाई क्वालिटी में कैसे भेजें फोटो और वीडियो?

Telegram से फोटो या वीडियो को गैलरी से सीधे भेजने की बजाय ‘फाइल’ के फॉर्मेट में भेजने से मीडिया क्वालिटी नहीं घटती है.

इसके लिए ये स्टेप्स फॉलो करें:

  • Telegram खोलें और जिस चैट में भेजना है उसे ओपन करें
  • नीचे दिए गए अटैचमेंट आइकन पर टैप करें
  • अब ‘Gallery’ की जगह ‘File’ या ‘Document’ चुनें
  • अपने फोन से फोटो या वीडियो सिलेक्ट करें
  • Send पर टैप करें
  • बस इतना करते ही आपकी फाइल बिना किसी कंप्रेशन के भेजी जाएगी.

फाइल फॉर्मेट का इस्तेमाल करने से क्या होगा?

जब आप फोटो या वीडियो को फाइल के तौर पर भेजते हैं, तो उसकी पूरी क्वालिटी वैसी ही रहती है जैसी आपके फोन में है. न तो उसका साइज बदलता है और न ही उसकी डिटेल्स कम होती हैं. हालांकि, इसमें एक छोटा सा फर्क है. फाइल के फॉर्मेट में भेजी गई फोटो का प्रीव्यू थोड़ा सिंपल दिख सकता है. यानी चैट में वह वैसे आकर्षक नहीं दिखेगी जैसे नॉर्मल फोटो दिखती है. लेकिन जब रिसीवर उसे डाउनलोड करेगा, तो उसे पूरी हाई क्वालिटी मिलेगी.

कब करें इस ट्रिक का इस्तेमाल?

यह ट्रिक हर छोटी-मोटी फोटो के लिए जरूरी नहीं है, जैसे मीम्स या कैजुअल चैट. लेकिन कुछ खास मामलों में यह बहुत काम आती है:

  • हाई क्वालिटी फोटो या वीडियो भेजते समय
  • अपने काम या पोर्टफोलियो शेयर करते वक्त
  • फोन से दूसरे डिवाइस में फाइल ट्रांसफर करते समय
  • जरूरी स्क्रीनशॉट या डॉक्यूमेंट भेजते समय

Telegram पर फाइल भेजने की लिमिट भी काफी ज्यादा होती है, जिससे बड़े वीडियो या भारी फाइल भी आसानी से शेयर की जा सकती हैं. अगर आप चाहते हैं कि आपकी भेजी गई फोटो और वीडियो बिल्कुल साफ और ओरिजिनल दिखें, तो यह तरीका आपके लिए सबसे आसान और भरोसेमंद है.

यह भी पढ़ें: रिमोट को थपथपाते ही क्यों फिर से काम करने लगता है? जानिए इसके पीछे का साइंस

Previous article Sambalpur News: संबलपुर की तीन जेलों में पुलिस ने की औचक छापेमारी, नहीं मिली कोई संदिग्ध वस्तु
Next article Bhubaneswar News: विधानसभा में विधायकों ने किया हंगामा, स्वास्थ्य मंत्री का मांगा इस्तीफा
Avatar Of Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel