[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology महंगे बिजली बिल ने छीन ली है रातों की नींद? घर की छत पर कर लें ये जुगाड़, लाइफ टाइम हो जाएंगे टेंशन फ्री

महंगे बिजली बिल ने छीन ली है रातों की नींद? घर की छत पर कर लें ये जुगाड़, लाइफ टाइम हो जाएंगे टेंशन फ्री

0
महंगे बिजली बिल ने छीन ली है रातों की नींद? घर की छत पर कर लें ये जुगाड़, लाइफ टाइम हो जाएंगे टेंशन फ्री
electricity bill

Solar Panel: हाल ही में हरियाणा सरकार ने बिजली की दरों में करीब 30% तक बढ़ोतरी का ऐलान किया है. इसके अलावा, कई अन्य राज्य भी बिजली दरों में इजाफा करने की ताक में हैं. इस स्थिति में आम लोगों के लिए बिजली का खर्च एक बड़ी चिंता का विषय बनता जा रहा है. यदि आप इस बढ़ते हुए बिजली बिल से छुटकारा चाहते हैं तो घर की छत पर सोलर पैनल लगवाना एक समझदारी भरा फैसला हो सकता है.

क्यों जरूरी है Solar Panel?

सोलर पैनल से उत्पन्न होने वाली बिजली का उपयोग आप अपने घर की जरूरतों को पूरा करने में कर सकते हैं. और यदि बिजली की खपत से ज्यादा उत्पादन होता है, तो अतिरिक्त बिजली को ग्रिड के माध्यम से सरकार को बेचा भी जा सकता है. इससे न केवल आपके मासिक बिजली बिल में भारी कमी आ सकती है, बल्कि अतिरिक्त आय का साधन भी बन सकता है.

Solar Panel लगवाने से पहले कर लें यह काम 

सोलर पैनल लगवाने से पहले यह जानना बेहद जरूरी है कि आपके घर में रोजाना कितनी बिजली की जरूरत होती है. इसके लिए सबसे पहले उन सभी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस की एक सूची तैयार कर लें जिनका आप रोज इस्तेमाल करते हैं जैसे बल्ब, ट्यूबलाइट, पंखे, कूलर और एयर कंडीशनर (AC) आदि. अगर घर में एसी जैसे ज्यादा बिजली खर्च करने वाले उपकरण हैं तो आपको अधिक पावर क्षमता वाले सोलर पैनल की आवश्यकता होगी.

यह भी पढ़ें: बरसात में Cooler कमरे को बना रहा चिपचिपा? इन टिप्स को अपना कर चुटकियों में दूर करें उमस

कितने Solar Panel होंगे जरूरी?

आपके क्षेत्र में अच्छी धूप मिलती है और अगर आपके घर में रोजाना करीब 30 से 35 यूनिट बिजली की खपत होती है तो 1 किलोवाट (kW) का सोलर पैनल औसतन रोज 5 यूनिट बिजली बना सकता है. इस हिसाब से आपको लगभग 6 से 7 किलोवाट के सोलर पैनल की जरूरत होगी.

यदि आप 500 वॉट के पैनल लगवा रहे हैं तो कुल 12 से 14 पैनल लगाने होंगे. इस पूरे सिस्टम की लागत स्थान और पैनल की गुणवत्ता के अनुसार लगभग 3 लाख से 5 लाख रुपये तक हो सकती है.

रात में कैसे मिलेगी बिजली?

Solar Panel का नाम सुनते ही लोगों के मन में यह सवाल उठने लगता है कि रात के समय बिजली कैसे मिलेगी क्योंकि उस वक्त सूरज की रोशनी तो होती नहीं. इसका समाधान है हाइब्रिड सोलर सिस्टम. यह सिस्टम दिन के समय सोलर पैनल से उत्पन्न अतिरिक्त बिजली को ग्रिड में भेज देता है, और रात में जरूरत पड़ने पर वही ऊर्जा ग्रिड से वापस लेकर आपक घरेलू डिवाइस को चलाता है.

यह भी पढ़ें: बरसात में रगड़ कर AC चलाने से पहले हो जाएं सावधान, वरना सेहत के साथ मशीन को भी हो सकता है नुकसान

Previous article Bihar News: सीता मां की जन्मस्थली पुनौरा धाम को भव्य बनाने की तैयारी शुरू, सरकार ने गठित की मंदिर न्यास समिति
Next article लालू ने की लाठी रैली तो तेजस्वी बांट रहे कलम, राजद की नजर 18-20 साल के युवा वोटरों पर
Avatar Of Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel