[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology WhatsApp में बिना नंबर सेव किए कैसे भेजें मैसेज? जान लीजिए आसान तरीका वरना कहेंगे ‘किसी ने बताया ही नहीं’

WhatsApp में बिना नंबर सेव किए कैसे भेजें मैसेज? जान लीजिए आसान तरीका वरना कहेंगे ‘किसी ने बताया ही नहीं’

0
WhatsApp में बिना नंबर सेव किए कैसे भेजें मैसेज? जान लीजिए आसान तरीका वरना कहेंगे ‘किसी ने बताया ही नहीं’
WhatsApp New Feature

WhatsApp: अगर हमें किसी को मैसेज भेजना हो तो सबसे पहले हम अपने फोन में WhatsApp खोलते हैं. ऐसा इसलिए क्यूंकि ये ऐप काफी यूजर फ्रेंडली है. आज के दौर में WhatsApp अपनी तेज मैसेजिंग सर्विस, ऑडियो-वीडियो कॉल्स और कई मजेदार फीचर्स की वजह से दुनियाभर में सबसे ज्यादा डाउनलोड किए जाने वाला मैसेजिंग ऐप है. लेकिन इन सभी फीचर्स के बावजूद इसमें एक कमी महसूस की जाती हैं.

वह कमी है, अगर हमें किसी व्यक्ति को मैसेज भेजना हो तो सबसे पहले हमें उसका नंबर सेव करना पड़ता है. आज हम आपको एक आसान तरीका बताने जा रहे जिससे आप बिना नंबर सेव किए ही WhatsApp पर किसी को भी मैसेज भेज सकते हैं. आइए जानते हैं… 

बिना नंबर सेव किए कैसे भेजें मैसेज?

  • सबसे पहले अपने WhatsApp ऐप को खोलें और अपनी प्रोफाइल चैट (जहां आपका नाम और “You” लिखा होता है) पर टैप करें.
  • अब उस व्यक्ति का फोन नंबर टाइप करें जिसे आप मैसेज भेजना चाहते हैं
  • जैसे ही आप नंबर डालेंगे, वह लिंक की तरह दिखने लगेगा (ब्लू कलर में).
  • अब उस नंबर पर टैप करें और “फोन नंबर से चैट करें” वाले ऑप्शन को चुनें.
  • बस इतना करने के बाद आप बिना कॉन्टैक्ट सेव किए ही उस नंबर पर सीधे WhatsApp मैसेज भेज सकते हैं.

WhatsApp ग्रुप चैट से बिना नंबर सेव किए कैसे करें मैसेज?

अगर आप WhatsApp पर किसी ऐसे व्यक्ति को मैसेज भेजना चाहते हैं जिसका नंबर आपकी कॉन्टैक्ट लिस्ट में सेव नहीं है, तो ग्रुप चैट के जरिए यह काम बहुत आसानी से किया जा सकता है. यदि आप किसी ऐसे ग्रुप का हिस्सा हैं जिसमें वह व्यक्ति भी मौजूद है, तो आप सीधे उसे मैसेज कर सकते हैं, भले ही उसका नंबर आपने सेव न किया हो.

  • सबसे पहले ग्रुप चैट खोलें और उस अनसेव नंबर पर टैप करें.
  • इसके बाद एक पॉप-अप खुलेगा, जिसमें मैसेज आइकन पर आपको टैप करना है.
  • यदि वह व्यक्ति चैट लिस्ट में नहीं मिल रहा है, तो ग्रुप के नाम पर टैप करें, फिर मेंबर्स की लिस्ट में जाकर उस नंबर पर टैप करें.
  • अब “मैसेज <फोन नंबर>” ऑप्शन चुनें.

यह भी पढ़ें: WhatsApp पर चालान का मैसेज आया? स्कैम हो सकता है यह, जानिए कैसे बचें

यह भी पढ़ें: अब WhatsApp बना कर देगा यूनिक मेहंदी डिजाइन, हरी चूड़ियों के साथ हाथ लगेंगे और भी खूबसूरत

Previous article Samastipur News:पर्यावरण को सुरक्षित करने पर जोर
Next article Samastipur News:पुण्यतिथि पर याद किये गये डा कलाम
Avatar Of Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel