[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology WhatsApp खुद याद दिलाएगा कॉल का टाइम, बिना किसी को बताए ऐसे करें कॉल सेट

WhatsApp खुद याद दिलाएगा कॉल का टाइम, बिना किसी को बताए ऐसे करें कॉल सेट

0
WhatsApp खुद याद दिलाएगा कॉल का टाइम, बिना किसी को बताए ऐसे करें कॉल सेट
व्हॉट्सऐप (Photo: Unsplash)

WhatsApp Schedule Calls Feature: वीडियो कॉलिंग ऐप्स पर कॉल शेड्यूल करना अक्सर थोड़ा झंझट वाला और टाइम लेने वाला काम बन जाता है. पहले कॉल सेट करो, फिर अलग-अलग लोगों को खुद से मैसेज या कॉल करके बताओ. इसमें काफी मेहनत लगती है. लेकिन अब WhatsApp ने इस झंझट को काफी आसान बना दिया है. इसके नए फीचर की मदद से आप एक साथ एक या कई लोगों के लिए वॉयस या वीडियो कॉल आसानी से शेड्यूल कर सकते हैं. WhatsApp का यह फीचर खुद ही सभी यूजर्स को नोटिफिकेशन और रिमाइंडर भी भेज देगा. अगर आप सोच रहे हैं कि ये कैसे करना है, तो आइए आपको पूरा प्रोसेस बताते हैं.

WhatsApp पर कॉल कैसे शेड्यूल करें?

  • सबसे पहले WhatsApp खोलें और नीचे दी गई Calls वाले ऑप्शन पर टैप करें.
  • यहां आपको ऊपर Schedule का ऑप्शन दिखेगा. उस पर क्लिक करें.
  • अब आप अपनी कॉल की तारीख और समय सेट कर सकते हैं. साथ ही यह भी चुन सकते हैं कि कॉल वीडियो होगा या वॉइस.
  • अगर चाहें तो कॉल का एंड टाइम (end time) हटा सकते हैं और WhatsApp में ही रिमाइंडर (reminder) भी सेट कर सकते हैं.
  • सब कुछ सेट करने के बाद Next पर टैप करें और जिस कॉन्टैक्ट के साथ कॉल शेड्यूल करनी है, उसे सेलेक्ट कर लें.
  • जैसे ही आप कॉल शेड्यूल करेंगे, दूसरे यूजर्स को अपने आप नोटिफिकेशन मिल जाएगा. चाहें तो इसे अपने कैलेंडर में भी ऐड कर सकते हैं.
  • बाद में अगर कुछ बदलाव करना हो, तो आप इस इवेंट को Chats या Calls सेक्शन में जाकर आसानी से एडिट भी कर सकते हैं.

शेड्यूल कॉल्स को कैसे डिलीट करें?

  • सबसे पहले Calls सेक्शन में जाएं और अपनी upcoming (शेड्यूल की गई) कॉल पर टैप करें.
  • अब Edit Call पर क्लिक करें और फिर Cancel Event का ऑप्शन चुन लें.
  • जैसे ही आप कॉल कैंसिल करेंगे, बाकी यूजर्स को भी इसका नोटिफिकेशन मिल जाएगा.
  • एक और आसान तरीका है. सीधे Delete for Everyone पर टैप करके कॉल को सभी के लिए हटा दें.

यह भी पढ़ें: WhatsApp पर कर दी यह गलती, तो बंद हो जाएगा आपका अकाउंट

Previous article दिल्ली में होगी बारिश, येलो अलर्ट जारी
Next article Khatron Ke Khiladi 15 की वापसी तय, क्या ये 3 स्टार्स दिखेंगे स्टंट करते?
Avatar Of Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel